Homeअपराधमुंबई में ₹1745 करोड़ की कोकीन जब्‍त, NCB ने इंटरनेशनल ड्रग्‍स रैकेट...

मुंबई में ₹1745 करोड़ की कोकीन जब्‍त, NCB ने इंटरनेशनल ड्रग्‍स रैकेट का किया भंडाफोड़ – NCB seized rupees 1745 crore 349 kilogram Cocaine


Last Updated:

Mumbai Cocaine Recovery: देशभर में नशीले पदार्थों के खिलाफ मुहिम छेड़ी गई है. इसके तहत ताबड़तोड़ कार्रवाइयां की जा रही हैं. जांच एजेंसियों को साफ निर्देश दिया गया है कि ड्रग्‍स तस्‍करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाए. इसी का नतीजा है कि मुंबई में 349 किलो कोकीन की खेप जब्‍त की गई है.

Zoom

NCB की टीम ने मुंबई में 349 किलो कोकीन की खेप जब्‍त की है. (फाइल फोटो/Reuters)

Mumbai Cocaine Recovery: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोकीन का जखीरा जब्‍त किया गया है. नार्कोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) की टीम ने गुप्‍त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोकीन की 349 किलोग्राम की यह खेप जब्‍त की है. एक आकलन के अनुसार, NCB द्वारा जब्‍त की गई कोकीन की खेप की बाजार में अनुमानित कीमत तकरीबन 1775 करोड़ आंकी गई है. नशीले पदार्थ की इतनी बड़ी खेप कहां से आई, किसने लाया और यह कहां जाने वाली थी, फिलहाल यह जांच का विषय है. नशे की इतनी बड़ी खेप से NCB की टीम भी चौंक गई. NCB का कहना है कि कोकीन की जब्‍ती के साथ ही इंटरनेशनल ड्रग्‍स रैकेट का भी भंडाफोड़ किया गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने ड्रग्‍स की जब्‍ती और रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए NCB को बधाई दी है.

NCB की सफलता पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने X पर पोस्‍ट शेयर कर टीम को बधाई दी है. साथ ही उन्‍होंने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का संकल्प दोहराया है. उन्होंने बताया कि Narcotics Control Bureau (NCB) ने मुंबई में बड़ी कार्रवाई करते हुए 349 किलो हाई-ग्रेड कोकीन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1745 करोड़ रुपये आंकी गई है. अमित शाह के अनुसार, यह ऑपरेशन एजेंसी के बॉटम-टू-टॉप अप्रोच का उदाहरण है, जिसमें एक छोटे कंसाइनमेंट से सुराग लेकर पूरे अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया. उन्होंने इस सफलता के लिए NCB टीम को बधाई देते हुए कहा कि सरकार ड्रग कार्टेल को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments