Last Updated:
Singrauli Murder News: सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र की भगत सिंह कॉलोनी में सत्यप्रकाश गुप्ता का शव कार की ड्राइवर सीट पर मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस जांच में सामने आया कि सत्यप्रकाश का अपनी रिश्ते की 35 वर्षीय मामी प्रिया गुप्ता से कई वर्षों से प्रेम संबंध था. हाल के दिनों में वह मामी पर शादी करने और हमेशा साथ रहने का दबाव बना रहा था.
मामी के प्यार में पागल युवक ने गंवाई जान
सिंगरौली. जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत सिंह कॉलोनी में प्रेम संबंध के खौफनाक अंत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 28 साल के सत्यप्रकाश गुप्ता नामक युवक की कार की ड्राइवर सीट पर अचेत अवस्था में लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मोरवा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की.
सूत्रों और पुलिस तफ्तीश में जो सच निकलकर सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया. पुलिस के अनुसार, मृतक 28 वर्षीय सत्यप्रकाश गुप्ता का अपनी रिश्ते की मामी 35 वर्षीया प्रिया गुप्ता (पति स्वर्गीय सुनील गुप्ता) के साथ पिछले कई वर्षों से गुप्त प्रेम संबंध चल रहा था. लंबे समय तक तो यह रिश्ता यूं ही चलता रहा, लेकिन बीते कुछ समय से मृतक अपनी मामी पर शादी करने और हमेशा के लिए साथ रहने का अनुचित दबाव बना रहा था. उसने यहां तक कह दिया था कि वह उसके बगैर जी नहीं सकता और साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगा.
महिला ने उतारा मौत के घाट
दूसरी ओर, आरोपी महिला प्रिया गुप्ता (पति स्वर्गीय सुनील गुप्ता) समाज, लोक-लाज और पारिवारिक बदनामी के खौफ के कारण उसके साथ अपनी बाकी जिंदगी नहीं बिताना चाहती थी. मृतक के बढ़ते दबाव और रोजाना की जिद से तंग आकर महिला ने इस रिश्ते का दर्दनाक अंत करने की ठान ली. जब युवक का दबाव असहनीय हो गया, तो महिला ने उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद वारदात को दुर्घटना का रूप देने के लिए शातिर महिला ने शव को उसी की कार की ड्राइविंग सीट पर बिठा दिया ताकि लगे कि मौत किसी एक्सीडेंट में हुई है.
एक्सीडेंट साबित करने की साजिश नाकाम
हालांकि, उसका यह खौफनाक ड्रामा ज्यादा देर टिक नहीं सका. पुलिस ने जब घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें महिला मृतक को कार तक ले जाते हुए कैद हो गई. इस पुख्ता तकनीकी साक्ष्य के सामने आते ही हत्या को एक्सीडेंट साबित करने की उसकी साजिश नाकाम हो गई और कड़ाई से पूछताछ में वह पुलिस के सामने टूट गई. महज कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी प्रिया गुप्ता (पति स्वर्गीय सुनील गुप्ता) को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ें



