Homeटेक्नोलॉजीभास्कर अपडेट्स: दिल्ली में उद्योग भवन के पास झुग्गियों में आग...

भास्कर अपडेट्स: दिल्ली में उद्योग भवन के पास झुग्गियों में आग लगी, 20 दमकल गाड़ियां पहुंचीं


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Dainik Bhaskar Live Updates 24 June Mp Up Rajasthan Bihar Delhi

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में उद्योग भवन के पास झुग्गियों में बुधवार सुबह आग लग गई। 20 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं। आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

केरल के कोल्लम में बस स्टॉप में घुसा मिट्टी से भरा टिपर, 3 की मौत; 5 घायल

live update centre1782219814 1782224196

केरल के कोल्लम जिले के कोट्टारक्करा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। नीलेश्वरम इलाके में मिट्टी से भरा एक टिपर लॉरी (डंपर) अनियंत्रित होकर बस स्टॉप में जा घुसा।

पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहा टिपर मिट्टी लेकर जा रहा था। अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सीधे बस स्टॉप पर खड़े लोगों से टकरा गया। हादसे के दौरान गाड़ी में भरी मिट्टी लोगों के ऊपर गिर गई, जिससे कई लोग उसके नीचे दब गए।

मृतकों में एक स्कूली छात्र भी शामिल है, जो स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments