Homeटेक्नोलॉजी'मैं नहीं बचूंगी, बचा लीजिए, मुझे मार डालेंगे मां', VIDEO: मदद...

‘मैं नहीं बचूंगी, बचा लीजिए, मुझे मार डालेंगे मां’, VIDEO: मदद मांगने के कुछ घंटे बाद गर्भवती की मौत; वार्ड से रोते हुए निकली थी – Rewa News




मध्य प्रदेश के रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में पहली डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठ गए। परिजन ने कहा- इलाज में डॉक्टर ने लापरवाही बरती, इसलिए जान चली गई। लापरवाह डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। बैकुंठपुर के हटवा निवासी कल्पना मिश्रा (25) की मौत से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मदद मांग रही है। वीडियो में महिला वार्ड से बाहर निकलकर रोते और चिल्लाते हुए मदद मांगती दिखाई दे रही है। महिला कह रही है कि- इस तरह का इलाज जारी रहा तो ये लोग मुझे मार डालेंगे मां। वहीं, मदद मांगने के कुछ घंटे बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। लापरवाही बरतने पर नर्सिंग स्टाफ साधना वर्मा और सीमा मुजालदे को सस्पेंड कर दिया गया। परिजन ड्यूटी डॉक्टर सोनल अग्रवाल को भी निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। एनेस्थीसिया के ओवरडोज से मौत की आशंका है। ये तस्वीरें देखिए… नर्सिंग स्टाफ कह रहा- तू पागल हो गई है क्या ? वीडियो में दिख रहा है कि- महिला अपनी जान बचाने के लिए परिजन से मदद मांग रही है। वह अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में चिल्ला रही है और वार्ड से बाहर जाने की जिद कर रही है। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि तू पागल हो गई है क्या ? इस दौरान स्टाफ लगातार परिजन और महिला को समझाता रहा। कुछ मिनट बाद महिला चिल्लाते हुए आगे बढ़ती है और अपने परिजन से बातचीत करती है। वह रोने लगती है। कहती है कि गलत तरीके से इलाज हो रही है। मैं नहीं बचूंगी। मुझे बचा लीजिए। मुझे जान का खतरा है। वीडियो में महिला की हालत काफी परेशान नजर आ रही है। पहली डिलीवरी के लिए मंगलवार को भर्ती हुई थी महिला मृतक के चाचा धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया- बेटी कल्पना मिश्रा की शादी बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हटवा में हुई थी। कल्पना की यह पहली डिलीवरी थी। मंगलवार को गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप- डॉक्टरों ने ध्यान नहीं दिया कल्पना के पिता रामशरण मिश्रा का आरोप है कि उन्होंने डॉक्टरों से लगातार बेटी का चेकअप करने और उसकी हालत देखने को कहा था। डॉक्टरों ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से कल्पना की हालत बिगड़ती चली गई। उन्होंने बताया- कल्पना मेरी इकलौती बेटी थी। बेटी की शादी 15 लाख रुपए की जमीन बेचकर की थी। आज हमारी बेटी हमें छोड़कर चली गई। पुलिस लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करे। ड्यूटी डॉक्टर और स्टाफ को निलंबित किया जाए। हमारी मांगें नहीं मानी गई तो पोस्टमॉर्टम नहीं करने देंगे। अस्पताल अधीक्षक बोले- इलाज में लापरवाही नहीं हुई अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया- महिला का इलाज चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया था। डॉक्टरों की ओर से किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई। हालांकि, परिजन के आरोपों के संबंध में जानकारी ली जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। ……………………………… यह खबर भी पढ़ें जबलपुर में गर्भवती के पेट पर पड़ोसी ने मारी लात…शिशु की मौत मध्य प्रदेश के जबलपुर में रिश्तेदार ने 4 महीने की गर्भवती महिला के पेट पर लात मार दी। महिला जमीन पर गिर गई और दर्द से तड़पने लगी। पेट पर लगी चोट से गर्भ में पल रहे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पीड़िता 13 दिन तक जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती रही। सोमवार को उसने आरोपियों के खिलाफ एसपी कार्यालय में शिकायत की। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments