Homeटेक्नोलॉजीभास्कर अपडेट्स: CM बनने से पहले डीके शिवकुमार की कार्यकर्ताओं से...

भास्कर अपडेट्स: CM बनने से पहले डीके शिवकुमार की कार्यकर्ताओं से अपील, बोले- माला न पहनाएं, मुझे फूलों से एलर्जी है


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक के होने वाले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 3 जून को शपथ ग्रहण समारोह से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने खास तौर पर कहा कि उन्हें फूलों की मालाओं से एलर्जी है, इसलिए कोई उन्हें माला न पहनाए।

बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत में शिवकुमार ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के उत्साह को समझते हैं, लेकिन समारोह को सीमित रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समर्थक बाहर से भी समारोह देखें तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन भीड़ से बचना चाहिए।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

प्रेमिका से मिलने PoK से LoC पार कर उरी पहुंचा युवक, दोनों हिरासत में; जांच जारी

comp 11 2 1780246012

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में LoC के पास सुरक्षा बलों ने रविवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के एक युवक और स्थानीय युवती को हिरासत में लिया।

अधिकारियों ने बताया कि युवक जीशान अहमद मीर PoK स्थित मुजफ्फराबाद का रहने वाला है। उसे उरी के तिलावरी गांव की रहने वाली इरम बानो के साथ हिरासत में लिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि जीशान अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए LoC पार कर उरी पहुंचा था।

दोनों फिलहाल सेना की हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है कि जीशान इस इलाके तक कैसे पहुंचा। दूसरी तरफ सेना ने सोपोर के दो लोगों और उनके एक गाइड को उरी सेक्टर में संदिग्ध गतिविधियों के दौरान पकड़ा गया।

सेना ने कहा कि तीनों को सतर्क चिनार वॉरियर्स ने हिरासत में लिया। इस मामले की भी आगे जांच की जा रही है।

केरल के कांग्रेस विधायक संदीप वेरियर को फोन पर जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

live update left 9 1780244775

केरल के कासरगोड जिले से कांग्रेस विधायक संदीप वेरियर को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विधायक की शिकायत के अनुसार अज्ञात कॉलर ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी।

पुलिस के मुताबिक वेरियर की शिकायत पर चंदेरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि धमकी देने वाला व्यक्ति राज्य के भीतर का हो सकता है, जबकि शुरुआती तकनीकी जांच में पता चला कि कॉल उत्तर प्रदेश के वाराणसी से की गई थी।

पुलिस ने मोबाइल नंबर और कॉल रिकॉर्ड की जानकारी जुटा ली है। कॉलर की पहचान और धमकी के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए साइबर विंग की भी मदद ली जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को जल्द ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं।

नीरव मोदी-माल्या मामलों की जांच करने वाले पूर्व ED अधिकारी सत्यब्रत कुमार ने ली VRS

live update left 7 1780244444

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर और नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या और महादेव बेटिंग ऐप जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच का नेतृत्व कर चुके सत्यब्रत कुमार ने वॉलंटरी रिटायरमेंट (VRS) ले ली है। केंद्र ने उनकी VRS मंजूर कर ली है।

सत्यब्रत कुमार 2004 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी हैं। उनका रिटायरमेंट 2037 में होना था। यानी उन्होंने तय समय से करीब 11 साल पहले नौकरी छोड़ दी। सत्यब्रत कुमार करीब 12 साल तक ED में प्रतिनियुक्ति पर रहे।

वे एजेंसी में सबसे लंबे समय तक काम करने वाले अधिकारियों में शामिल रहे हैं। करीब एक साल पहले उन्हें ED से वापस भेजकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में कमिश्नर (अपील) बनाया गया था। पिछले एक साल में ED छोड़ने वाले सीनियर अधिकारियों में यह दूसरा बड़ा मामला है।

इससे पहले जुलाई 2025 में ED के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर कपिल राज ने भी समय से करीब 15 साल पहले सरकारी सेवा छोड़ दी थी। कपिल राज ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े मामलों की जांच की निगरानी की थी।

उरी सेक्टर में सीमा पार भागने की कोशिश कर रहे सोपोर के 2 संदिग्ध गिरफ्तार

live update centre 6 1780227665

भारतीय सेना की चिनार कोर और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उरी सेक्टर में जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाकर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दोनों सोपोर निवासी बताए जा रहे हैं और एक स्थानीय गाइड की मदद से सीमा पार भागने की कोशिश कर रहे थे।

सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों का मकसद क्या था और उनके संपर्क किन लोगों से थे। मामले में आगे की जांच जारी है।

पीएम आवास पर आज शाम बीजेपी वर्किंग कमेटी की बैठक, राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों को लेकर होगी चर्चा

live update left 12 1780222724

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम 5:30 बजे पीएम आवास पर बैठक कर सकते हैं। इसमें राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

सेना ने पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहे 3 लोगों को पकड़ा, इनमें एक पूर्व सैनिक

live update centre 851780213913 1780221623

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में LoC पार करके पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में घुसने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को सेना ने पकड़ा है। बारामूला जिले के सोपोर इलाके के रहने वाले ये तीनों संदिग्ध हथलंगा-नंबला रास्ते से PoK में घुसने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि इन तीनों को सेना के जवानों ने पकड़ा। बताया जा रहा है कि इनमें एक पूर्व टेरिटोरियल आर्मी का जवान भी शामिल है।

दिल्ली के शालीमार बाग में 150 अवैध घरों पर चला बुलडोजर

comp 161780207880 1780213931

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में रविवार को अतिक्रमण हटाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत करीब 150 अवैध घरों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित लोगों को पहले नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद ही यह कार्रवाई शुरू की गई।

हिमाचल प्रदेश के चंबा में सड़क हादसा, गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत

live update left 10 1780207581

हिमाचल प्रदेश के चंबा में बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर शुक्रवार रात सड़क हादसा हो गया। इसमें वाहन सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कालाबन के समीप पर्यटकों से भरी एक बोलेरो/इनोवा गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही तीसा और बैरागढ़ पुलिस की टीमें जांच में जुट गई हैं। अभी तक मृतकों की आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है। पूरी खबर पढ़ें

पुणे जहरीली शराब मामले में मरने वालों की संख्या 21 पहुंची, 10 गिरफ्तार

live update left 6 1780198506

महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि मेथेनॉल मिलाकर जहरीली शराब तैयार की गई थी। पुलिस और आबकारी विभाग अवैध शराब के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटे हैं।

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में तुंगभद्रा नदी में पैर धोने गई लड़की बही, बचाने की कोशिश में 5 डूबे, लड़की को बचा लिया गया

live update left 11 1780208413

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में तुंगभद्रा नदी में फिसलकर गिरी एक नाबालिग लड़की को बचाने की कोशिश में पाँच लोग डूब गए। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब 4.30 बजे लड़की नदी में अपने पैर धो रही थी, तभी वह फिसल गई और पानी के तेज बहाव में बह गई।

लड़की को बचाने के लिए नदी में कूदे पांच लोग डूब गए, हालांकि लड़की को बचा लिया गया। पुलिस ने बताया कि मरने वाले लोग आस-पास के गांवों के रहने वाले थे। स्थानीय पुलिस ने राज्य आपदा प्रबंधन बल (SDRF) की टीमों की मदद से मरने वालों के शवों को निकालने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया है।

जम्मू-कश्मीर में 50 दिनों में 1,018 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार; 341 किलो नशीले पदार्थ जब्त

newsroom composite 730x548 2026 05 31t050436528178 1780194752

जम्मू-कश्मीर में ड्रग तस्करी और नार्को-आतंकवाद के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 923 एफआईआर दर्ज करके 1,018 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और 55 लोगों को सख्त कानून (PIT-NDPS) के तहत हिरासत में लिया है।

इस दौरान 341 किलो नशीले पदार्थ जब्त किए गए, जिसमें 120 करोड़ रुपये मूल्य की 12 किलो हेरोइन और करीब 23 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित नशीली गोलियां शामिल हैं। तस्करों की कमर तोड़ने के लिए प्रशासन ने उनकी 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों पर कार्रवाई की है।

स्कूलों और अस्पतालों के पास नशा रोकने के लिए भारी निगरानी रखी जा रही है, जिसके तहत 6,400 से ज्यादा मेडिकल स्टोरों की जांच की गई और संवेदनशील जगहों पर करीब 6,881 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

दिल्ली में PWD विभाग सभी सरकारी इमारतों का फायर सेफ्टी ऑडिट करेगा, हर साल इसका सर्टिफिकेट जारी करना होगा

newsroom composite 730x548 2026 05 31t044946327 1780183308

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सभी सरकारी इमारतों का फायर सेफ्टी ऑडिट यानी आग से सुरक्षा की जांच कराने का आदेश दिया है। विभाग के आदेश के मुताबिक पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी जोन के सभी संबंधित इंजीनियरों को अगले महीने के अंत तक यानी 25 जून या उससे पहले अपनी हर बिल्डिंग की जांच पूरी करके हर साल इसका सर्टिफिकेट जारी करना होगा।

PWD ने यह कदम दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में दिल्ली फायर सर्विस के नियमों में किए गए बदलाव के बाद उठाया है। नए नियमों के तहत अब सरकारी और गैर-सरकारी इमारतों की सुरक्षा जांच किसी बाहरी एक्सपर्ट यानी थर्ड पार्टी से कराना अनिवार्य कर दिया गया है, और इस पूरी प्रक्रिया और जांच के बाद ही बिल्डिंग के लिए फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

कर्नाटक में तालाब में तैरने गए तीन नाबालिग लड़कों की मौत, छुट्टियों में रिश्तेदार के घर गए थे

newsroom composite 730x548 2026 05 31t045447008 1780183565

कर्नाटक के धारवाड़ में शनिवार को में तालाब में तैरने गए तीन नाबालिग लड़कों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना गराग थाना क्षेत्र के सिंगनहल्ली गांव के पास दोपहर करीब 4 से 4:15 बजे के बीच हुई।

धारवाड़ की पुलिस अधीक्षक (SP) गुंजन आर्य ने बताया कि डूबने वाले लड़कों की उम्र 12, 15 और 16 साल थी, जो आपस में रिश्तेदार थे। इनमें से दो लड़के सिंगनहल्ली गांव के ही रहने वाले थे, जबकि तीसरा लड़का छुट्टियों में अपने रिश्तेदारों के घर रहने आया था।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों लड़के पानी में तैरने के लिए थर्माकोल की शीट का सहारा लेकर उतरे थे। लेकिन तालाब के तल में भारी गाद (कीचड़) होने की वजह से वे उसमें फंस गए और डूब गए।

दिल्ली ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी रैकेट पकड़ा गया, 6 लोगों को गिरफ्तार

newsroom composite 730x548 2026 05 31t051823234 1780184997

गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक अपार्टमेंट पर छापा मारकर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के जरिए धोखाधड़ी करने वाले साइबर क्राइम रैकेट से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को बैंक खाता किट, सिम कार्ड और क्यूआर कोड व्हाट्सएप के जरिए सप्लाई किए जाते थे। शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद मुख्य आरोपी निशांत और शोएब को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिनसे आगे की पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments