Homeट्रैवलमानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? हैदराबाद के पास मौजूद...

मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? हैदराबाद के पास मौजूद हैं ये 5 शानदार जगहें


Last Updated:

Weekend Getaways Near Hyderabad: हैदराबाद के आसपास वीकेंड बिताने के लिए पांच शानदार जलाशय मौजूद हैं, जो बिल्कुल केरल के बैकवाटर्स जैसा अहसास कराते हैं. इनमें सोमशिला बैकवाटर्स, कोंडापोचम्मा सागर रिजर्वायर, सिंगुर डैम, नागार्जुन सागर और श्रीराम सागर प्रोजेक्ट शामिल हैं. मानसून में इन जगहों की प्राकृतिक सुंदरता और भी बढ़ जाती है. यहां आप बोटिंग, पक्षी दर्शन, और खूबसूरत सनसेट का मजा ले सकते हैं. शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताने के लिए ये सभी पर्यटन स्थल सबसे बेहतरीन विकल्प हैं.

भागदौड़ भरी शहरी जिंदगी और वीकेंड पर उन्हीं गिने-चुने मॉल या सिनेमाघरों से हटकर अगर आप कुछ नया तलाश रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. हैदराबाद के आस-पास केरल जैसे पारंपरिक बैकवाटर तो नहीं हैं, लेकिन तेलंगाना की विशाल नदियों और बांधों के जलाशय बिल्कुल वैसा ही शांत, खूबसूरत और असीमित पानी का अहसास कराते हैं. मानसून की दस्तक के साथ ही शहर के पास स्थित ये पांच शानदार जलाशय पर्यटकों के लिए बेहतरीन वीकेंड गेटवे बन रहे हैं जहाँ आप पानी के शांत नजारों के बीच सुकून से अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं.

HYP 5853913 unnamed watermark 14062026 205223 3

सोमशिला बैकवाटर्स: इस सूची में सबसे पहला और लोकप्रिय नाम सोमशिला बैकवाटर्स का है. कृष्णा नदी के बैकवाटर पर बसा यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. पहाड़ियों के बीच फैला इसका विशाल नीला पानी आँखों को सुकून देता है. यहाँ पर्यटकों के लिए बोटिंग की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध है साथ ही किनारे पर बने प्राचीन मंदिर इसके आकर्षण को और बढ़ा देते हैं. हैदराबाद से लगभग 180 किलोमीटर दूर स्थित यह जगह एक परफेक्ट रोड ट्रिप का अहसास कराती है.

HYP 5853913 unnamed 1 watermark 14062026 205302 4

कोंडापोचम्मा सागर रिजर्वायर: यदि आप ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते, तो मात्र 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोंडापोचम्मा सागर रिजर्वायर सबसे बेहतरीन विकल्प है. हाल के वर्षों में यह जगह युवाओं और परिवारों के बीच बेहद लोकप्रिय हुई है. इस जलाशय के चारों ओर बनी लंबी पक्की सड़क पर चलते हुए ठंडी हवाओं और पानी की लहरों का मजा लिया जा सकता है. यहाँ का सनराइज और सनसेट व्यू सोशल मीडिया रील बनाने वालों के लिए पहली पसंद बन चुका है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

HYP 5853913 unnamed 2 watermark 14062026 205339 5

सिंगुर डैम: इसी तरह शांत वातावरण की तलाश करने वालों के लिए संगारेड्डी जिले में स्थित सिंगुर डैम एक छुपा हुआ खजाना है. मंजीरा नदी पर बने इस बांध का शांत पानी और चारों तरफ फैली हरियाली मानसिक शांति देती है. सर्दियों और शुरुआती मानसून के महीनों में यहाँ कई दुर्लभ प्रवासी पक्षी डेरा डालते हैं, जो बर्ड वॉचर्स के लिए एक बड़ा आकर्षण है.

HYP 5853913 images 2 watermark 14062026 205411 6

सिंगुर डैम: इसी तरह शांत वातावरण की तलाश करने वालों के लिए संगारेड्डी जिले में स्थित सिंगुर डैम एक छुपा हुआ खजाना है. मंजीरा नदी पर बने इस बांध का शांत पानी और चारों तरफ फैली हरियाली मानसिक शांति देती है. सर्दियों और शुरुआती मानसून के महीनों में यहाँ कई दुर्लभ प्रवासी पक्षी डेरा डालते हैं, जो बर्ड वॉचर्स के लिए एक बड़ा आकर्षण है.

HYP 5853913 sriram sagar watermark 14062026 205444 7

श्रीराम सागर प्रोजेक्ट: आखिर में, गोदावरी नदी पर बना श्रीराम सागर प्रोजेक्ट उत्तरी तेलंगाना का गौरव है. हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित इस बांध का बैकवाटर इलाका इतना बड़ा है कि यहाँ आकर लगता है कि आप किसी विशाल टापू पर खड़े हैं. मानसून के दिनों में जब इस बांध के गेट खोले जाते हैं तो पानी का रौद्र और खूबसूरत रूप देखने दूर-दूर से लोग आते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments