Homeट्रैवलभारत की सबसे पुरानी मिठाई की दुकान, 230 साल से क्यों है...

भारत की सबसे पुरानी मिठाई की दुकान, 230 साल से क्यों है इतनी मशहूर?


Last Updated:

India Oldest Sweet Shop: भारत की सबसे पुरानी मिठाई की दुकान आज भी चालू है. यहां आप नए दौर की मिठाई के साथ उन रेसिपीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं, जो लगभग 200 साल पहले बनायी जाती थी. यहां आप इसके बारे में डिटेल में जान सकते हैं. खासबात है कि ये दुकान उत्तर प्रदेश में है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

भारत की सबसे पुरानी मिठाई की दुकान, 230 साल से क्यों है इतनी मशहूर?Zoom

India Oldest Sweet Shop: भारतीय कुजीन में मिठाईयों को अहम स्थान है. यहां लोग स्पाइसी खाना और इसके बाद मीठा खाकर स्वाद को बैलेंस करना पसंद करते हैं. त्योहार, शादी हो या कोई खुशी का मौका, मिठाइयों के बिना सेलिब्रेशन अधूरा लगता है. देश के हर शहर और कस्बे में आपको मिठाई की कई दुकानें मिल जाएंगी. वहीं कुछ दुकानें ऐसी भी हैं जहां लोग सिर्फ मिठाई खाने नहीं बल्कि इससे जुड़े सदियों पुराने इतिहास को करीब से जानने जाते हैं.

ऐसी ही एक दुकान उत्तर प्रदेश के आगरा में है, जिसका नाम भगत हलवाई है. माना जाता है कि इसकी शुरुआत करीब 1795 में हुई थी. इस हिसाब से ये दुकान 200 साल से भी ज्यादा पुरानी है. हालांकि, इसे भारत की सबसे पुरानी मिठाई की दुकान कहे जाने का कोई पक्का ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसकी लंबी विरासत इसे खास बनाती है. आइए जानते हैं कि भगत हलवाई की दुकान क्यों मशहूर है और यहां कौन-कौन सी मिठाइयां मिलती हैं. (सांकेतिक फोटो क्रेडिट- कैनवा)

करीब 230 साल पुरानी है दुकान की विरासत
आगरा की भगत हलवाई दुकान अपनी पुरानी परंपरा और मिठाइयों के लिए जानी जाती है. माना जाता है कि इसकी शुरुआत 1795 के आसपास हुई थी. तब से लेकर आज तक यह दुकान पीढ़ियों से लोगों को मिठाइयों का स्वाद चखा रही है. इतने लंबे समय तक अपनी पहचान बनाए रखना इस दुकान की खासियतों में से एक है.

पारंपरिक तरीके से बनाई जाती हैं मिठाइयां
आजकल बाजार में मिठाइयों की कई नई किस्में देखने को मिलती हैं, लेकिन भगत हलवाई की पहचान पारंपरिक स्वाद से जुड़ी है. यहां मिठाइयां पुराने तरीकों और पारंपरिक रेसिपी के अनुसार तैयार किए जाने के लिए जानी जाती हैं. यही वजह है कि पुराने स्वाद को पसंद करने वाले लोग इस दुकान की मिठाइयों की ओर आकर्षित होते हैं.

पेड़ा, लड्डू और बर्फी हैं खास
भगत हलवाई की दुकान पर पेड़ा, लड्डू और बर्फी जैसी कई पारंपरिक मिठाइयां मिलती हैं. बूंदी के लड्डू जैसे विकल्प भी मिठाई पसंद करने वालों के बीच लोकप्रिय हैं. इन मिठाइयों का स्वाद और पारंपरिक अंदाज इस दुकान को खास बनाता है.

आगरा जाएं तो चख सकते हैं यहां की मिठाइयां
अगर आप आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भगत हलवाई की मिठाइयों के बारे में जानकारी लेकर यहां जा सकते हैं. पेड़ा, लड्डू और बर्फी जैसे विकल्प आजमा सकते हैं. भगत हलवाई की पहचान इसकी पुरानी विरासत, पारंपरिक मिठाइयों और पीढ़ियों से चले आ रहे स्वाद के कारण बनी हुई है. यही बातें इसे आगरा की मशहूर मिठाई की दुकानों में शामिल करती हैं.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments