Homeटेक्नोलॉजीमुंबई-गोवा हाईवे में देरी पर गडकरी बोले- शर्म आती है: 94%...

मुंबई-गोवा हाईवे में देरी पर गडकरी बोले- शर्म आती है: 94% काम ही पूरा, उद्घाटन में नहीं जाऊंगा: सरकार ने 3 साल में सिर्फ 103 ठेकेदार ब्लैक लिस्ट किए




केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुंबई-गोवा हाईवे के चौड़ीकरण में हो रही देरी को लेकर शर्मिंदगी महसूस होती है। इसका करीब 93-94% काम पूरा हो चुका है। हाईवे का काम पूरा होने के बाद होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। गडकरी ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया था कि 2023-24 से 2025-26 के बीच नेशनल हाईवे निर्माण में खराब गुणवत्ता वाले काम के लिए 103 ठेकेदार और कंपनियां को ब्लैकलिस्ट किया गया और उन पर जुर्माना लगाया गया। गडकरी बुधवार को पणजी के पास पोरवोरिम में छह लेन वाले एलिवेटेड रोड कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद ये बात कही। 93-94% काम पूरा, फिर भी कई जगह दिक्कतें मुंबई-गोवा हाईवे का चौड़ीकरण लंबे समय से चल रहा है। करीब 440 किलोमीटर लंबे इस हिस्से में काम पूरा होने के बावजूद कई जगह सड़क पर गड्ढे, पानी भरने, मरम्मत और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। हाईवे पर मई में खारपाड़ा टोल प्लाजा पर टोल भी शुरू हो गई थी। इसके बावजूद परियोजना के कुछ हिस्सों में काम और सुधार जारी है। हाईवे पर 2021 में बनाया गया बंदरों के लिए एक ओवरपास भी ढह चुका है, जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। 2016 तक पूरा होना था हाईवे परियोजना को पहले 2016 तक पूरा किया जाना था, लेकिन जमीन अधिग्रहण, निर्माण से पहले की मंजूरियों और ठेकेदारों से जुड़ी समस्याओं के कारण काम में लगातार देरी हुई। 2024 में केंद्र सरकार ने भी संसद में बताया था कि जमीन अधिग्रहण और कुछ ठेकेदारों की आर्थिक दिक्कतों के कारण परियोजना में देरी हुई। यह हाईवे मुंबई को कोंकण के रास्ते गोवा से जोड़ता है। इसका महाराष्ट्र वाला हिस्सा करीब 460 किलोमीटर है। परियोजना का यह मार्ग पर्यटन और स्थानीय कारोबार के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ———- ये खबर भी पढ़ें… गडकरी बोले- मीडिया सेक्टर में विश्वसनीयता का संकट:ये सबसे बड़ी समस्या; लोकतंत्र के लिए न्यायपालिका और मीडिया का निष्पक्ष होना जरूरी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सभी संस्थानों में मीडिया के सामने विश्वसनीयता का संकट सबसे बड़ी समस्या है। आज सबसे बड़ी जरूरत है कि मीडिया अपनी विश्वसनीयता फिर से कायम करे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments