Homeअपराधमुंबई: डेढ़ महीने की शादी का दर्दनाक अंत, डॉक्टर पति की प्रताड़ना...

मुंबई: डेढ़ महीने की शादी का दर्दनाक अंत, डॉक्टर पति की प्रताड़ना से तंग आई विवाहिता, लगाया मौत को गले


Last Updated:

मुंबई से सटे अंबरनाथ में शादी के महज डेढ़ महीने बाद एक नवविवाहिता की आत्महत्या ने सनसनी फैला दी है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर पति और ससुराल पक्ष की लगातार प्रताडि़त कर मारपीट करते थे. साथ ही, उसपर मायके से पैसे-गहने लाने के दबाव बनाते थे. आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष से परेशान होकर विशाखा ने फांसी लगाकर जान दे दी.

Zoom

विशाखा के परिजनों का आरोप है कि पति और ससुराल वालों के उत्‍पीड़न से परेशान होकर विशाखा ने मौत को गले लगाया है.

Crime News: मुंबई से सटे अंबरनाथ में एक नवविवाहिता की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. शादी के महज डेढ़ महीने बाद 23 वर्षीय विशाखा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों की लगातार प्रताड़ना और डॉक्टर पति की मारपीट से परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया है. मृतका के परिवार की शिकायत पर शिवाजीनगर पुलिस ने डॉक्टर पति नितीन तिलकर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं सास और देवर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. दोनों की तलाश जारी है.

परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से ही विशाखा का जीवन नरक बन गया था. ससुराल पक्ष उसे बार-बार यह कहकर ताने देता था कि शादी में उन्हें पर्याप्त मान-सम्मान नहीं मिला. आरोप है कि उस पर मायके से पैसे और गहने लाने का दबाव बनाया जाता था. इतना ही नहीं, उसे घर के बाहर किसी से बात करने की भी इजाजत नहीं थी. परिवार का दावा है कि विशाखा पर नजर रखने के लिए घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे तक लगाए गए थे. पति नितीन तिलकर उस पर शक करता था और छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता था. दो दिन पहले भी पड़ोस की एक महिला से बातचीत करने को लेकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई थी.

बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले विशाखा ने अपनी मां को फोन कर अपने साथ हो रही पूरी प्रताड़ना की जानकारी दी थी. बेटी की हालत सुनकर माता-पिता उसे मायके लाने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन इससे पहले कि वे वहां पहुंच पाते, उनके पास वह मनहूस खबर पहुंच गई जिसने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया. विशाखा ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पिता और दादी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने मौत को गले लगा लिया.

शिवाजीनगर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल डॉक्टर पति सलाखों के पीछे है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments