Homeटेक्नोलॉजीभास्कर अपडेट्स: पुणे में नाना ने 9 साल की नातिन से...

भास्कर अपडेट्स: पुणे में नाना ने 9 साल की नातिन से दुष्कर्म की कोशिश की; भीड़ ने पुलिस के हवाले किया




महाराष्ट्र के पुणे के पर्वती में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप बच्ची के नाना पर है। पुलिस ने आरोपी नाना को हिरासत में ले लिया है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है। उसका नाना हाल ही में घर के पास बने एक कमरे में रहने आया था। आरोप है कि नाना बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान एक पड़ोसी ने टीन शेड के बीच से घटना देख ली और शोर मचा दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया। फिलहाल जांच की जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… नासिक के स्टार मॉल में आग, बगल के अस्पताल से मरीजों को निकाला गया महाराष्ट्र के नासिक स्थित स्टार मॉल में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर पास के एक अस्पताल से मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments