Homeट्रैवलभीड़ से दूर शांति का ठिकाना, दिल्ली में यहां पहुंचे, जहां है...

भीड़ से दूर शांति का ठिकाना, दिल्ली में यहां पहुंचे, जहां है कमल तालाब और ओपन एयर जिम


होमफोटोDelhi

दिल्ली में यहां पहुंचे, जहां है कमल तालाब और ओपन एयर जिम

Last Updated:

Shri Nagesh Garden: अगर आप दिल्ली की भीड़भाड़ और भागदौड़ से कुछ समय के लिए दूर जाना चाहते हैं, तो दिल्ली कैंट स्थित श्री नागेश गार्डन आपके लिए एक शानदार जगह हो सकती है. यह पार्क स्थानीय लोगों के बीच कंपनी बाग के नाम से भी जाना जाता है. गोपीनाथ बाजार और बेस हॉस्पिटल के पास स्थित यह गार्डन परिवार, बच्चों, बुजुर्गों और प्रकृति प्रेमियों की पसंदीदा जगह बन चुका है.

श्री नागेश गार्डन चारों ओर फैली हरियाली के लिए जाना जाता है. यहां रंग-बिरंगे फूल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं. पार्क में बने साफ-सुथरे वॉकिंग ट्रैक मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए बेहतरीन हैं. यहां लगे खूबसूरत फव्वारे इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं. पार्क का सबसे बड़ा आकर्षण यहां बना कमल का तालाब (लोटस पॉन्ड) है. इस तालाब के आसपास का नजारा लोगों को काफी पसंद आता है. सुबह और शाम के समय यहां टहलने और प्रकृति का आनंद लेने वालों की अच्छी-खासी भीड़ रहती है.

गार्डन में भगवान गौतम बुद्ध की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है. प्रतिमा के आसपास का शांत वातावरण लोगों को मानसिक सुकून देता है. कई लोग यहां बैठकर ध्यान भी करते हैं. पार्क में हर सुबह योग सत्र भी आयोजित किए जाते हैं. बड़ी संख्या में लोग यहां योग सीखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए पहुंचते हैं.

अगर आप फिटनेस का ध्यान रखते हैं, तो यह पार्क आपके लिए बेहतर विकल्प है. यहां एक आधुनिक ओपन एयर जिम बनाया गया है. सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग यहां एक्सरसाइज करने आते हैं. खुले वातावरण में व्यायाम करने का अलग ही अनुभव मिलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप परिवार के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं, तो श्री नागेश गार्डन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां बच्चों के खेलने के लिए अलग प्ले एरिया बनाया गया है. पार्क में कई जानवरों की बड़ी-बड़ी आकर्षक मूर्तियां भी लगी हैं. बच्चे इनके साथ खेलना और फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं. खुला वातावरण और हरियाली इस जगह को फैमिली पिकनिक और वीकेंड आउटिंग के लिए खास बनाते हैं.

पार्क में भगवान बुद्ध के अलावा महात्मा गांधी की प्रतिमा भी लगी हुई है. यह जगह धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी लोगों को आकर्षित करती है. पार्क के पास ही हजरत सैयद बाबा गयासुद्दीन चिश्ती की दरगाह स्थित है. गुरुवार के दिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

अगर आप मेट्रो से आना चाहते हैं, तो दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन (पिंक लाइन) सबसे नजदीकी स्टेशन है. स्टेशन से पार्क तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. बस से आने वाले लोग श्री नागेश गार्डन बस स्टॉप पर उतर सकते हैं. वहां से कुछ ही दूरी पैदल चलकर पार्क पहुंचा जा सकता है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments