नई दिल्ली30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आवास पर BJP के करीब 37 राज्यसभा सांसदों के साथ नाश्ते पर चर्चा की।
PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आवास पर BJP के करीब 37 नवनिर्वाचित और अन्य दलों से आए राज्यसभा सांसदों के साथ नाश्ते पर चर्चा की। इनमें आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस से BJP में शामिल हुए नेता भी मौजूद थे।
PM ने सांसदों को आगाह किया कि सांसद फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहें लेकिन सतर्क रहें।
संसदीय बहस के दौरान चिल्लाने या गुस्से में बोलने की जरूरत नहीं है। हर मुद्दे पर अपनी बात शांति से रखें।
लेटरहेड का इस्तेमाल सावधानी से करें
पीएम ने सांसदों को राजनीतिक दर्शन, संसदीय नैतिकता औरदिया-
- सांसद दिल्ली के राजनीतिक दायरे से बाहर निकलें।
- दिल्ली में किससे मिल रहे हैं और किसके साथ बैठ रहे हैं, इसका ध्यान रखें।
- लेटरहेड का इस्तेमाल और अपना आचरण बहुत सावधानी से करें।
- सोशल मीडिया और टीवी पर बहुत सतर्क रहें।
- युवाओं से जुड़ें और सरकार की योजनाओं की जानकारी दें।
- युवाओं को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें
मोदी की सांसदों से मुलाकात की तीन तस्वीरें

PM मोदी ने सांसदों के सवालों के जवाब भी दिए।

PM मोदी ने सांसदों को व्यक्तिगत आचरण के बारे में सलाह दी।

नए सांसदों ने PM मोदी के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया।
सद में गरिमा और संयम जरूरी
संसदीय बहस के दौरान होने वाली तनातनी पर PM ने कहा कि सदन के अंदर की चिंता को बाहर न ले जाएं।
उन्होंने कहा कि सदन का माहौल कभी-कभी तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन आपको इसे अपने साथ नहीं ले जाना चाहिए।
PM ने सांसदों को सलाह दी कि वे सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सदस्यों को जानें। आपको पता होना चाहिए कि सदन में आपके साथी कौन हैं।
उन्होंने सांसदों को संसद की लाइब्रेरी में हर दिन कम से कम एक या दो घंटे बिताने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

योग और समय प्रबंधन का मंत्र
जब सांसदों ने PM से उनके व्यस्त शेड्यूल और जिम्मेदारियों को संभालने का राज पूछा, तो उन्होंने कहा, “मैं वर्तमान में जीता हूं। अभी मैं आप सभी से बात कर रहा हूं, तो मैं सिर्फ यहीं हूं।” उन्होंने सांसदों को सलाह दी कि वे वर्तमान में रहें और देश के बेहतर भविष्य के लिए काम करें।
PM ने अपनी दिनचर्या साझा की।
सांसद बोले- PM ने युवाओं से जुड़ने की सलाह दी
PM ने युवाओं से जुड़ने के लिए उन्हें ध्यान से सुनने और विनम्रता से बात करने की सलाह दी।-अशोक मित्तल
PM ने संसद को गंभीरता से लेने और इसे सुचारू रूप से चलाने पर जोर दिया।- विक्रमजीत सिंह
PM ने हम सभी को सुना और महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।-राहुल सिन्हा
PM ने संसद को एक विश्वविद्यालय की तरह बताया, जहां नेताओं को एक-दूसरे से सीखना चाहिए। -सुष्मिता देव
पीएम ने पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर सार्वजनिक जीवन में गरिमा बनाए रखने का पाठ पढ़ाया।– तरुण चुघ
————————
ये खबर भी पढ़ें:
मोदी बोले– पहले एयरपोर्ट के नाम एक परिवार पर थे:हमने परंपरा बदली; भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बना
अमरावती।

PM मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का उद्घाटन किया।
PM मोदी ने शनिवार को अमरावती में कहा- ‘देश में पहले एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने इस परंपरा को बदल दिया।’
‘हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम बाल्मीकी के नाम से जोड़ा। पंजाब में एयरपोर्ट का नाम संत रविदासजी के नाम पर रखा। अमरावती के एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा है।’ पढ़ें पूरी खबर…




