Homeट्रैवलमाउंट आबू का खूबसूरत पीस पार्क, जहाँ मिलते हैं 12 ज्योतिर्लिंग के...

माउंट आबू का खूबसूरत पीस पार्क, जहाँ मिलते हैं 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन


Last Updated:

Mount Abu Peace Park : राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू के ओरिया गांव के पास स्थित पीस पार्क पहाड़ों, हरियाली और शांति के लिए एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है. ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा संचालित इस पार्क में कृत्रिम अमरनाथ गुफा, बर्फ का शिवलिंग और 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की अद्भुत सुविधा है. यहाँ नशामुक्ति का संदेश देती प्रदर्शनियाँ और जैविक बागवानी पर्यटकों को आकर्षित करती है. यह पार्क सुबह 8 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है और यहाँ रोजाना सैकड़ों सैलानी आते हैं.

ख़बरें फटाफट

Sirohi: राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ठंडे मौसम के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है. शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर गुरुशिखर मार्ग पर ओरिया गांव के पास स्थित ‘पीस पार्क’ पहाड़ों और हरियाली के बीच शांति और सुकून पाने के लिए पर्यटकों की खास पसंद है. इस पार्क की स्थापना 1990 के दशक में प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज द्वारा की गई थी और वर्तमान में इसका संचालन भी संस्था द्वारा ही किया जाता है. अपनी अनूठी आध्यात्मिक कलाकृतियों, मनमोहक हरियाली और शांत वातावरण के कारण यह स्थान एक प्रमुख पिकनिक स्पॉट के रूप में अपनी खास पहचान रखता है. गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पार्क का भ्रमण कर चुके हैं.

पीस पार्क के मुख्य आकर्षणों में यहाँ का ऑडिटोरियम और इसकी कलाकृतियाँ शामिल हैं. यहाँ बनाई गई कृत्रिम अमरनाथ गुफा और बर्फ का शिवलिंग पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहते हैं. इसके साथ ही पर्यटक इस एक ही स्थान पर देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का लाभ भी उठा सकते हैं. ऑडिटोरियम के भीतर रामायण के प्रसिद्ध पात्र कुंभकर्ण पर आधारित एक अनूठी प्रदर्शनी भी दिखाई जाती है, जिसके माध्यम से संस्था की महिला सदस्यों द्वारा कुंभकर्ण को नींद से जगाकर समाज में नशामुक्ति का एक संदेश दिया जाता है. पार्क परिसर में आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी चित्र प्रदर्शनियों के अलावा एक खूबसूरत रॉक गार्डन भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है. इसके अलावा पहाड़ी पर विशाल ‘ओम’ और ‘शिवलिंग’ की आकृति बनाई गई है, जिसे देखने के लिए प्रतिदिन 400 से 500 पर्यटक यहाँ पहुँचते हैं.

दुर्लभ पौधों और जैविक बागवानी से सजा हरा-भरा परिसर
पीस पार्क की प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है. यहाँ विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल और पेड़-पौधे अपनी छटा बिखेरते हैं. पर्यटकों को इस एक ही स्थान पर पत्थरचट बूटी, एलोवेरा, पुदीना, अंजीर, अंगूर, क्रिसमस ट्री, सिल्वर क्लॉक, ब्राजीलियन रेड क्लॉक और कॉर्डिलाइन फ्रुटिकोसा जैसे कई दुर्लभ और औषधीय पौधे देखने को मिल जाते हैं. इसके अतिरिक्त नींबू और बड़े आकार के गलगल के पेड़ों से पूरे गार्डन को सजाया गया है. इस पार्क की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ पौधों को पूरी तरह जैविक तरीके से तैयार किया जाता है और खेती या बागवानी में किसी भी प्रकार की रासायनिक खाद का उपयोग नहीं किया जाता है.

घूमने का समय और नजदीकी दर्शनीय स्थल
यदि आप माउंट आबू के इस शांतिपूर्ण स्थल की यात्रा करना चाहते हैं, तो यह पार्क आम पर्यटकों के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है. यहाँ आने वाले सैलानी आध्यात्मिक प्रदर्शनी देखने के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण में सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं. प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर इस पार्क से राजस्थान की सबसे ऊँची चोटी ‘गुरुशिखर’ की दूरी मात्र 8 किलोमीटर है, जिससे पर्यटक आसानी से दोनों जगहों की यात्रा कर सकते हैं.

About the Author

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ें

instagram



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments