Homeट्रैवलमानसून में माउंट आबू घूमने जा रहे हैं? इन 5 हिडेन प्लेसेस...

मानसून में माउंट आबू घूमने जा रहे हैं? इन 5 हिडेन प्लेसेस का रोमांच भी जरूर ले


Last Updated:

Mount Abu Hidden Places: अगर मानसून में माउंट आबू घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां की कुछ हिडन लोकेशन आपकी ट्रिप को यादगार बना सकती हैं. गोल्डन हॉर्न व्यू पॉइंट, टोड रॉक, टेबल रॉक, केमल रॉक और आधार शिला जैसी जगहें प्राकृतिक सौंदर्य, ट्रेकिंग और फोटोग्राफी के लिए बेहद लोकप्रिय हैं. इन स्थानों की पहचान उनकी अनोखी चट्टानी आकृतियों और अरावली की शानदार वादियों के विहंगम दृश्यों से है. टेबल रॉक पर कैंपिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, जबकि आधार शिला धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखती है. इन स्थानों पर जाने के लिए अधिकृत गाइड की मदद लें और वन विभाग से आवश्यक अनुमति जरूर प्राप्त करें.

राजस्थान के एकमात्र की हिल स्टेशन माउंट आबू में मानसून सीजन में देशभर से पर्यटक घूमने के साथ ही ट्रेकिंग और यहां के सुंदर व्यू पॉइंट्स को एक्सप्लोर करने आते हैं. हिल स्टेशन का गोल्डन हॉर्न व्यू पॉइंट जंगल के बीच बना ट्रेकिंग प्वाइंट है. यहां पहुंचने के लिए आपको जंगल और पहाड़ों के बीच ट्रेकिंग कर पहुंचना पड़ता है. इस जगह की ये पहचान इस पहाड़ के किसी जानवर के सींग जैसी आकृति और सुबह के समय पूरे पहाड़ के सुनहरे चमकने की वजह से पड़ा है. यहां से आपको अरावली की वादियों का सुंदर नजारा देखने को मिलता है.

माउंट आबू की फेमस नक्की झील के किनारे बना ये टूरिस्ट प्वाइंट माउंट आबू और नक्की लेक के स्काय व्यू का आनंद लेने के लिए पहचाना जाता है. यहां से आप अरावली के सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं. इस जगह का ये नाम यहां बनी एक विशाल चट्टान के मेंढक जैसी आकृति की वजह से पड़ा है. यहां पहुंचने के लिए आपको करीब 150 सीढियां चढ़नी पड़ती है.

माउंट आबू के नक्की लेक से करीब 3 किलोमीटर दूर अधर देवी मंदिर के पास बना ये व्यू पॉइंट एक फेमस ट्रैकिंग पॉइंट भी है. इस जगह का ये नाम यहां बनी एक विशाल चट्टान के किसी टेबल जैसे आकार की वजह से पड़ा. यहां से आपको अरावली की पहाड़ियों और चारों तरफ हरियाली के साथ सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं. यहां एक कैंपिंग साइट भी हैं, जहां आप रात्रि विश्राम कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

माउंट आबू की तलहटी में स्थित ये पहाड़ी एक ऊंट की आकृति की है. इस वजह से इसका नाम केमल रॉक पड़ गया. आसपास के रहवासी इलाके और स्कूल को भी केमल रॉक के नाम से ही पहचाना जाता है. इस जगह कई लोग ट्रैकिंग करने आते हैं. साथ ही यहां से आसपास के इलाके का सुंदर नजारा भी देखने को मिलता है.

माउंट आबू की तलहटी में ऋषिकेश इलाके में एक पहाड़ी को आधार शिला के नाम से जाना जाता है. इस जगह का ये नाम यहां बनी एक विशाल शिला की वजह से पड़ा है. जो पहाड़ी के भाग से अलग उठी हुई नजर आती है. इस जगह का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी है, क्योंकि इस स्थान पर तपस्वी राजा अम्बरीष के तपस्या करने की मान्यता है. पास में ही बने ऋषिकेश मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्त इस शिला के भी दर्शन करने पहुंचते हैं.

माउंट आबू की इन खास हिडन लोकेशन पर पहुंचने के लिए आपके साथ प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइड होना जरूरी है. वरना वन्यजीव क्षेत्र में रास्ता भटकने का खतरा रहता है. वहीं वन क्षेत्र में घूमने के लिए वन विभाग से अनुमति भी जरूरी है. इसके लिए आप फॉरेस्ट फीस देकर इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments