Homeट्रैवलमिर्जापुर की वादियों में छिपे हैं प्रकृति के 5 अनमोल तोहफे, मानसून...

मिर्जापुर की वादियों में छिपे हैं प्रकृति के 5 अनमोल तोहफे, मानसून में दिखता जादुई नजारा


Last Updated:

Mirzapur 5 Unique Waterfalls: विंध्य की पहाड़ियों से घिरा मिर्जापुर सिर्फ कालीन और मां विंध्यवासिनी धाम के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खूबसूरत वाटरफॉल के लिए भी मशहूर है. मानसून में यहां की वादियां और झरने जन्नत का एहसास कराते हैं. अगर आप मिर्जापुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 5 वाटरफॉल अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें. इन्हें मिस किया तो ट्रिप अधूरी रह जाएगी.

बारिश के दिनों में अगर आप भी मिर्जापुर घूमने के लिए आ रहे हैं तो इन वाटरफॉल पर घूमना ना भूले. यह बेहद ही फेमस वॉटरफॉल है. यहां की खूबसूरती और पानी की आवाज आपको मंत्रमुग्ध कर देगी और आप खोए हुए नजर आएंगे. मिर्जापुर के फेमस पांच वॉटरफॉल अपने आप में ही खास है. यहां का नजारा अलौकिक और दिव्य है.

HYP 5854903 screenshot 20250629 133226 gallery watermark 17062 3

मिर्जापुर के नजदीक स्थित विंढमफॉल बेहद खास वॉटरफॉल है. मिर्जापुर के पहले डीएम के नाम से वॉटरफॉल बनाया गया है, यहां पर जलक्रीड़ा करने के लिए बेहतरीन स्थल है. काफी संख्या में लोग यहां पर आते हैं और पानी का आनंद उठाते हैं. बारिश के दिनों में आकर नजारा बेहद ही खास होता है.

HYP 5854903 20240419 173102 watermark 17062026 091007 4

मिर्जापुर शहर के पास स्थित खड़ंजाफॉल स्नान करने के लिए और पिकनिक मनाने के लिए बेहद खास जगह है. यहां पर खतरा न के बराबर है. पहाड़ियों और जंगलों से घिरा हुआ फॉल शहर से सबसे नजदीक और बेहद ही फेमस है, यहां पर भी घूमना बिल्कुल भी ना मिस करें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

HYP 5854903 img 1719381893352 1 watermark 17062026 091044 5

मिर्जापुर से करीब 16 किलोमीटर दूर स्थित टांडाफॉल में पानी की आवाज आपको मंत्रमुग्ध कर देगी. 100 फीट ऊपर से गिरता हुआ पानी को देखकर आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी. बारिश के दिनों में तो यहां का नजारा देखने लायक रहता है. इसे देखकर आप सिर्फ वाह-वाह करते हुए नजर आएंगे.

HYP 5854903 20240818 163121 watermark 17062026 091239 6

मिर्जापुर जिले के सत्तेशगढ़ में स्थित सिद्धनाथ की दरी वॉटरफॉल सबसे सुंदर वाटरफॉल में एक है. यहां पर पानी कई किलोमीटर दूर से आकर पहाड़ियों से टकराते हुए नीचे गिरता है. पहाड़ियों से टकराने के बाद पानी की आवाज इतनी मधुर हो जाती है, जिसे सुनने के बाद आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे. यह वॉटरफॉल भी बेहद दिव्य स्थान है.

HYP 5854903 img20240625wa0214 1 watermark 17062026 091309 7

मिर्जापुर-वाराणसी बॉर्डर पर स्थित लखनिया दरी बेहद ही खास वॉटरफॉल है. यहां पर दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं. वॉटरफॉल में जल कीड़ा के साथ ही पिकनिक के लिए भी पर्याप्त जगह है. यह वॉटरफॉल भी पहाड़ियों से गिरा हुआ है, यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments