Homeटेक्नोलॉजीभास्कर अपडेट्स: महाराष्ट्र के लातूर में इलेक्ट्रिकल दुकान भीषण आग, फायर...

भास्कर अपडेट्स: महाराष्ट्र के लातूर में इलेक्ट्रिकल दुकान भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची




महाराष्ट्र के लातूर शहर के गांधी मार्केट इलाके में रविवार रात एक इलेक्ट्रिकल दुकान में आग लग गई। आग करीब रात 10:30 बजे लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ओडिशा में BJD नेता पर हमले का आरोप, 3 गाड़ियां तोड़ीं; प्रनब बलबंतराय बोले- हथियारों से लैस 40-50 लोगों ने हमला किया ओडिशा के जाजपुर जिले में BJD नेता प्रनब बलबंतराय ने आरोप लगाया कि जनसंपर्क पदयात्रा के दौरान उन पर और उनके समर्थकों पर हमला किया गया। उनके मुताबिक, हमलावरों के पास तलवार, कुल्हाड़ी और दूसरे हथियार थे। उन्होंने हमले का आरोप BJP और धर्मशाला के निर्दलीय विधायक हिमांशु शेखर साहू के समर्थकों पर लगाया। बलबंतराय ने कहा कि हमले में 3 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे जेनापुर थाना क्षेत्र की मधुपुरगढ़ ग्राम पंचायत में हुई। बलबंतराय ने बाद में जाजपुर एसपी को शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की। एसपी यश प्रताप श्रीमाल ने कहा कि अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है। BJP ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि BJD नेता झूठे आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद BJD नेताओं और कार्यकर्ताओं ने SP ऑफिस के बाहर प्रदर्शन भी किया। BJD ने पुलिस से CCTV फुटेज, मोबाइल वीडियो, तस्वीरों और पुलिस रिकॉर्ड की जांच करने की मांग की है। 2024 के विधानसभा चुनाव में धर्मशाला सीट से निर्दलीय हिमांशु शेखर साहू ने बलबंतराय को 4,150 वोटों से हराया था। साहू बाद में सत्तारूढ़ BJP का समर्थन करने लगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments