Homeटेक्नोलॉजीभास्कर अपडेट्स: कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जर्किहोली के घर-ऑफिस पर...

भास्कर अपडेट्स: कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जर्किहोली के घर-ऑफिस पर रेड, ₹3.45 करोड़ जब्त


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates Headlines MP Rajasthan Delhi Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जर्किहोली, उनके परिवार और अन्य लोगों के ठिकानों से ₹3.45 करोड़ जब्त किए हैं। यह कार्रवाई विदेश में बिना बताए किए गए निवेश और सीमा पार कारोबारी संबंधों से जुड़े FEMA मामले में हुई।

ED ने शुक्रवार को बताया कि 9 और 10 सितंबर को हुई तलाशी में जर्किहोली परिवार की कई विदेशी कंपनियों में हिस्सेदारी सामने आई। एजेंसी ने PWD ठेकेदारों से रिश्वत लेने का आरोप भी लगाया है।

तलाशी कर्नाटक के बेलगावी जिले के गोकाक, बेंगलुरु के डॉलर्स कॉलोनी और क्रेसेंट रोड स्थित मंत्री के दफ्तर-सह-आवास पर हुई। ED के मुताबिक, ₹3.3 करोड़ की अघोषित नकदी और 15 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा जब्त की गई।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स में भूकंप आया, तीव्रता 4.1 रही

7711 1789138132400

मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स इलाके में शुक्रवार दोपहर भूकंप का झटका महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 रही। भूकंप के झटके शाम करीब 4:03 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप, संजय आजाद और बेटी के खिलाफ FIR की मांग

logo composite 11 1789116278611 1789134098509

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में वकील अमिता सचदेवा ने संजय आजाद और उनकी नाबालिग बेटी निशु आजाद के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि X अकाउंट से हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट की गईं और साम्प्रदायिक नफरत फैलाने वाली बातें लिखी गईं। वकील का कहना है कि दिल्ली पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

याचिका में भगवान शिव, श्रीकृष्ण, मां दुर्गा और मां सरस्वती से जुड़े पोस्ट का हवाला दिया गया है। इसमें पुलिस को FIR दर्ज कर जांच करने, इलेक्ट्रॉनिक सबूत और सोशल मीडिया रिकॉर्ड सुरक्षित रखने तथा कोर्ट में एक्शन टेकन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने स्वामी विवेकानंद का शिकागो भाषण का जिक्र किया

logo composite 7 1789099801306

पीएम मोदी ने 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी पर स्वामी विवेकानंद के 1893 के शिकागो भाषण को याद किया। उन्होंने कहा कि विवेकानंद की सहनशीलता, सभी धर्मों को स्वीकार करने और सद्भाव का संदेश आज भी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है।

11 सितंबर 2001 को अल-कायदा के 19 आतंकियों ने अमेरिका में चार विमानों को हाईजैक कर हमला किया था। दो विमान न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, एक पेंटागन से टकराया, जबकि चौथा विमान पेनसिल्वेनिया में गिरा। इन हमलों में 2,977 लोगों की मौत हुई थी।

बीजेपी ने असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए देबाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाया

logo composite 10 1789110206418

बीजेपी ने शुक्रवार को असम की नगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए देबाशीष शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया। नगांव सीट पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को की जाएगी।

नगांव लोकसभा सीट कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। बोरदोलोई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से जीत हासिल की थी। बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए और हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में दिसपुर सीट से जीत दर्ज की।

ठाणे में BJP विधायक का स्कूल बोला- पर्यूषण पर्व के दौरान टिफिन में प्याज-लहसुन, आलू न लाएं, विरोध पर निर्देश वापस

logo composite 13 1789068142387 1789099689418

महाराष्ट्र के ठाणे में BJP MLA द्वारा चलाए जा रहे एक स्कूल को गुरुवार को एक सर्कुलर वापस लेना पड़ा। इस सर्कुलर में छात्रों को सलाह दी गई थी कि वे जैन समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले ‘पर्यूषण’ पर्व के दौरान अपने लंचबॉक्स में प्याज, लहसुन, आलू और चुकंदर जैसी जड़ वाली सब्जियां न लाएं।

इस सर्कुलर से विवाद खड़ा हो गया और MNS समेत स्थानीय राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया।

वहीं शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने इस पाबंदी को “लव जिहाद से भी बुरा” बताया और सरकार से स्कूल बंद करने की मांग की। MNS प्रवक्ता योगेश खैरे ने इस सर्कुलर को “फूड जिहाद” का एक रूप बताया।

हालांकि इस आदेश को वापस ले लिया गया है। मीरा-भायंदर के MLA नरेंद्र मेहता, ‘सेवन स्क्वायर एकेडमी’ चलाते हैं।

मेहता ने कहा कि स्कूल ने छात्रों से केवल इन खाद्य पदार्थों से बचने का अनुरोध किया था, न कि कोई आदेश जारी किया था।

सभी पायलटों का एक बार ड्रग टेस्ट कराएं एयरलाइंस

logo composite 14 1789068994396

एअर इंडिया के एक पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस को अगले साल जुलाई तक सभी पायलटों का ड्रग टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। एयरलाइंस ने जांच शुरू कर दी है।

4 अगस्त को फुकेट से भारत आई एअर इंडिया की एयरबस ए320 उड़ान 300 फीट नीचे आ गई थी। लैंडिंग के बाद कैप्टन का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव मिला। मंत्री के. राममोहन नायडू बोले- संशोधित नियम इसी माह के अंत तक तैयार होंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments