Homeट्रैवलमानसून में दिखता स्वर्ग... इन झीलों और तालाबों की खूबसूरती देखकर रह...

मानसून में दिखता स्वर्ग… इन झीलों और तालाबों की खूबसूरती देखकर रह जाएंगे दंग


Last Updated:

Best Lakes in Mount Abu: राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. यहां की झीलें और तालाब पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं. नक्की झील सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां बोटिंग का आनंद लेने के साथ आसपास की पहाड़ियों और प्राकृतिक दृश्यों का मनमोहक नजारा देखा जा सकता है. इसके अलावा क्षेत्र के अन्य तालाब और जलाशय भी अपनी शांत सुंदरता और प्राकृतिक वातावरण के कारण पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. मानसून के दौरान इन जल स्रोतों की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है, जब आसपास की पहाड़ियां हरियाली से ढक जाती हैं. परिवार, दोस्तों और प्रकृति प्रेमियों के लिए ये स्थान बेहतरीन घूमने की जगह माने जाते हैं.

माउंट आबू के देलवाड़ा से ओरिया गुरुशिखर जाने वाले मार्ग पर नजर आने वाली ये झील मानसून में और ज्यादा सुंदर नजर आती है. यहां से आप आसपास के पहाड़ों और हरियाली का आनंद ले सकते है. देलवाड़ा से ओरिया जाने वाले मार्ग से एक सड़क मिनी नक्की लेक तक जाती है. जहां से आप यहां पहुंच सकते हैं.

HYP 5858057 screenshot 2026062417453718 99c04817c0de5652397fc8 3

माउंट आबू के देलवाड़ा के पास बना ये तालाब मानसून में देखने लायक सुंदर तालाबों में से एक है. चारों तरफ पहाड़ और हरियाली से घिरे इस तालाब में सुंदर रंग बिरंगी मछलियां देखने को मिलती है. वहीं तालाब के बीच में आकर्षक भगवान शिव की प्रतिमा विराजमान है. पास में ही प्राचीन सोमनाथ महादेव मंदिर भी है. जहां आप दर्शन कर सकते है.

HYP 5858057 screenshot 2026062417464483 3d9111e2d3171bf4882369 4

माउंट आबू के गौ मुख मंदिर मार्ग से कुछ दूरी पर बना ये बांध माउंट आबू के प्रमुख जलस्रोतों में से एक है. बारिश के समय यहां का वातावरण और ज्यादा सुंदर हो जाता है. चारों तरफ अरावली की वादियां बारिश के चलते हरियाली से और आकर्षक लगने लगती है. वाहन धुंध की चादर इस बांध के नजारे को और आकर्षक बना देती है. यहां आप सुविधा के लिए स्थानीय गाइड के साथ ट्रेकिंग कर पहुंच सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

HYP 5858057 img 20260624 173402 watermark 24062026 180236 5

माउंट आबू का प्रमुख आकर्षण का केंद्र यहां की नक्की लेक है. बारिश के सीजन में नक्की और सुंदर नजर आती है. यहां आप चारों तरफ हरियाली और बादलों के बीच बोटिंग का आनंद ले सकते हैं. नक्की लेक में शिकारा बोट और पैडल बोट से बोटिंग की सुविधा मिलती है.

HYP 5858057 screenshot 2026062417322329 1c337646f29875672b5a61 6

नक्की लेक राजस्थान की सबसे ऊंचाई पर बनी मीठे पानी की झील हैं. इसके आसपास कई प्राकृतिक व्यू पॉइंट भी बने हुए है. इन व्यू पॉइंट से आप सुंदर नजारों को कैमरे में कैद कर सकते है. जैसे टॉड रॉक, हनीमून पॉइंट, बेलिज वॉक समेत कई व्यू पॉइंट आपके माउंट आबू की यात्रा के अनुभव को और सुंदर बना देंगे.

HYP 5858057 screenshot 2026062418074560 1c337646f29875672b5a61 7

माउंट आबू के देलवाड़ा से गुरुशिखर जाने वाले मार्ग के पास ही वन्यजीव क्षेत्र में बना ये मानव निर्मित तालाब मानसून में आकर्षण का केंद्र बन जाता है. यहां आपको मगरमच्छ, भालू, ग्रे लंगूर समेत कई वन्यजीव देखने को मिल जाएंगे. इस तालाब के आसपास पहाड़ों पर दो व्यू पॉइंट भी बने हुए है. जहां से पूरे इलाके का सुंदर नजारा देखने को मिलता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments