Last Updated:
Places to Visit Near Moradabad in Summer: मुरादाबाद की तपती गर्मी और 45 डिग्री वाले टॉर्चर से अगर आप भी परेशान हो चुके हैं, तो शहर की झुलसाने वाली लू से बचने के लिए आपको बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मुरादाबाद से महज 2 से 6 घंटे की दूरी पर कुछ ऐसे कूल डेस्टिनेशन छिपे हैं जहां आपको प्राकृतिक ठंडक का अहसास होगा. हरिद्वार की हर की पौड़ी पर गंगा का वो बर्फीला पानी हो, ऋषिकेश की लहरों के बीच रिवर राफ्टिंग का रोमांच, या फिर रानीखेत की वादियां ये बजट में फिट और दूरी में कम लोकेशन्स परिवार और दोस्तों के साथ वीकेंड एन्जॉय करने के लिए सबसे बेस्ट हैं.
अगर आप मुरादाबाद में रहते है और इस वीकेंड कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आपको गर्मी में भी जबरदस्त ठंडक का अहसास होगा. हरिद्वार, ऋषिकेश, ब्रजघाट, गर्जिया देवी (रामनगर) और रानीखेत ये सभी ऐसी लोकेशन्स हैं जहां आप बहुत कम समय में पहुंच सकते हैं. यहां की नदियों का ठंडा जल और पहाड़ों का सुहावना मौसम छुट्टियों के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है.

मुरादाबाद से मात्र 160 किमी दूर और 4-5 घंटे की ड्राइव पर बसा हरिद्वार गर्मियों का सबसे हिट डेस्टिनेशन है. जब मैदानी इलाकों में पारा 44 डिग्री छूता है, तब गंगा का बर्फीला पानी और शिवालिक की हरियाली यहां ठंडक बनाए रखती है. हरिद्वार को मोक्षदायिनी सप्तपुरियों में गिना जाता है. पौराणिक मान्यता है कि समुद्र मंथन के बाद अमृत की बूंदें यहीं ‘हर की पौड़ी’ पर गिरी थीं. यहीं से गंगा मैदान में प्रवेश करती है, इसलिए यहां का पानी हमेशा शीतल रहता है.

मुरादाबाद से महज 180 किमी और 5-6 घंटे की दूरी पर बसा ऋषिकेश गर्मियों की छुट्टियों के लिए सबसे शानदार जगह है. जब मई-जून में मुरादाबाद का पारा 44 डिग्री पार करता है, तब ऋषिकेश की हिमालय से आती गंगा की बर्फीली धारा और शिवालिक की ठंडी हवाएं शरीर और मन दोनों को सुकून देती हैं. इसे योग नगरी और विश्व की योग राजधानी कहा जाता है. मान्यता है कि भगवान राम ने रावण वध के बाद यहां तपस्या की थी. 1968 में ‘बीटल्स’ के आने के बाद से यह पूरी दुनिया के नक्शे पर छा गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा यहां आपको लक्ष्मण झूला, राम झूला, त्रिवेणी घाट की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती, 13 मंजिला मंदिर, बीटल्स आश्रम, नीलकंठ महादेव मंदिर और वशिष्ठ गुफा जैसे कई स्थान मिलेगें. एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहाँ व्हाइट वॉटर रिवर राफ्टिंग, गंगा किनारे कैंपिंग, बंजी जंपिंग, जिप-लाइन और ट्रेकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है. सुबह घाट पर योग और शाम को दीपदान का अनुभव अलग ही शांति देता है. यह दोस्तों के साथ रोमांच और कपल्स के लिए रिवर साइड कैफे का आनंद लेने की सबसे बढ़िया जगह है.

मुरादाबाद से करीब 100 किमी और ढाई घंटे की दूरी पर जिम कॉर्बेट के पास कोसी नदी के बीच एक विशाल टीले पर बना गर्जिया देवी मंदिर बेहद खास है. इसे 51 शक्तिपीठों में गिना जाता है. मान्यता है कि माता सती का गर्ज यानी उदर भाग यहां गिरा था. मई-जून की तपती गर्मी में कोसी का बर्फीला पानी शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाता है. यहां आप नदी में स्नान कर ठंडक का एहसास पा सकते हैं. यहां आप मंदिर दर्शन के साथ पिकनिक और पास ही मौजूद कॉर्बेट फॉल का आनंद ले सकते हैं.

मुरादाबाद से महज 65 किमी दूर गढ़मुक्तेश्वर के पास बसा ब्रजघाट गर्मियों की सबसे नजदीकी ट्रिप है. NH-9 से आप एक से डेढ़ घंटे में यहां पहुंच सकते हैं. कहा जाता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज से आकर यहां गाय चराई थीं, तभी से इसे ब्रजघाट कहते हैं. गंगा का बर्फीला पानी 45 डिग्री की तपिश में भी आपको राहत देगा. मुरादाबाद वालों के लिए यह एक दिन में घूमकर वापस आने की सबसे बढ़िया जगह है, जहां आप सुबह गंगा स्नान, शाम को भव्य आरती और बोटिंग का लुत्फ ले सकते हैं.

हरिद्वार में आप विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के अलावा मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर तक जाने वाले रोपवे का रोमांच महसूस कर पाएंगे. साथ ही राजाजी नेशनल पार्क की जंगल सफारी, नीलधारा पक्षी विहार और गंगा नहर किनारे बने पिकनिक स्पॉट लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. यहां का ठंडा जल, हर की पौड़ी की सीढ़ियां और संध्या आरती का दीपदान गर्मी का तनाव पल भर में मिटा देगा. आस्था और घूमने के शौकीनों के लिए हरिद्वार एक बेहतरीन केंद्र है.

मुरादाबाद से करीब 200 किमी और 6 घंटे की ड्राइव पर बसा रानीखेत गर्मियों का परफेक्ट हिल स्टेशन है. जब मैदानों में 45 डिग्री तापमान होता है, तब यहां 15-25 डिग्री की ठंडी हवाएं सुकून देती हैं. मान्यता है कि कत्यूरी राजा सुधरदेव ने रानी पद्मावती के प्रेम में इसे बसाया था. चीड़-देवदार के घने जंगल, झूला देवी मंदिर, चौबटिया गार्डन, एशिया का सबसे ऊंचा गोल्फ कोर्स और नंदा देवी की बर्फीली चोटियों का नजारा इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट जगह बनाता है.



