Homeटेक्नोलॉजीमां के बॉयफ्रेंड ने की बेटी की हत्या: नवांशहर में गला...

मां के बॉयफ्रेंड ने की बेटी की हत्या: नवांशहर में गला घोंटा, सूटकेस में पैक की, होशियारपुर में जलाई; धमकी देने पर रची साजिश – Jalandhar News




होशियारपुर के जंगल में सूटकेस से 14 वर्षीय लड़की का जला हुआ शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि युवती की हत्या उसकी मां के लिव-इन पार्टनर ने की थी। आरोपी का दावा है कि उसे लड़की का लड़कों से मिलना-जुलना पसंद नहीं था। वह जब उसे इस बात को लेकर रोकता-टोकता था तो लड़की उसकी मां के साथ उसके रिश्ते की बात सबको बताने की धमकी देती थी। इसी से नाराज होकर आरोपी ने पहले गला घोंटकर हत्या की, फिर शव को सूटकेस में पैक कर खुरालगढ़ के जंगल में ले जाकर जला दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी और मृतका की मां पिछले दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली है। अब सिलसिलेवार पूरा मामला पढ़िए… खुरालगढ़ जंगल में मिला जला हुआ शव
शुक्रवार (5 जून) को होशियारपुर के खुरालगढ़ क्षेत्र के जंगल में एक सूटकेस से लड़की का जला हुआ शव बरामद हुआ। शव इतनी बुरी तरह जल चुका था कि केवल हड्डियां ही बची थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मां ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की शिकायत
युवती की मां ऊषा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी बेटी राधिका को कोई युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। वह 10वीं क्लास में पढ़ती थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्ध युवकों से पूछताछ की। आरोपी मां के साथ 2 साल से लिव-इन में रह रहा था
नवांशहर थाना सिटी के प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि एसबीएस नगर के गांव जाडली का रहने वाला गुरविंदर सिंह और मृतका की मां ऊषा पिछले दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। गुरविंदर की उम्र अभी 23 साल है और लड़की की मां की उम्र 32 साल के करीब है। महिला तलाकशुदा है। आरोपी दुबई से लौटने के बाद महिला के संपर्क में आया था। दोनों नवांशहर में किराए के मकान में साथ रह रहे थे। युवती के मिलने-जुलने से नाराज था आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे युवती का लड़कों से मिलना-जुलना पसंद नहीं था। वह उसे इस बात को लेकर टोकता था। आरोपी ने बताया कि कि युवती उसे धमकी देती थी कि वह उसकी मां के साथ उसके रिश्ते की बात सबको बता देगी। पहले मां को बस में बैठाया, फिर हत्या कर दी
पुलिस जांच में सामने आया कि 29 मई को आरोपी ने पहले अपनी लिव-इन पार्टनर को राहों जाने वाली बस में बैठाया। इसके बाद वह किराए के कमरे में लौट आया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से हत्या की योजना बना चुका था। उसने कमरे में युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी। सूटकेस में पैक कर जंगल में ले गया शव
हत्या के बाद आरोपी ने शव को एक सूटकेस में पैक किया। अंधेरा होने पर उसने सूटकेस को बाइक पर बांधा और होशियारपुर के खुरालगढ़ क्षेत्र के जंगल में पहुंच गया। वहां उसने सूटकेस समेत शव पर तेल डालकर आग लगा दी, ताकि पहचान मिटाई जा सके। CCTV फुटेज से खुला पूरा राज
शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में युवती सुबह आरोपी के साथ बाइक पर जाती दिखाई दी। बाद में आरोपी कमरे में जाता नजर आया और करीब 10 बजे एक बड़ा सूटकेस लेकर बाहर निकलता दिखा। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस का शक उस पर गया। सख्ती से पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर जंगल से जला हुआ शव बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments