Homeटेक्नोलॉजीममता से मिलने बंगाल पहुंचे अखिलेश: बोले- दीदी आप लड़ीं हैं,...

ममता से मिलने बंगाल पहुंचे अखिलेश: बोले- दीदी आप लड़ीं हैं, हारी नहीं; BJP का तंज- पंचर साइकिल लिए भटक रहे दर-ब-दर – Uttar Pradesh News




सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी से मिलने उनके कोलकाता स्थित घर पहुंचे। भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश को गले लगाया। ममता भी अखिलेश को रिसीव करने के लिए गेट पर आईं। अखिलेश शॉल लेकर गए थे। वे जैसे ओढ़ाने के लिए आगे बढ़े, ममता ने कहा- इसकी क्या जरूरत थी? इस पर अखिलेश बोले, ‘दीदी, आप लड़ी हैं… आप हारी नहीं हैं।’ TMC ने X पोस्ट में लिखा, कुछ रिश्ते राजनीति और समय से कहीं ऊपर होते हैं। हर दौर के साथ वे और मजबूत होते जाते हैं। यूपी भाजपा ने इस मुलाकात पर तंज कसा है। X पर लिखा, ना-उमीदी बढ़ गई है इस क़दर पंचर साइकिल लिए भटक रहे दर ब दर…। 4 तस्वीरें देखिए… 5 को बंगाल जाने वाले थे अखिलेश, ममता ने मना किया था
अखिलेश यादव बंगाल चुनाव के नतीजे आने के अगले दिन 5 मई को ही कोलकाता जाने वाले थे, लेकिन ममता ने उन्हें आने से मना कर दिया था। अखिलेश चुनाव में प्रचार करने नहीं गए थे, लेकिन सोशल मीडिया से ममता के लिए माहौल बनाते रहे। कोलकाता एयरपोर्ट पर टीएमसी सांसद डेरेके ओ ब्रायन ने अखिलेश का स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने कहा, भाजपा की आंखों में दीदी खटकती हैं, क्योंकि वह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं। भाजपा सामंती सोच की है, इनके संगी साथी लोग पुरुषवादी लोग हैं। यह लोग नारी को बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं। चुनाव में हार के बाद पहली और 4 महीने में दूसरी मुलाकात
बंगाल चुनाव में हार के बाद अखिलेश INDI गठबंधन के पहले नेता हैं, जो ममता से मिलने पहुंचे। इससे पहले ममता-अखिलेश की मुलाकात 27 जनवरी को हुई थी। 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और TMC के बीच यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। ममता-अखिलेश की मुलाकात से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments