Homeटेक्नोलॉजीमहाराष्ट्र का अमरावती-वर्धा देश में सबसे गर्म, तापमान 46°C: 8 राज्यों...

महाराष्ट्र का अमरावती-वर्धा देश में सबसे गर्म, तापमान 46°C: 8 राज्यों में पारा 40° पार; गुजरात की जंगल सफारी में जानवरों के लिए AC-स्प्रिंकलर लगाए


  • Hindi News
  • National
  • Gujarat Safari ACs For Animals | Rajasthan Heatwave | Maharashtra Hottest

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम में राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र-विदर्भ से लेकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 8 राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इन इलाकों में पारा लगातार 40°C से ऊपर चल रहा है। दिन के साथ रातें भी गर्म हो रही हैं।

शनिवार को महाराष्ट्र के अमरावती और वर्धा देश के सबसे गर्म शहर रहे। दोनों शहरों का तापमान 46°C रिकॉर्ड हुआ। यूपी के बांदा, मध्य प्रदेश का नौगांव और खंडवा में भी पारा 44°C से ज्यादा रहा।

इधर, गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास बनी जंगल सफारी (सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क) में जानवरों और पक्षियों के लिए AC, कूलर और स्प्रिंकलर लगाए गए हैं।

वडोदरा के सायाजीबाग जूलॉजिकल पार्क ने जानवरों और पक्षियों को गर्मी से बचाने के लिए ठंडक के कई इंतजाम किए हैं। इनमें पानी का छिड़काव, बर्फ के टुकड़े, फॉगर शामिल हैं।

17 2026 1779010698

अगले दो दिन के मौसम का हाल

18 मई:

  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।
  • राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी।
  • असम, मेघालय, केरलम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है।

19 मई:

  • उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भीषण लू चल सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर भी लू चलने की आशंका है।
  • असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में कुछ जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं चलेंगी।
  • झारखंड में कुछ जगहों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने की आशंका है।

देशभर में मौसम की 4 तस्वीरें…

हैदराबाद में एक शख्स ने तपती धूप से बचने के लिए साइकिल पर ही छपरी लगा ली।

हैदराबाद में एक शख्स ने तपती धूप से बचने के लिए साइकिल पर ही छपरी लगा ली।

प्रयागराज में हीटवेव के कारण स्कूटी पर सवार बच्चे अपने हाथ और कपड़े से चेहरा ढंकते दिखे।

प्रयागराज में हीटवेव के कारण स्कूटी पर सवार बच्चे अपने हाथ और कपड़े से चेहरा ढंकते दिखे।

बीकानेर में गर्मी से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी गमछे से चेहरा ढककर ड्यूटी करता दिखा।

बीकानेर में गर्मी से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी गमछे से चेहरा ढककर ड्यूटी करता दिखा।

जयपुर में नगर निगम की एंटी-स्मॉग गन से सड़कों पर पानी की फुहारें छोड़ी गईं।

जयपुर में नगर निगम की एंटी-स्मॉग गन से सड़कों पर पानी की फुहारें छोड़ी गईं।

राज्यों से मौसम की खबरें…

1. राजस्थान: 8 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, गर्मी के साथ उमस भी बढ़ी

cover371778951906 1778982095

प्रदेश के बीकानेर, चूरू, बाड़मेर, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40 से 43°C के बीच दर्ज हुआ। सीकर, हनुमानगढ़, जालोर, सिरोही में तापमान 40°C से नीचे रहा। मौसम विभाग ने राज्य में अगले हफ्ते से गर्मी तेज हो सकती है। वहीं, रविवार को 8 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

2. मध्य प्रदेश: 15 शहरों में पारा 43°C पार, नौगांव-खंडवा सबसे गर्म

रतलाम में इतनी तेज गर्मी थी कि मोबाइल ही बंद हो गया। भोपाल में रविवार को 42.4°C सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

रतलाम में इतनी तेज गर्मी थी कि मोबाइल ही बंद हो गया। भोपाल में रविवार को 42.4°C सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। इंदौर और उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी है। शनिवार को नौगांव और खंडवा में पारा 44°C के पार रहा। वहीं, 15 शहरों में तापमान 43°C या इससे ज्यादा दर्ज किया गया। रतलाम में इतनी तेज धूप थी कि मोबाइल ही बंद हो गया। पूरी खबर पढ़ें…

3. उत्तर प्रदेश: 22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, बांदा सबसे गर्म, पारा 44.8°C

गर्मी से बचाव के लिए नगर निगम चलवा रहा वाटर स्प्रिंकलर।

गर्मी से बचाव के लिए नगर निगम चलवा रहा वाटर स्प्रिंकलर।

मौसम विभाग ने आज 22 शहरों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। बांदा लगातार पांचवें दिन सबसे गर्म शहर रहा। तापमान 44.8°C रिकॉर्ड किया गया। अगले 5 दिन में गर्मी और सख्त तेवर दिखाएगी। प्रदेश के आधे से ज्यादा शहरों में लू चलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

4. छत्तीसगढ़: 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 40-50kmph की रफ्तार से चलेगी हवा

comp 2 81778951785 11778983256 1778991171

पिछले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हुई। शनिवार रात रायपुर में ओले भी गिरे। अगले 3 दिनों तक प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

5. उत्तराखंड: 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा मार्ग पर बदलेगा मौसम

नैनीताल में रविवार सुबह साफ दिखा मौसम।

नैनीताल में रविवार सुबह साफ दिखा मौसम।

उत्तराखंड के सात जिलों में आज हल्की बारिश और गर्जन का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके साथ ही चारधाम यात्रा मार्गों पर दोपहर बाद मौसम के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें…

6. हिमाचल प्रदेश: आज से बढ़ेगी गर्मी, 5॰C तक तापमान बढ़ने के आसार

शिमला में सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए। अब धूप खिली है।

शिमला में सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए। अब धूप खिली है।

हिमाचल प्रदेश में आज से गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। राज्य में 21 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में चार से पांच °C का उछाल आएगा। इस बार मई माह में सामान्य से ज्यादा बारिश-ओलावृष्टि के कारण अधिकांश शहरों का पारा सामान्य से नीचे गिरा रहा। बीते 24 घंटे के दौरान भी ज्यादातर शहरों का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

7. पंजाब-चंडीगढ़: कल से 5 दिन हीटवेव का यलो अलर्ट

मोहाली में रविवार सुबह मौसम साफ रहा।

मोहाली में रविवार सुबह मौसम साफ रहा।

पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। आज (17 मई) को राज्य में मौसम ड्राई रहेगा। जबकि, कल से अगले पांच दिनों तक हीट वेव चलने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक शनिवार की तुलना में तापमान में 2.1°C की वृद्धि हुई है। सबसे अधिक 42.6°C तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

8. हरियाणा: 7 शहरों में पारा 40°C पार, सिरसा रहा सबसे गर्म शहर

हिसार में दिन और रात का तापमान सामान्य बना हुआ है।

हिसार में दिन और रात का तापमान सामान्य बना हुआ है।

हरियाणा में गर्मी लगातार तेवर दिखा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के 7 शहरों में अधिकतम तापमान 40°C सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का सबसे गर्म शहर सिरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 42°C सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

11 1778959154

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments