Homeट्रैवलभागलपुर का विक्रमशिला, गर्मी की छुट्टियों में घूमने की बेस्ट जगह

भागलपुर का विक्रमशिला, गर्मी की छुट्टियों में घूमने की बेस्ट जगह


Last Updated:

Bhagalpur Best Place To Visit In Vacations: गर्मी की छुट्टी बिताने के लिए लोग अलग-अलग जगहों पर घूमने का प्लान करते हैं. कोई राज्य में तो कोई राज्य से बाहर घूमने जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि बिहार के भागलपुर में भी घूमने की कई खास जगहें हैं. यहां आप बिहार का इतिहास जानने के साथ-साथ घूमने का मजा भी ले सकते हैं. अगर आप भी कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं, तो भागलपुर का विक्रमशिला आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है. यहां पहुंचते ही बिल्कुल फिल्मी दुनिया जैसी फीलिंग आती है. यही वजह है कि यहां विदेशों से भी लोग घूमने आते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, भागलपुर का इतिहास काफी पुराना रहा है. यहां कई ऐसी ऐतिहासिक चीजें रही हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी तारीफ करेंगे. बता दें कि विक्रमशिला एक विश्वविद्यालय हुआ करता था, जिसे बाद में ध्वस्त कर दिया गया.

IMG 20260619 WA0122.jpg 2026 06 6632438fa514e19d0353d33e256c8ae0

यह विश्वविद्यालय काफी बड़े भूखंड में फैला हुआ था, जहां सामान्य शिक्षा के साथ-साथ तांत्रिक विद्या की भी पढ़ाई होती थी. इस विश्वविद्यालय में नामांकन लेने के लिए खास तरह की प्रवेश प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था.

IMG 20260619 WA0107.jpg 2026 06 f299ea0061e7812692658a69b93939cf

आज के समय में परीक्षा पास करने के बाद नामांकन होता है, लेकिन उस समय विश्वविद्यालय के द्वारपाल ही छात्रों का इंटरव्यू लेते थे. उसमें पास होने के बाद ही नामांकन संभव हो पाता था. यहां सात द्वार हुआ करते थे और हर द्वार पर इंटरव्यू देना पड़ता था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

IMG 20260619 WA0119.jpg 2026 06 d28ca3fc086503e617acf17c80845dda

अगर किसी एक द्वार पर भी छात्र इंटरव्यू में पास नहीं होता था, तो उसे वहीं से लौटना पड़ता था. यही इस विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी खासियत थी. आज यहां से बच्चे विदेश पढ़ने जाते हैं, लेकिन उस समय विदेशों से छात्र यहां पढ़ने आते थे.

IMG 20260619 WA0124.jpg 2026 06 1addb9989e8b8bede9d0b2570c844a65

अब विक्रमशिला विश्वविद्यालय में सिर्फ स्तूप बचा हुआ है, जहां बैठकर छात्र शिक्षा ग्रहण करते थे. भवन के अवशेष भी आज मौजूद हैं. इतिहासकार सुनील सिंह बताते हैं कि विक्रमशिला में जो भवन आज दिखाई देता है, वह कभी कार्यालय हुआ करता था. वहीं, सालभर यहां सैलानियों की भीड़ लगी रहती है.

IMG 20260619 WA0126.jpg 2026 06 1ec694a75d1ddefb4400f2fcd7275adf

दूर-दूर से लोग यहां घूमने पहुंचते हैं. आप भागलपुर से सीधे कहलगांव या विक्रमशिला स्टेशन पहुंच सकते हैं और वहां से आसानी से विक्रमशिला घूमने जा सकते हैं. यहां घूमकर आपको अलग ही अनुभव मिलेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments