Homeट्रैवलमिड नाइट की महफिल: हैदराबाद में घूमने के लिए 7 सबसे बेहतरीन...

मिड नाइट की महफिल: हैदराबाद में घूमने के लिए 7 सबसे बेहतरीन और सुरक्षित ठिकाने


Last Updated:

7 Best and Safest Places to Visit in Hyderabad :ट हैदराबाद की रातें एक अलग ही दुनिया रचती हैं, जहां पुरानी इमारतों की रौनक और आधुनिक शहर की चमक साथ नजर आती है. चारमीनार की जगमगाहट, हुसैन सागर की ठंडी हवाएं, माइंडस्पेस की ऊंची इमारतें और लाड बाजार की हलचल इसे खास बनाती हैं. यहां हर कोना रात में कुछ नया दिखाता है और शहर की असली खूबसूरती सामने लाता है.

हैदराबाद अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और आधुनिक चकाचौंध का एक अद्भुत संगम है जो ढलते सूरज के साथ और भी जीवंत हो जाता है. शहर की पुरानी गलियों में बसी चारमीनार की भव्यता से लेकर माइंडस्पेस की चमचमाती कॉर्पोरेट इमारतों तक, हैदराबाद की रातें कभी नहीं सोतीं. यह शहर उन मुसाफिरों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है जो आधी रात के सन्नाटे में इतिहास और आधुनिकता की मिली-जुली रौनक का अनुभव करना चाहते हैं.

चारमीनार शहर की पहचान 1591 में बनी यह ऐतिहासिक संरचना रात में लाइटों के बीच एक चमकते हुए मुकुट जैसी लगती है। चारमीनार के चारों ओर के चार कमान के नज़ारे को रात में देखना न भूलें, जहाँ से शहर की पुरानी वास्तुकला साफ झलकती है यहां आप एतिहासिक मक्का मस्जिद भी घूम सकते हैं साथ ही खरीदारी कर सकते हैं और हैदराबाद फूड का आनंद ले सकते हैं।

चारमीनार शहर की पहचान
1591 में बनी यह ऐतिहासिक संरचना रात में लाइटों के बीच एक चमकते हुए मुकुट जैसी लगती है. चारमीनार के चारों ओर के चार कमान के नज़ारे को रात में देखना न भूलें, जहां से शहर की पुरानी वास्तुकला साफ झलकती है यहां आप एतिहासिक मक्का मस्जिद भी घूम सकते हैं साथ ही खरीदारी कर सकते हैं और हैदराबाद फूड का आनंद ले सकते हैं.

मुअज्जम जाही मार्केट एक हेरिटेज बिल्डिंग जो रात में अपनी शानदार वास्तुकला के लिए जानी जाती है। यहाँ की फेमस आइसक्रीम खासकर सीताफल आइसक्रीम रात की सैर का मज़ा दोगुना कर देती है।मार्केट के अंदर की गलियों में घूमना आपको 19वीं सदी के हैदराबाद में ले जाएगा यहां आपको फलों से बने स्वादिष्ट आइसक्रीम मिलता कुछ ऐसे फ्लेवर है जो सिर्फ यही मिलते है यह रात 2 बजे तक खुला रहता है

मुअज्जम जाही मार्केट
एक हेरिटेज बिल्डिंग जो रात में अपनी शानदार वास्तुकला के लिए जानी जाती है. यहां की फेमस आइसक्रीम खासकर सीताफल आइसक्रीम रात की सैर का मज़ा दोगुना कर देती है. मार्केट के अंदर की गलियों में घूमना आपको 19वीं सदी के हैदराबाद में ले जाएगा यहां आपको फलों से बनी स्वादिष्ट आइसक्रीम मिलती है, कुछ ऐसे फ्लेवर हैं जो सिर्फ यही मिलते हैं, यह रात 2 बजे तक खुला रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

टैंक बंड हुसैन सागर झील का तट। यहाँ की लंबी सड़क और उन पर लगी महापुरुषों की मूर्तियाँ रात की रोशनी में एक भव्य अनुभव देती हैं। यहाँ बैठकर झील के पानी की आवाज़ सुनना शहर की भागदौड़ से दूर एक डिजिटल डिटॉक्स जैसा है यहां आपको 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना द्वारा पकड़ी गई एक पाकिस्तानी पैटन टैंक रखी गई है। यह टैंक 54वीं इन्फैंट्री डिवीजन के लिए युद्ध ट्रॉफी के रूप में एक निशानी है।

टैंक बंड
हुसैन सागर झील का तट : यहां की लंबी सड़क और उन पर लगी महापुरुषों की मूर्तियां रात की रोशनी में एक भव्य अनुभव देती हैं. यहां बैठकर झील के पानी की आवाज़ सुनना शहर की भागदौड़ से दूर एक डिजिटल डिटॉक्स जैसा है यहां आपको 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना द्वारा पकड़ी गई एक पाकिस्तानी पैटन टैंक रखी गई है. यह टैंक 54वीं इन्फैंट्री डिवीजन के लिए युद्ध ट्रॉफी के रूप में एक निशानी है.

दुर्गम चेरुवु केबल ब्रिज यह हैदराबाद का नया प्रतीक है। रात में जब केबल लाइट्स जलती हैं तो यह इंजीनियरिंग का नायाब नमूना बन जाता है। पुल के नीचे बने पार्क से इसका फोटो लेना सबसे बेस्ट एंगल है साथ ही यहां से माधपुर की आईटी कंपनियों का ऊँची इमारतों का नजारा दुबई की याद दिलाता है

दुर्गम चेरुवु केबल ब्रिज
यह हैदराबाद का नया प्रतीक है. रात में जब केबल लाइट्स जलती हैं तो यह इंजीनियरिंग का नायाब नमूना बन जाता है. पुल के नीचे बने पार्क से इसका फोटो लेना सबसे बेस्ट एंगल है साथ ही यहां से माधपुर की आईटी कंपनियों की ऊंची इमारतों का नजारा दुबई की याद दिलाता है.

नेकलेस रोड यह सड़क अपने नाम की तरह ही हुसैन सागर के किनारे एक हार यानी Necklace  की तरह बिछी है। देर रात की शांत ड्राइव के लिए यह हैदराबाद की सबसे सुरक्षित और पसंदीदा जगह है। रास्ते में रुककर यहाँ के पीपल्स प्लाजा की ओर देखना न भूलें।

नेकलेस रोड
यह सड़क अपने नाम की तरह ही हुसैन सागर के किनारे एक हार यानी Necklace की तरह बिछी है. देर रात की शांत ड्राइव के लिए यह हैदराबाद की सबसे सुरक्षित और पसंदीदा जगह है. रास्ते में रुककर यहां के पीपल्स प्लाजा की ओर देखना न भूलें.

माइंडस्पेस HITEC सिटी का यह इलाका हैदराबाद की आधुनिक रफ़्तार का आईना है। यहाँ की ऊँची इमारतें और शीशे के रिफ्लेक्शन्स रात में इसे मिनी न्यूयॉर्क जैसा फील देते हैं। रात के समय यहाँ के कैफ़े में बैठना और शहर के आईटी प्रोफेशनल्स की ऊर्जा महसूस करना एक अलग ही अनुभव है साथ लेट नाइट्स फूड का आनंद सबसे अनोखा है

माइंडस्पेस
HITEC सिटी का यह इलाका हैदराबाद की आधुनिक रफ़्तार का आईना है. यहां की ऊंची इमारतें और शीशे के रिफ्लेक्शन्स रात में इसे मिनी न्यूयॉर्क जैसा फील देते हैं. रात के समय यहां के कैफ़े में बैठना और शहर के आईटी प्रोफेशनल्स की ऊर्जा महसूस करना एक अलग ही अनुभव है साथ लेट नाइट्स फूड का आनंद सबसे अनोखा है.

लाड बाज़ार चूड़ियों की खनक चारमीनार से लगा यह बाज़ार रात में भी अपनी रौनक बनाए रखता है। यहाँ मिलने वाली लाख की चूड़ियाँ और पारम्परिक आभूषण पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यहाँ के स्थानीय दुकानदारों से बात करना आपको हैदराबाद की पुरानी तहजीब का अहसास कराएगा इतना ही नहीं आप यहां लाख की चूड़ियाँ सामने से बनते हुए देख सकते हैं

लाड बाज़ार चूड़ियों की खनक
चारमीनार से लगा यह बाज़ार रात में भी अपनी रौनक बनाए रखता है. यहां मिलने वाली लाख की चूड़ियां और पारम्परिक आभूषण पूरी दुनिया में मशहूर हैं. यहां के स्थानीय दुकानदारों से बात करना आपको हैदराबाद की पुरानी तहजीब का अहसास कराएगा इतना ही नहीं आप यहां लाख की चूड़ियां सामने से बनते हुए देख सकते हैं.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments