Homeटेक्नोलॉजीभास्कर अपडेट्स: इल्तिजा मुफ्ती बोलीं- पुलिस के साथ जांच में सहयोग...

भास्कर अपडेट्स: इल्तिजा मुफ्ती बोलीं- पुलिस के साथ जांच में सहयोग करूंगी, अलगाववादी नेता का वीडियो पोस्ट करने पर FIR हुई है


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि वह कानून मानने वाली नागरिक हैं और जांच में पुलिस के साथ पूरा सहयोग करेंगी। दरअसल, इल्तिजा ने दिवंगत अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई।

जम्मू और कश्मीर पुलिस की साइबर विंग ने गुरुवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ अलगाववाद के महिमामंडन करने के आरोप में FIR दर्ज की, जब मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर गिलानी का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें दिवंगत अलगाववादी नेता उर्दू भाषा के बारे में बोल रहे थे।

मुफ्ती ने X पर एक पोस्ट में कहा, “मैंने हाल ही में उर्दू पर जो वीडियो ट्वीट किया था, उसकी पूरी जिम्मेदारी मैं लेती हूं। मुझे पता चला है कि इसे शेयर करने वाले दूसरे लोगों को कश्मीर साइबर पुलिस बुला रहा है। उनसे रिक्वेस्ट है कि वे ऐसा न करें और इसके बजाय जो भी जरूरी सवाल हों, वे मुझसे पूछें। मैं कानून मानने वाली नागरिक हूं और पूरा को-ऑपरेट करूंगी।”

आज की अन्य बड़ी खबरें…

जम्मू में पुल गिरा, मलबे में 5-7 मजदूरों के दबे होने की आशंका, एक शव मिला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

comp 1641777639456 1777655881

जम्मू-कश्मीर के दोमाना के ठठर क्षेत्र में शुक्रवार को अंडर कंस्ट्रक्शन पुल का हिस्सा अचानक गिर पड़ा। घटना के समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 5 से 7 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

अब तक एक शव बरामद होने की खबर है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एंबुलेंस भी मौके पर तैनात हैं।

हैदराबाद में खड़ी लॉरी में घुसी कार, छह लोगों की मौत एक घायल

newsroom composite 730x548 27 1777641379

हैदराबाद में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार खड़ी लॉरी से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसा दोपहर में हुआ। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ठाणे में BJP सांसद की कार का एक्सीडेंट, डंपर से टकराई; सांसद सुरक्षित, ड्राइवर घायल

12 1777638917

महाराष्ट्र के ठाणे में शुक्रवार सुबह भाजपा सांसद हेमंत सावर की कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसा घोड़बंदर रोड पर हुआ, जब उनकी कार सामने से आ रहे एक डंपर से टकरा गई।

इस दुर्घटना में सांसद हेमंत सावर सुरक्षित बच गए, जबकि कार चालक को हल्की चोटें आई हैं। टक्कर के बाद कार के एयरबैग तुरंत खुल गए, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

सूचना मिलते ही नायगांव पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और मदद पहुंचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भारतीय नौसेना को स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरी सौंपा गया, क्षमता बढ़ेगी

newsroom composite 730x548 28 1777646793

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDSL), मुंबई में भारतीय नौसेना को महेंद्रगिरी नाम का एडवांस स्टील्थ फ्रिगेट सौंप दिया गया। यह प्रोजेक्ट 17A (नीलगिरी क्लास) का छठा जहाज है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, प्रोजेक्ट 17A फ्रिगेट कई तरह के इस्तेमाल वाले मल्टी-मिशन प्लेटफॉर्म हैं जिन्हें समुद्री क्षेत्र में मौजूदा और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह स्टेट-ऑफ-द-आर्ट फ्रिगेट नेवल डिजाइन, स्टेल्थ, फायरपावर, ऑटोमेशन और सर्वाइवेबिलिटी में एक बड़ी छलांग दिखाता है, और वॉरशिप बिल्डिंग में आत्मनिर्भरता का एक सराहनीय प्रतीक है।

सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत, असम CM की पत्नी पर लगाए आरोपों का मामला

live update left 90 1777626889

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत दे दी। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर तीन विदेशी पासपोर्ट और विदेश में संपत्ति होने के आरोप लगाए थे।

सीएम सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा ने गोवाहाटी में FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद खेड़ा ने पहले तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम में जमानत की अर्जी लगाई थी। इसके बाद गोवाहाटी हाईकोर्ट में अपील की थी। गोवाहाटी हाईकोर्ट ने भी अर्जी खारिज कर दी। तब खेड़ा सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।

गौतम अडाणी पत्नी के साथ केदारनाथ पहुंचे, शादी की 40वीं सालगिरह पर पूजा की

live update centre 2026 05 01t101956163 1777616121

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी शुक्रवार को अपनी शादी की 40वीं शादी की सालगिरह पर केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी प्रिती अडाणी के साथ पूजा-अर्चना की।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘आज एक तरफ विश्व मजदूर दिवस है और दूसरी तरफ मेरी शादी की 40वीं सालगिरह। इस मौके की शुरुआत केदारनाथ में महादेव के दर्शन और आशीर्वाद लेकर की।’

महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए आज से मराठी अनिवार्य; गैरमराठी भाषी ड्राइवर्स का लाइसेंस रद्द नहीं होगा, उन्हें ट्रेनिंग देंगे

marathi 1777584844

महाराष्ट्र दिवस के मौके पर राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी ऑटो, टैक्सी और ओला-उबर चालकों के लिए मराठी भाषा का ज्ञान जरूरी कर दिया गया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य यात्रियों और चालकों के बीच होने वाले भाषा विवाद को खत्म करना और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि मराठी नहीं जानने पर किसी का लाइसेंस रद्द नहीं किया जाएगा। इसके बजाय चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह ट्रेनिंग कोंकण मराठी साहित्य परिषद के सहयोग से कराई जाएगी।

ट्रेनिंग पूरी करने पर मिलने वाला प्रमाण पत्र भविष्य में लाइसेंस नवीनीकरण के लिए जरूरी होगा। राज्य के सभी 59 आरटीओ कार्यालयों में 15 अगस्त तक 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

नीट यूजी को लेकर एनटीए की एडवाइजरी, बायोमेट्रिक फेल हुआ, तब भी उम्मीदवारों की होगी एंट्री

nta 1 1777585280

नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने करीब 25 लाख आवेदकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार, यदि किसी कारण से बायोमेट्रिक सत्यापन फेल होता है, तो भी उम्मीदवार परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए उन्हें परीक्षा केंद्र पर निर्धारित फॉर्मेट में लिखित अंडरटेकिंग देनी होगी। बायोमेट्रिक फेल होने के प्रमुख कारणों में सूखी या क्षतिग्रस्त अंगुलियांं, मशीन में खराबी, UIDAI सर्वर की कनेक्टिविटी समस्या या आधार डेटा में गड़बड़ी शामिल हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले हाथ साफ और मॉइस्चराइज रखें, चोट से बचें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।

आरएसएस मुख्यालय पर रेडियोएक्टिव खतरे का दावा, नागपुर में अलर्ट

rss 4 1777585287

संघ मुख्यालय और भाजपा कार्यालय सहित कई अन्य अहम जगह रेडियोएक्टिव पदार्थ​ छिपाए जाने का दावा किया गया है। एक गुमनाम पत्र मिलने के बाद नागपुर में अलर्ट जारी किया गया है। यह पत्र 27 अप्रैल को पुलिस कमिश्नर कार्यालय को मिला था। पुलिस ने एनडीआरएफ और ऊर्जा विशेषज्ञों की मदद से पत्र में बताई गई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अब तक उन्हें रेडियोएक्टिव पदार्थ का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस को शक है कि यह पत्र एक मजाक हो सकता है। फिर भी नागपुर में पुलिस अलर्ट मोड पर है।

कविता की पार्टी ‘तेलंगाना रक्षणा सेना’ को मंजूरी मिली

kavita 3 1777585361

निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता की नई पार्टी के लिए ‘तेलंगाना रक्षणा सेना (टीआरएस)’ नाम को मंजूरी दे दी है। कविता ने 25 अप्रैल को ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ नाम से नई पार्टी की घोषणा की थी। इसके बाद आयोग को नई पार्टी के लिए पांच नामों का प्रस्ताव भेजा था। आयोग ने उनके तीसरे विकल्प को हरी झंडी दी। इससे पहले, उनके पिता चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पार्टी बनाई थी। 2022 में इसका नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) कर दिया था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments