Homeटेक्नोलॉजीभोपाल में हाई-प्रोफाइल लाउंज में रातभर पार्टी, बिना लाइसेंस शराब: बिल...

भोपाल में हाई-प्रोफाइल लाउंज में रातभर पार्टी, बिना लाइसेंस शराब: बिल में बीयर की जगह लिख रहे कोड; किराना दुकान के नाम पर यूपीआई पेमेंट – Bhopal News


भोपाल में कई हाई-प्रोफाइल लाउंज और रेस्टोरेंट आधी रात के बाद तक खुले रहते हैं। यहां शराब और हुक्का परोसा जाता है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रात साढ़े 11 बजे के बाद बाजार बंद कराने को लेकर पुलिस सख्ती बरत रही है। छोटे दुकानदारों, ठेला संचालकों और सामान्य व्यापारियों पर कार्रवाई भी हो रही है, लेकिन बड़े और रसूखदार कारोबारियों पर मेहरबानी की जा रही है।

.

दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में पुलिस की सख्ती और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा फर्क सामने आया है। 11 से 21 जून के बीच किए गए स्टिंग में शहर के बाहरी इलाकों में संचालित कई हाई-प्रोफाइल लाउंज और रेस्टोरेंट आधी रात के बाद तक खुले मिले, जहां खुलेआम शराब और हुक्का परोसा जा रहा था। कुछ जगहों पर बिना लाइसेंस नशा सर्व करने, फर्जी नामों से बिल बनाने और यूपीआई के जरिए अलग से भुगतान लेने के मामले भी सामने आए।

1. द आर्क: वेट्रेस बोली- बार लाइसेंस नहीं, लेकिन शराब मिल जाएगी

भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र स्थित द आर्क लाउंज में रिपोर्टर रात 10:20 बजे पहुंचे। यहां रात 12:30 बजे तक पार्टी का माहौल बना रहा और रिपोर्टर की टेबल पर ड्रिंक सर्व की गई। बातचीत के दौरान रिपोर्टर के साथी ने वेट्रेस से पूछा कि यहां बीयर के दाम बाकी जगहों से कम क्यों हैं? इस पर वेट्रेस ने कहा, “बिल में वेट नहीं लगता क्योंकि हमारे पास बार का लाइसेंस नहीं है। गेस्ट की डिमांड पर बीयर और शराब सर्व कर देते हैं, लेकिन उसे बिल में नहीं दिखा सकते।”

शराब के एवज में भुगतान यूपीआई बारकोड के जरिए लिया गया, लेकिन उसका कोई बिल नहीं दिया गया। वहीं, खाने का अलग बिल बनाकर भुगतान नकद में लिया गया।

द आर्क लाउंज में आधी रात के बाद भी पार्टी चलती रही।

द आर्क लाउंज में कस्टमर को वेटर्स शराब सर्व करते दिखे।

द आर्क लाउंज में कस्टमर को वेटर्स शराब सर्व करते दिखे।

2. द कर्व: पूल साइड शराब पार्टी, किराना स्टोर के नाम पर लिया भुगतान

सीहोर रोड स्थित द कर्व लाउंज में रिपोर्टर रात 12:30 बजे पहुंचे। यहां स्वीमिंग पूल के किनारे कई लोग शराब पीते दिखाई दिए। पहली विजिट में वेटर ने कहा कि बीयर उपलब्ध नहीं है, लेकिन हुक्का और फूड मिल जाएगा।

एक सप्ताह बाद टीम दोबारा पहुंची तो बीयर का ऑर्डर भी लिया गया। हुक्का और खाना टेबल पर सर्व किया गया। रिपोर्टर रात 10:30 बजे से 12:30 बजे तक यहां रुके। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक टेबलों पर शराब पार्टी चल रही थी। लाइट म्यूजिक बज रहा था और नशे में धुत लोग डांस कर रहे थे।

भुगतान के लिए वेटर ने “राधा कृष्णा किराना स्टोर” नाम के यूपीआई अकाउंट पर रकम ट्रांसफर कराई। बिल में बीयर को “BM” और हुक्का को “प्रीमियम बकेट” के रूप में दर्ज किया गया।

द कर्व लाउंज में रात साढ़े 12 बजे तक कस्टमर मिले।

द कर्व लाउंज में रात साढ़े 12 बजे तक कस्टमर मिले।

द कर्व लाउंज में वेटर ग्राहकों को शराब परोसते रहे।

द कर्व लाउंज में वेटर ग्राहकों को शराब परोसते रहे।

3. स्कायवा: रात 1:45 बजे तक चलती रही सर्विस

स्टिंग ऑपरेशन के अगले चरण में रिपोर्टर सीहोर रोड स्थित स्कायवा रेस्टोरेंट में रात करीब एक बजे पहुंचे। यहां बीयर, फूड और अन्य ऑर्डर लिए गए। कुछ देर बाद वेटर ने कहा, “कुछ और ऑर्डर हो तो बताइएगा। आप आराम से बैठिए, समय का कोई इश्यू नहीं है हमारे यहां।”

रिपोर्टर रात 1:45 बजे तक रेस्टोरेंट में मौजूद रहे और इस दौरान लगातार सर्विस जारी रही।

द स्कायवा में रात पौने दो बजे तक शराब परोसी गई।

द स्कायवा में रात पौने दो बजे तक शराब परोसी गई।

4. फूड एंड फ्लेवर: दावा- हमारे यहां पुलिस नहीं आती

भोपाल में एयरपोर्ट रोड स्थित फूड एंड फ्लेवर लाउंज में रिपोर्टर रात करीब 12:30 बजे पहुंचे। यहां मौजूद वेटर ने शराब परोसने से इनकार करते हुए कहा कि उनके यहां शराब अलाउड नहीं है, लेकिन हार्ड हुक्का मिल जाएगा।

जब रिपोर्टर ने पूछा कि इतनी रात को पुलिस तो नहीं आएगी, तो वेटर ने जवाब दिया, “हमारे यहां पुलिस नहीं आती, आप सुबह तक बैठ सकते हैं।”

फूड एंड फ्लेवर में वेटर ने कहा- यहां सुबह तक बैठ सकते हैं।

फूड एंड फ्लेवर में वेटर ने कहा- यहां सुबह तक बैठ सकते हैं।

लाउंज में कस्टमर को इस तरह शराब परोसी जाती रही।

लाउंज में कस्टमर को इस तरह शराब परोसी जाती रही।

5. सीक्रेट प्लेस: रात 1:30 बजे तक हुक्का और स्नूकर

राजधानी के लालघाटी स्थित सिटी वॉक मॉल की तीसरी मंजिल पर संचालित सीक्रेट प्लेस लाउंज में रिपोर्टर रात 1 बजे पहुंचे। यहां स्नूकर टेबल पर गेम चल रहा था। ज्यादातर टेबल भरी हुई थीं। ऐसा लग रहा था कि मानो पुलिस की सख्ती और समय सीमा का यहां कोई असर नहीं है।

सोफे पर बैठते ही वेटर ऑर्डर लेने पहुंचा। उसने हुक्का लेने की पेशकश करते हुए अलग-अलग फ्लेवर बताए। रिपोर्टर के वहां मौजूद रहने के दौरान लोग हुक्का गुड़गुड़ाते और स्नूकर खेलते नजर आए।

सीक्रेट प्लेस में भी देर रात तक लोग पहुंचते रहे।

सीक्रेट प्लेस में भी देर रात तक लोग पहुंचते रहे।

whatsapp image 2026 06 26 at 100157 1782448446
2309bf9c ec3d 403c 94d3 58fed65915e3 1782401967

खबर पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं…

ये खबर भी पढ़ें…

भोपाल में ढाबे बने अवैध बार, खुलेआम परोस रहे शराब

cover38 11769711456 1 1782395752

मध्य प्रदेश में अहातों में बैठकर शराब पिलाने से कानून-व्यवस्था बिगड़ने का हवाला देकर साल 2023 में तत्कालीन शिवराज सरकार ने इन्हें बंद करा दिया था। लेकिन यह फैसला भोपाल में अवैध शराब कारोबार के लिए रास्ता खोल गया। आपदा में अवसर तलाशने वाले शराब माफिया ने इसका फायदा उठाते हुए भोपाल में एक पूरा नाइट लाइफ नेटवर्क खड़ा कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments