Homeटेक्नोलॉजीमहाराष्ट्र के पालघर में ट्रक-कंटेनर की टक्कर, 12 की मौत: 25...

महाराष्ट्र के पालघर में ट्रक-कंटेनर की टक्कर, 12 की मौत: 25 घायल; ट्रक में 100 से ज्यादा लोग सवार थे, सभी सगाई में जा रहे थे


पालघर34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार को ट्रक और कंटेनर की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक डहाणू तहसील के बापूगांव से 100 से ज्यादा लोग एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रक में जा रहे थे। इसी दौरान पालघर जिले के धानीवरी गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर से ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक और कंटेनर दोनों सड़क पर पलट गए। हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक में बैठे कई लोग उसके नीचे दब गए। मृतकों और घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें…

हादसे के बाद स्थानीय लोग भी पहुंच गए। गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोग भी पहुंच गए। गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में घायल बच्चे को ले जाते परिजन।

हादसे में घायल बच्चे को ले जाते परिजन।

ट्रक से टक्कर के बाद कंटेनर भी पलट गया।

ट्रक से टक्कर के बाद कंटेनर भी पलट गया।

इसी ट्रक में बैठकर लोग सगाई में जा रहे थे।

इसी ट्रक में बैठकर लोग सगाई में जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत कासा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक बहाल कराया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में हादसे की वजह ट्रक ओवरलोड, तेज स्पीड और ड्राइवर की लापरवाही मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया। में मरने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

———————————–

हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

महाराष्ट्र के ठाणे में वैन से टकराया सीमेंट मिक्सर ट्रक, 11 की मौत, मृतकों में 3 महिलाएं

final1776069559 1779112953

महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार को सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 10:45 बजे मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ। कल्याण से मुर्बाड जा रही वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

गुजरात में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत, सभी लोग पैदल बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे

1 1776069872

गुजरात के सुरेंद्रनगर में सोमवार सुबह लखतर-विरामगाम नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को सुरेंद्रनगर के अलग-अलग हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments