Homeटेक्नोलॉजीभास्कर अपडेट्स: बंगाल सरकार इमरजेंसी में जेल गए लोगों को ₹10...

भास्कर अपडेट्स: बंगाल सरकार इमरजेंसी में जेल गए लोगों को ₹10 हजार पेंशन देगी, सीएम सुवेंदु ने घोषणा की


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने इमरजेंसी के दौरान जेल जाने वाले बंगाल के 325 लोगों के लिए ₹10,000 पेंशन का ऐलान किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि इन लोगों ने लोकतंत्र को बचाने के लिए काफी परेशानियां झेली थीं।

राज्य सचिवालय में एक कार्यक्रम के दौरान अधिकारी ने बताया कि इमरजेंसी में जेल गए 325 लोगों की पहचान ‘पश्चिमबंग लोकतंत्र सेनानी सम्मान’ के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि नई सरकार देश के लिए कुर्बानी देने वाले इन्हीं वीरों के आदर्शों पर बनी है।

केंद्र की भाजपा सरकार 1975 में लगी इमरजेंसी के दिन (25 जून) को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाती है।

नासिक-पुणे रेलवे रूट बदलने पर लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने NCP नेता को हिरासत में लिया

logo composite 56 1786317130320

महाराष्ट्र के नासिक में रविवार को नासिक-पुणे सेमी-हाई-स्पीड रेलवे लाइन का रूट बदलने के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि रेलवे का पुराना रूट ही रखा जाए। इस चक्का जाम के कारण हाईवे पर ट्रैफिक ठप हो गया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे विधान परिषद सदस्य (MLC) सत्यजीत तांबे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, पुणे के पास जायंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (GMRT) के सिग्नलों में रुकावट की आशंका जताई गई थी। इसके कारण नारायणगांव और संगमनेर वाले सीधे और छोटे रूट को रद्द करने की खबर आई थी। सरकार ने इसके बदले अहिल्यानगर और शिरडी होकर नया रूट प्रस्तावित किया है, जिसका स्थानीय लोग जमकर विरोध कर रहे हैं।

अगरतला में सीएम साहा ने सुप्रा अस्पताल का उद्घाटन किया, बिजली-रोड कामों की समीक्षा भी की

logo composite 57 1786318817767

त्रिपुरा के अगरतला में 10 अगस्त को मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मोटरस्टैंड में नए सुप्रा मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इसे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बताया गया।

रविवार को कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम साहा ने सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की जरूरत बताई। उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बढ़ाने और बेहतर करने में निजी अस्पतालों की अहम भूमिका को भी माना।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments