Homeट्रैवलमाउंट आबू में यहां दिखता है कुदरत का जादू, फोटोग्राफी के लिए...

माउंट आबू में यहां दिखता है कुदरत का जादू, फोटोग्राफी के लिए भी है बेस्ट


Last Updated:

Mount Abu Tourist Spot: राजस्थान के माउंट आबू में स्थित एक खास टूरिस्ट पॉइंट अपनी प्राकृतिक सुंदरता और बॉलीवुड फिल्मों से जुड़ी पहचान के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है. अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित यह स्थान फोटोग्राफी के लिए काफी फेमस है .ओरिया पीस पार्क से गुरुशिखर जाने वाले मार्ग पर बने पॉइंट नेचर लवर और फोटोग्राफी पसंद करने वालों के साथ-साथ पिकनिक मनाने के लिए बेहतरीन जगह है. यहां पहाड़ों के अलावा नीचे एक सुंदर झील भी दिखाई देती है. परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर नेचर के बीच सुंदर नजारों का आनंद लेने के साथ ही फोटोग्राफी और सेल्फी क्लिक करने का आनंद ले सकते हैं.

Top Deals Inside

सिरोही: राजस्थान का एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू अरावली की पहाड़ियों के बीच कई सुंदर लोकेशन वाला शहर है. अगर आप भी नेचर लवर हैं और फोटोग्राफी पसंद करते हैं, तो यहां का एक खास पिकनिक स्पॉट आपको काफी पसंद आयेगा. हम बात कर रहे हैं. ओरिया पीस पार्क से गुरुशिखर जाने वाले मार्ग पर बने शूटिंग पॉइंट की. इस व्यू पॉइंट का ये नाम यहां की खास लोकेशन की वजह से पड़ा हैं. स्थानीय ट्रैवल एंड ट्रैकिंग गाइड चिंटू यादव ने बताया कि माउंट आबू का शूटिंग पॉइंट जवाई गांव के पास बना हुआ हैं.

चारों तरफ अरावली की पहाड़ियों और आसपास छोटे तालाबों से घिरी ये लोकेशन सेल्फी लवर्स और फोटोग्राफी पसंद करने वाले टूरिस्ट को काफी पसंद आती है. यहां रोजाना काफी पर्यटक समय बिताने पहुंचते हैं. यहां से राजस्थान की सबसे ऊंची चोटी गुरुशिखर की दूरी 3 किलोमीटर ही है. इस शूटिंग पॉइंट को बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक पुरानी फिल्म क़यामत से कयामत तक से जोड़कर भी देखा जाता है.

यहां बैठकर बिता सकते हैं सुकून के पल

कहा जाता है कि इस फिल्म के कुछ दिन यहां के नजारों जैसे ही दिखाई देते हैं. हालांकि इस फिल्म की शूटिंग यहां नहीं हुई थी, लेकिन आज भी इस लोकेशन को इस फिल्म से जोड़कर देखा जाता है. राजस्थान के शिमला के नाम से प्रसिद्ध पर्यटन नगरी माउंट आबू में ओरिया से अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर जाने वाले मार्ग पर जवाई गांव से करीब 1 किलोमीटर आगे यह लोकेशन आती हैं. यहां बने अलग अलग व्यू पॉइंट पर आप परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर नेचर के बीच सुंदर नजारों का आनंद लेने के साथ ही फोटोग्राफी और सेल्फी क्लिक करने का आनंद ले सकते हैं.

अरावली की वादियों के बीच बनी है झील

यह लोकेशन शहर के सबसे पसंदीदा व्यू पॉइंट में से एक हैं. यहां पहाड़ों के अलावा नीचे एक सुंदर झील भी दिखाई देती है जो पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है. पर्यटक इस स्थान पर आकर फोटोग्राफी का आनंद उठाते हैं और यहां से सबसे ऊंची चोटी गुरुशिखर के लिए रवाना होते हैं.

About the Author

authorimg

दीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments