Homeटेक्नोलॉजीमिस वर्ल्ड बनने से एक कदम दूर MP की निकिता: भारत...

मिस वर्ल्ड बनने से एक कदम दूर MP की निकिता: भारत का कर रही प्रतिनिधित्व; माता-पिता वियतनाम पहुंचे, दादा-दादी कर रहे जीत की प्रार्थना – Ujjain News


उज्जैन11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज वियतनाम में हो रहा है। इसमें उज्जैन की निकिता पोरवाल भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। मिस इंडिया-2024 का खिताब जीत चुकीं निकिता अब विश्व मंच पर मिस वर्ल्ड का ताज हासिल करने के लिए उतरी हैं। उनके माता-पिता और भाई फिनाले के लिए वियतनाम पहुंच चुके हैं। वहीं, उज्जैन में दादा-दादी अपनी पोती की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

निकिता के दादा धन्नालाल पोरवाल शनिवार को अपने मित्रों के साथ टीवी पर फिनाले देखने बैठे हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि निकिता वियतनाम जाने के बाद से लगातार परिवार के संपर्क में है। वह वीडियो कॉल पर प्रतियोगिता की तैयारियों और वहां होने वाली गतिविधियों की जानकारी देती रहती है।

उज्जैन स्थित घर में निकिता का शो देखते उनके दादा धन्नालाल।

उज्जैन स्थित घर में निकिता का शो देखते उनके दादा धन्नालाल।

टीवी पर निकिता का शो देखते दादा धन्नालाल।

टीवी पर निकिता का शो देखते दादा धन्नालाल।

दादा बोले- जिस दिन का इंतजार था, वह आ गया

दादा धन्नालाल ने बताया कि वियतनाम रवाना होने से पहले निकिता उज्जैन आई थी। इस दौरान उसने बाबा महाकाल, काल भैरव और मां बगलामुखी के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया था। दादा ने कहा, “वियतनाम जाने से पहले निकिता ने कहा था कि मैं मिस वर्ल्ड बनकर ही लौटूंगी। आज वह दिन आ गया, जिसका हम सभी को इंतजार था।”

उन्होंने कहा कि निकिता अपनी जीत को लेकर काफी कॉन्फिडेंट है। परिवार को भी पूरी उम्मीद है कि वह प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन करेगी। उन्होंने कहा कि भगवान का आशीर्वाद और देशवासियों की दुआएं निकिता के साथ हैं। परिवार आज रात फिनाले का लाइव प्रसारण देखकर अपनी पोती को विश्व मंच पर देखेगा।

1729517476 1788609954

माता-पिता और भाई भी पहुंचे वियतनाम

निकिता के इस खास पल का गवाह बनने के लिए उनके माता-पिता और भाई भी वियतनाम पहुंच चुके हैं। परिवार वहां रहकर फिनाले में निकिता का उत्साह बढ़ाएगा। वहीं, उज्जैन में दादा-दादी सहित उनके परिचित और प्रशंसक भी उनकी सफलता की कामना कर रहे हैं।

img07661788546653291 1 1 1788609972

उज्जैन की रहने वाली हैं निकिता

निकिता पोरवाल उज्जैन नगर निगम के सामने अरविंद नगर में रहने वाले अशोक पोरवाल और राजकुमारी पोरवाल की बेटी हैं। उनके पिता ऑयल कारोबार से जुड़े हैं।

निकिता ने 200 प्रतिभागियों के बीच फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश-2024 का खिताब जीता था। इसके बाद मुंबई में आयोजित मिस इंडिया-2024 प्रतियोगिता में उन्होंने खिताब अपने नाम किया।

खास बात यह है कि निकिता ने पहली बार किसी ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था और पहली ही कोशिश में सफलता हासिल की। वह एक्टिंग के साथ लेखन में भी रुचि रखती हैं। उन्होंने कई नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज ड्रामा की स्क्रिप्ट लिखी हैं। उनके लिखे नाटकों में 250 पेज की कृष्ण लीला भी शामिल है।

अब उज्जैन की निकिता पोरवाल के सामने मिस वर्ल्ड का ताज हासिल करने का मौका है। फिनाले में उनके प्रदर्शन पर देशभर की नजरें टिकी हैं। ——————–

ये खबर भी पढ़ें…

मिस वर्ल्ड की दौड़ में निकिता, साझा किया विजन

cover14 43 1785602852 1788612124406

उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल अब विश्व सुंदरी बनने की दौड़ में भारत की उम्मीद बनकर वियतनाम रवाना होने वाली हैं। 9 अगस्त से शुरू हो रही 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में 120 देशों की प्रतिभागियों के बीच वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments