- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कर्नाटक के मैसूर जिले के केआर नगर स्थित ऐतिहासिक अरकेश्वर मंदिर की दीवार पर क्रॉस और मस्जिद की फोटो बनाए जाने से विवाद खड़ा हो गया। विरोध के बाद तहसीलदार सुरेंद्र मूर्ति ने मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया और फोटो को मिटवा दिया।
पुलिस ने मंदिर के प्रबंधन प्रभारी आरती और चित्र बनाने वाले विनय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और मंदिर परिसर में सुरक्षा के एहतियाती इंतजाम किए गए हैं।
इस मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया कि मंदिर परिसर में ऐसी फोटो बनाने की अनुमति किसने दी थी।
