Homeट्रैवलभारत की ये अनोखी जगह जहां पानी पर तैरते हैं घर और...

भारत की ये अनोखी जगह जहां पानी पर तैरते हैं घर और बाजार, जानें लोकेशन


Last Updated:

भारत में कुछ जगहें ऐसी हैं जहां जिंदगी जमीन पर नहीं बल्कि पानी के बीच दिखाई देती है. कश्मीर की डल झील में तैरते घर और बाजार देखने को मिलते हैं, वहीं मणिपुर की लोकटक झील में पानी पर तैरते प्राकृतिक द्वीप लोगों को हैरान कर देते हैं. इन जगहों की खूबसूरती और कहानी किसी सपने जैसी लगती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

लोकटक झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है.

भारत अपनी अलग-अलग संस्कृतियों, परंपराओं और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है. यहां पहाड़, रेगिस्तान, जंगल और समुद्र के साथ-साथ ऐसी जगहें भी मौजूद हैं जहां इंसानों ने पानी के बीच अपनी अलग दुनिया बना ली है. कश्मीर की मशहूर डल झील और मणिपुर की लोकटक झील ऐसी ही अनोखी जगहें हैं, जहां पानी सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती का हिस्सा नहीं बल्कि लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा है.

कश्मीर की डल झील: जहां पानी पर बसते हैं घर और लगता है बाजार
डल झील कश्मीर की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है. यहां की सबसे खास पहचान हैं पानी पर तैरते हुए हाउसबोट यानी ऐसे घर जो झील के ऊपर बने होते हैं. ये हाउसबोट लकड़ी से बने होते हैं और इनमें पर्यटक ठहरने का खास अनुभव लेते हैं. कई लोग कश्मीर घूमने आते हैं तो डल झील में हाउसबोट में रुकना अपनी ट्रिप का हिस्सा जरूर बनाते हैं.

डल झील का फ्लोटिंग मार्केट भी काफी मशहूर है. सुबह के समय शिकारा नावों में लोग सब्जियां, फूल और दूसरी चीजें बेचते नजर आते हैं. पानी पर चलता यह बाजार देखने में बेहद अलग और खूबसूरत लगता है. झील में शिकारा की सवारी, पहाड़ों का नजारा और शांत वातावरण इसे भारत के सबसे खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन में शामिल करते हैं.

मणिपुर की लोकटक झील: जहां पानी पर तैरते हैं प्राकृतिक द्वीप
लोकटक झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है और अपनी अनोखी संरचना के लिए जानी जाती है. इस झील की सबसे खास बात हैं यहां मौजूद फुमदी (Phumdi). ये मिट्टी, पौधों और जैविक चीजों से बनी प्राकृतिक संरचनाएं होती हैं जो पानी पर तैरती रहती हैं. मणिपुर का चंपू खांगपोक गांव भी लोकटक झील से जुड़ी अनोखी जगहों में शामिल है, जहां लोगों की जिंदगी झील और पानी के आसपास चलती है. यहां नावें सिर्फ घूमने का साधन नहीं बल्कि रोजमर्रा के कामों का हिस्सा हैं.

दुनिया का एकमात्र तैरता नेशनल पार्क भी यहीं है
लोकटक झील में मौजूद केइबुल लामजाओ नेशनल पार्क दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ नेशनल पार्क माना जाता है. यह दुर्लभ संगाई हिरण के लिए भी जाना जाता है. यहां प्रकृति ने पानी के ऊपर ऐसा इकोसिस्टम बनाया है जो दुनिया में बहुत कम देखने को मिलता है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments