पश्चिम बंगाल के हवाड़ा में जगतबल्लवपुर में तृणमूल कांग्रेस के पंचायत सदस्य शेख मुस्ताकिन के घर के पास एक गैरेज से दो बम बरामद हुए। स्थानीय लोगों द्वारा पंचायत सदस्य पर भ्रष्टाचार और “कट मनी” लेने का आरोप लगाकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान बम मिलने की जानकारी सामने आई। पुलिस मौके पर पहुंची और बमों को सुरक्षित जब्त कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि बम वहां कैसे लाए गए और इसके पीछे कौन था। आज की अन्य बड़ी खबरें… आंध्र प्रदेश: पुलिस की गाड़ी का ब्रेक फेल, एक की मौत, दो घायल आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में ब्रेक फेल होने से पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में कांस्टेबल वेंकट रमना की मौत हो गई, जबकि SI नागेंद्र प्रसाद और ड्राइवर राजाबाबू घायल हो गए। तीनों एक जांच के लिए कोंडाकरकम गांव जा रहे थे। घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। संसद 10 दिन पहले ही स्थगित, मानसून सत्र औपचारिक रूप से खत्म नहीं संसद के दोनों सदन 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गए, लेकिन 10 दिन बाद भी मानसून सत्र का औपचारिक सत्रावसान नहीं हुआ है। रविवार सुबह तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई थी। आमतौर पर स्थगन के 3-4 दिन में यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है। इससे महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े परिसीमन वाले बिल को बिना नया सत्र बुलाए फिर लाने की अटकलें हैं। सरकार बजट सत्र में बिल पारित नहीं करा पाई थी। 17 अप्रैल को लोकसभा में 528 सांसदों ने मतदान किया था। पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जबकि दो-तिहाई बहुमत के लिए 352 वोट जरूरी थे। दक्षिणी राज्यों की आपत्तियों के बाद सरकार ने लोकसभा सीटें समान रूप से 50% बढ़ाने का फॉर्मूला तैयार किया है। देश में एच1एन1 का कोई नया स्वरूप नहीं, घबराने की जरूरत नहीं : आईसीएमआर नई दिल्ली देश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच आईसीएमआर ने रविवार को राहत की बात कही। परिषद ने साफ किया कि एच1एन1 का कोई नया स्वरूप (नया स्ट्रेन) सामने नहीं आया है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। अभी फैल रहा इन्फ्लुएंजा ए (एच1एन1) पीडीएम 09 वायरस ए/मिसौरी/11/2025 जैसा है। आईसीएमआर के मुताबिक मौसमी इन्फ्लुएंजा आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाता है। बुखार, खांसी और बदन दर्द इसके प्रमुख लक्षण हैं। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों में खतरा ज्यादा है। NSA अजित डोभाल आज चीन पहुंचेंगे, सीमा विवाद पर बातचीत करेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल सोमवार को चीन पहुंचेंगे। वे मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ सीमा विवाद पर 25वें दौर की विशेष प्रतिनिधि वार्ता करेंगे। यह बैठक 12-13 सितंबर को दिल्ली में होने वाली ब्रिक्स समिट से पहले हो रही है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, सीमा पर शांति बेहतर द्विपक्षीय संबंधों की पहली शर्त है। महाराष्ट्रः 13 साल से कम उम्र तो कोचिंग सेंटरों में नो एंट्री महाराष्ट्र सरकार ने निजी कोचिंग सेंटरों के नियमन के लिए कानून का ड्राफ्ट जारी किया है। इसमें रोज अधिकतम 5 घंटे की कक्षाएं और 13 साल से कम उम्र के बच्चों के दाखिले पर रोक प्रस्तावित है। 25 से ज्यादा छात्रों वाले सेंटरों का रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। कोर्स बीच में छोड़ने पर फीस 10 दिन में लौटानी होगी।
Source link
भास्कर अपडेट्स: बंगाल में TMC नेता के गैराज में दो बम मिले
RELATED ARTICLES



