Homeअपराधमेरठ वाली मुस्कान भूल जाओगे, जब कानपुर की बहू का सुन लेंगे...

मेरठ वाली मुस्कान भूल जाओगे, जब कानपुर की बहू का सुन लेंगे कारनामा, रूम फ्रेशनर से धीमे-धीमे ले रही थी पति की जान


Last Updated:

Kanpur Wife-Husband Crime News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक और ‘पत्नी’ का खौफनाक चेहरा सामने आया है, जिसने नीले ड्रम वाली मुस्कान और हनीमून पर पति की हत्या करने वाली सोनम रघुवंशी की खौफनाक यादें ताजा कर दी हैं. यहां एक पत्नी पर आरोप लगा है कि वो घरवालों को धीरे-धीरे जहर दे रही थी.

Zoom

पत्नी पर पति को मारने की कोशिश का लगा आरोप.

कानपुर : सात फेरों के साथ जन्मों तक साथ निभाने का वादा… लेकिन जब वही रिश्ता डर में बदल जाए, तो सवाल सिर्फ एक परिवार का नहीं, पूरे समाज का बन जाता है. मेरठ के ब्लू ड्रम हत्याकांड, हरियाणा और देशभर में पति-पत्नी के रिश्तों से जुड़े सनसनीखेज मामलों के बाद अब कानपुर से एक मामला सामने आया है. ये केस रिश्तों में भरोसे पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर चाय और रूम फ्रेशनर में संदिग्ध रासायनिक पदार्थ मिलाकर उसे और उसके परिवार को धीरे-धीरे बीमार करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यहां का है मामला

कभी जिस पत्नी के हाथ की चाय से दिन की शुरुआत होती थी. वही चाय अब एक परिवार के लिए डर की वजह बन गई. रावतपुर के गणेश नगर निवासी हिमांशु गुप्ता का आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही घर का माहौल बदल गया. पहले रोज झगड़े होना शुरू हुआ. फिर परिवार की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी. डॉक्टरों ने खाने-पीने की चीजों में किसी हानिकारक पदार्थ की आशंका जताई.

CCTV से आया सच

इसपर शक घर के भीतर ही पहुंच गया. हिमांशु का दावा है कि उनकी मां ने बहू को चाय में संदिग्ध पदार्थ मिलाते हुए देखा. इसके बाद घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए. पति का आरोप है कि कैमरों में पत्नी कई बार चाय में काले रंग का पदार्थ मिलाती दिखी. इतना ही नहीं, सिरिंज से रूम फ्रेशनर में भी संदिग्ध तरल पदार्थ मिलाने का दावा किया गया है. ये फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट अब पुलिस के पास हैं.

क्या बोलीं सास?

हिमांशु की मां कहती हैं कि इकलौते बेटे की शादी बड़े अरमानों से की थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि बहू आने के बाद उनका घर डर और तनाव का ठिकाना बन जाएगा. परिवार का आरोप है कि उन्हें खत्म कर संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश रची जा रही थी. हालांकि, इन आरोपों की अभी जांच चल रही है

उधर, इस कहानी का दूसरा पहलू भी है. पत्नी पहले ही पति और उसके परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करा चुकी है. अब पति की शिकायत पर भी मुकदमा दर्ज हो गया है. एसीपी कल्याणपुर का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोप, सीसीटीवी फुटेज और सभी साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है. जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments