Homeट्रैवलमानसून में घूमना है तो पहुंचिए माउंट आबू, जन्नत से कम नहीं...

मानसून में घूमना है तो पहुंचिए माउंट आबू, जन्नत से कम नहीं है ये 5 जगहें


Last Updated:

Places to Visit in Mount Abu: मानसून के मौसम में राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू पर्यटकों की पहली पसंद बन जाता है. इसे राजस्थान का ‘शिमला’ भी कहा जाता है. हरियाली, बादलों और फॉग से घिरा यह हिल स्टेशन शिमला-मनाली जैसा अहसास कराता है. नक्की लेक, हनीमून प्वाइंट, गुरु शिखर, टॉड रॉक और सात घूम व्यू प्वाइंट जैसे स्थान मानसून में बेहद खूबसूरत नजर आते हैं. बारिश के दौरान झरनों और अरावली की वादियों का नजारा पर्यटकों का मन मोह लेता है. अगर आप राजस्थान में मानसून ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो माउंट आबू की ये जगहें आपकी यात्रा को यादगार बना सकती हैं.

राजस्थान का शिमला माने जाने वाला हिल स्टेशन आबूराज  यानी माउंट आबू मानसून में पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है. हिल स्टेशन माउंट आबू घूमने आने वाले पर्यटक मानसून में यहां के कुछ खास व्यू पॉइंट और यहां के नजरों को देखने जरूर आते हैं. माउंट आबू की नक्की लेक के पास ही कई व्यू प्वाइंट बने हुए हैं. जहां से यहां के सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं. बारिश के दौरान नक्की लेक चारों तरफ हरियाली और फॉग की वजह से ऐसा नजारा लगता है, मानों बादलों के बीच बोटिंग का आनंद लिया जा रहा है. यहां मानसून में शिमला और मनाली जैसा मौसम होता है.

माउंट आबू की नक्की लेक से करीब 1 किलोमीटर दूर हनीमून प्वाइंट बना हुआ है. यह स्थान मानसून में कुछ अलग ही नजर आता है चारों ओर हरियाली और बारिश के बाद छाई धुंध और पहाड़ों के बीच यहां पर्यटक घूमने का लुत्फ उठाते है. यहां बने व्यू प्वाइंट से अरावली की वादियों के सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं.

माउंट आबू के गुरुशिखर मार्ग पर बना ये व्यू पॉइंट मानसून में यहां के सुंदर नजारों के लिए पहचाना जाता है. यहां से गुरु शिखर और आसपास की पहाड़ियों और बादलों का सुंदर नजारा देखने को मिलता है. ये जगह सेल्फी लेने वालों और नेचर के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है. यहां से गुरुशिखर चोटी की दूरी मात्र 4 किलोमीटर है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

माउंट आबू से करीब 12 किलोमीटर दूर राजस्थान और अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी है. यहां मानसून के नजारे कुछ अलग ही होते है. रास्ते में कल कल बहते झरने और हरियाली की चादर से लिपटी अरावली की पहाड़ियों के नजारे यहां आने वाले पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं.

माउंट आबू की नक्की लेक के पास ही करीब 150 सीढियां चढ़कर आप इस व्यू पॉइंट तक पहुंच सकते हैं. इस व्यू पॉइंट से आपको माउंट आबू शहर और नक्की लेक का स्काय व्यू देखने को मिलता है. वहीं पास में एक विशाल चट्टान मेंढक की आकृति में नज़र आती हैं, जिसकी वजह से इस जगह को टॉड रॉक नाम मिला है.

आबूरोड से माउंट आबू की चढ़ाई के दौरान करीब 8 किलोमीटर के बाद सात घूम व्यू प्वाइंट आता है. इस जगह का यह नाम रास्ते में सात घुमावदार मोड़ आने की वजह से रखा गया है. इस व्यू पॉइंट से माउंट आबू के घुमावदार रास्ते के अलावा अरावली की पहाड़ियों के सुंदर नजारे भी देखने को मिलते हैं. इस व्यू पॉइंट पर मानसून के समय ही ज्यादा पर्यटक रुकते हैं और यहां के नजारों का आनंद लेते हैं. माउंट आबू के रास्ते में कई स्थानों पर सुंदर झरने भी पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments