Homeटेक्नोलॉजीमोदी बोले- भारत-ऑस्ट्रेलिया का रिश्ता क्रिकेट जैसा: वनडे जैसा फोकस, फैसलों...

मोदी बोले- भारत-ऑस्ट्रेलिया का रिश्ता क्रिकेट जैसा: वनडे जैसा फोकस, फैसलों में T20 जैसी रफ्तार; दोनों देशों में डिफेंस-यूरेनियम समेत कई क्षेत्रों में डील


मेलबर्न1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम ने मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया CEO फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन कार्यक्रम को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच डेलिगेशन लेवल की बातचीत हुई। दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, शिक्षा, साइबर सुरक्षा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में अहम समझौता हुए।

पीएम मोदी ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों की एक कूटनीतिक भाषा क्रिकेट भी है। हमारी मुलाकातें क्रिकेट की तरह होती हैं। एजेंडे में वनडे जैसा फोकस है, फैसले टी-20 की तरह तेजी से होते हैं और हमारी साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबी और मजबूत है।

181373d4 cb55 413d 9e6d fc868b4c92a8 1783577205
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली।

पीएम के भाषण की 5 मुख्य बातें…

  • भारत-ऑस्ट्रेलिया भरोसेमंद साझेदार- दुनिया में अनिश्चितता और ऊर्जा संकट के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया को भरोसेमंद साझेदार के रूप में साथ आगे बढ़ना चाहिए।
  • क्लीन एनर्जी और न्यूक्लियर सेक्टर पर जोर- भारत 2030 तक 500 GW रिन्यूएबल एनर्जी और 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य हासिल करेगा। इसमें ऑस्ट्रेलिया की तकनीक और यूरेनियम अहम भूमिका निभा सकते हैं।
  • निवेश के बड़े अवसर- भारत के पोर्ट, एयरपोर्ट, सड़क, रेलवे, इंफ्रास्ट्रक्चर, AI, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों के लिए बड़ी संभावनाएं हैं।
  • राज्य-से-राज्य साझेदारी का प्रस्ताव- पीएम ने दोनों देशों के राज्यों, छोटे शहरों, विश्वविद्यालयों और उद्योगों के बीच स्टेट-टू-स्टेट और सेक्टर-टू-सेक्टर साझेदारी बढ़ाने का सुझाव दिया।
  • बिजनेस साझेदारी को नई ऊंचाई देने का संकल्प- पीएम ने कहा कि ECTA समझौते के बाद भारत का ऑस्ट्रेलिया को निर्यात दोगुना हुआ। अब दोनों देश व्यापक व्यापार समझौते और बिजनेस पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पीएम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की 7 तस्वीरें…

पीएम ने मेलबर्न में विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर से मुलाकात की।

पीएम ने मेलबर्न में विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर से मुलाकात की।

मुलाकात से पहले गवर्नमेंट हाउस में मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गवर्नमेंट हाउस, विक्टोरिया के गवर्नर का आधिकारिक आवास है।

मुलाकात से पहले गवर्नमेंट हाउस में मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गवर्नमेंट हाउस, विक्टोरिया के गवर्नर का आधिकारिक आवास है।

पीएम ने ऑस्ट्रेलिया-भारत CEO फोरम में शामिल होने के बाद X पर तस्वीरें शेयर कीं।

पीएम ने ऑस्ट्रेलिया-भारत CEO फोरम में शामिल होने के बाद X पर तस्वीरें शेयर कीं।

मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का वेलकम किया।

मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का वेलकम किया।

प्रसिद्ध डिडगेरिडू वादक रॉन मरे और फेमस तबला वादक डॉ. सैम इवांस की ने प्रस्तुति देकर पीएम का स्वागत किया।

प्रसिद्ध डिडगेरिडू वादक रॉन मरे और फेमस तबला वादक डॉ. सैम इवांस की ने प्रस्तुति देकर पीएम का स्वागत किया।

पीएम ने X पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेलबर्न में भारतीय समुदाय की ओर से स्वागत के दौरान शानदार कथक प्रस्तुति देखकर खुशी हुई।

पीएम ने X पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेलबर्न में भारतीय समुदाय की ओर से स्वागत के दौरान शानदार कथक प्रस्तुति देखकर खुशी हुई।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डिफेंस डील भी संभव

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच डिफेंस डील संभव है। दोनों देशों के प्रधानमंत्री भारत-ऑस्ट्रेलिया के कई कारोबारियों से भी मुलाकात करेंगे।

e66b7ebc 739a 4101 a788 16039af4ab1d1783183868 1783536229

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं.…

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम सप्लाई पर डील हुई

जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा- आज न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में एक अहम समझौता हुआ है। इससे ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की सप्लाई का रास्ता खुलेगा और स्वच्छ ऊर्जा के हमारे लक्ष्य को नई ताकत मिलेगी।

पीएम ने कहा- क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में सहयोग हमारी रणनीतिक सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बेहद अहम है। दोनों देश मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर बनाने पर भी काम करेंगे।

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलियाई PM बोले- भारत के साथ कई क्षेत्रों में नए समझौते हुए

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा-

  • आज हमने 2015 के भारत-ऑस्ट्रेलिया परमाणु सहयोग समझौते के तहत भारत को यूरेनियम निर्यात की व्यवस्था पर साइन किए हैं।
  • अब तक हमारी सप्लाई चेन तो जुड़ी हुई थी, लेकिन हमारी नीतियां अलग-अलग थीं। आज का यह कदम उस दूरी को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को 6 साल पूरे हो चुके हैं। आज दोनों देशों के रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और अहम हैं।
  • हम दोनों देशों के रिश्तों को और गहरा बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
  • आज रक्षा, सुरक्षा, शिक्षा, विज्ञान-तकनीक, ऊर्जा सुरक्षा और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे कई क्षेत्रों में नए अहम समझौते हुए हैं।
  • प्रधानमंत्री मोदी और मैंने रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर संयुक्त घोषणा जारी की है। इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत होगा।
  • ऑस्ट्रेलिया, भारत को अपना अहम सुरक्षा साझेदार मानता है। हमारा लक्ष्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध बनाना है।
  • दोनों देश रणनीतिक तालमेल बढ़ाएंगे, संयुक्त सैन्य अभ्यासों को मजबूत करेंगे और सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय बनाएंगे।
  • इंडो-पैसिफिक से जुड़े रक्षा मामलों पर दोनों देश नियमित रूप से चर्चा भी करेंगे।
  • समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, अहम तकनीकों और सप्लाई चेन के क्षेत्र में नई साझेदारी पर सहमति बनी है।
  • ऑस्ट्रेलिया, भारत और कनाडा के बीच टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पार्टनरशिप के लिए भी समझौता हुआ है, जिससे नई तकनीकों में तीनों देशों का सहयोग बढ़ेगा।
  • कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल बनाया जाएगा, जिससे भारत के गगनयान मिशन को मदद मिलेगी।
  • मध्य पूर्व के संघर्ष का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। इसे देखते हुए दोनों देशों ने ऊर्जा सुरक्षा पर भी संयुक्त बयान जारी किया है।
  • दोनों देशों ने सप्लाई चेन को मजबूत करने, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से बदलाव लाने पर जोर दिया है।

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेलबर्न में मोदी-अल्बनीज की बैठक, प्रतिनिधिमंडल स्तर पर हुई वार्ता

03:12 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- ऑस्ट्रेलिया के यूरेनियम भंडार भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा के लिए जरूरी

  • मेलबर्न में मोदी ने कहा- यहां क्लीन एनर्जी से जुड़ी कई कंपनियां मौजूद हैं। भारत में हम हाइड्रो प्रोजेक्ट, ग्रीन हाइड्रोजन, सोलर मॉड्यूल और विंड टर्बाइन के निर्माण का मजबूत इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं।
  • पीएम ने कहा- भारत ने 2030 तक 500 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करने और 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया की तकनीक, पूंजी और प्राकृतिक संसाधन इस लक्ष्य को हासिल करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
  • मोदी ने आगे कहा- हमने 2047 तक 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य भी तय किया है। ऑस्ट्रेलिया के विशाल यूरेनियम भंडार भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा के लिए बेहद अहम हैं। भारत के पोर्ट, एयरपोर्ट, सड़कों, रेलवे और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलिया के निवेशकों के लिए बड़े अवसर मौजूद हैं।

01:56 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी बोले- एजुकेशन और स्किल्स में दोनों देशों के बीच नेचुरल सिनर्जी

  • मोदी ने कहा- हमारा प्रयास रहेगा कि आपका ट्रस्ट भी बढ़े और आपका कैपिटल भी बढ़े। एजुकेशन और स्किल्स में दोनों देशों के बीच नेचुरल सिनर्जी है। डीकिन यूनिवर्सिटी और वोलोंगोंग यूनिवर्सिटी ने गिफ्ट सिटी में कैंपस खोलकर नया अध्याय शुरू किया है।
  • पीएम ने कहा- यह भारत के प्रति उनके कॉन्फिडेंस का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हम स्टूडेंट मोबिलिटी को टैलेंट पार्टनरशिप में बदलें। इन सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए एक महत्वपूर्ण आयाम पर ध्यान देना होगा।
  • पीएम ने कहा- हमें हमारे राज्यों, छोटे शहरों, यूनिवर्सिटीज, उद्योगों, सभी को स्टेकहोल्डर बनाना होगा। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के क्रिटिकल मिनरल स्ट्रेंथ को ओडिशा और गुजरात की मैन्युफैक्चरिंग कैपेबिलिटी से जोड़ सकते हैं।
  • पीएम ने कहा- क्वींसलैंड और तस्मानिया की क्लीन एनर्जी और एग्रीकल्चर एक्सपर्टीज पंजाब, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के रिन्यूएबल कॉरिडोर और फूड प्रोसेसिंग इकोसिस्टम को नई गति दे सकती हैं। साउथ ऑस्ट्रेलिया की डिफेंस, स्पेस और मैन्युफैक्चरिंग कैपेबिलिटी यूपी और केरल के साथ नए अवसर बना सकती हैं।

01:54 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- भारत में पेंशन की बचत एक पवित्र अमानत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पेंशन फंड्स आज 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक एसेट्स मैनेज करते हैं। भारत में पेंशन की बचत को एक पवित्र अमानत माना जाता है। हम इसे सिर्फ कैपिटल नहीं, करोड़ों परिवारों का भरोसा मानते हैं। भारत आपके फंड्स को सेफ, स्टेबल और सस्टेनेबल ग्रोथ का अवसर देता है।

01:52 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी बोले- भारत ने AI और सेमीकंडक्टर में 10 बिलियन डॉलर का सहयोग दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम मिलकर लो कार्बन एल्युमिनियम, ग्रीन आयरन और क्लीन मैन्युफैक्चरिंग पर काम कर सकते हैं। AI मिशन, क्वांटम मिशन और सेमीकंडक्टर प्रोग्राम के तहत भारत सरकार ने 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा का सहयोग दिया है। हम डेटा सेंटर, AI, क्वांटम, सेमीकंडक्टर और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के सेक्टर में मिलकर ग्लोबल सॉल्यूशन तैयार कर सकते हैं।

01:43 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री ने कहा- भारत ने न्यूक्लियर सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोल दिया

कारोबारियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कुछ महीने पहले भारत ने न्यूक्लियर सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोल दिया है। हमने 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया के विशाल यूरेनियम भंडार भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा को नई गति दे सकते हैं। हमारे लिए इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के हिस्टोरिक मौके हैं।

01:41 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने कहा देशों के बिजनेस को नए मार्केट एक्सेसेज का लाभ मिला है

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बिजनेस को नए मार्केट एक्सेस का लाभ मिला है। लेकिन हम यहीं नहीं रुकेंगे। अब हम व्यापक ‘सीका’ (CECA) समझौता करने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इन प्रयासों से दोनों देशों की सरकारों ने एक नया रनवे तैयार किया है। इस पर इन्वेस्टमेंट और इनोवेशन का विमान उड़ान भरने को तैयार है। आप सभी को इसे नई ऊंचाई पर ले जाना है।

01:40 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- दुनिया अनिश्चिचतता और एनर्जी क्राइसिस के दौर से गुजर रही

मेलबर्न में कारोबारियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की बिजनेस पावर और बिजनेस एम्बिशन के दर्शन एकसाथ हो रहे हैं। आज दुनिया अनिश्चितता, सप्लाई चेन डिसरप्शन और एनर्जी क्राइसिस के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया का ट्रस्टेड पार्टनर के रूप में आगे बढ़ना स्वाभाविक और जरूरी है।

01:37 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

5 भारतीय प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों ने किया ऑस्ट्रेलिया का दौरा

81fa3dd3 fb42 4e42 97ca e97801e31ddf 1783561954

01:35 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, कारोबार दो गुना हुआ

ऑस्ट्रेलिया-इंडिया इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड ट्रेड एग्रीमेंट (ECTA) से दोनों देशों को एक-दूसरे के बाजारों तक बेहतर पहुंच मिली है। ECTA भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) है, जो 2 अप्रैल 2022 को साइन हुआ था। यह 29 दिसंबर 2022 से लागू है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सेवाओं को आसान बनाना है।

ऑस्ट्रेलिया ने अधिकांश भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क खत्म या काफी कम कर दिया। भारत ने भी चरणबद्ध तरीके से कई ऑस्ट्रेलियाई उत्पादों पर शुल्क कम करने पर सहमति दी है। फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में यह करीब चार अरब अमेरिकी डॉलर था, जो बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 8.5 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच गया।

11 1783527396

01:22 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन में भाग लिया।

01:06 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को धमकी मिली थी

पीएम मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जान से मारने की धमकी मिली थी। ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस मोदी को दी गई धमकी की जांच कर रही है। द ऑस्ट्रेलिया टुडे की 4 जुलाई की रिपोर्ट में दावा किया गया कि धमकी फेसबुक पर ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम के प्रचार से जुड़ी एक पोस्ट के नीचे लिखी गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्ट के नीचे अबू मुस्तफा नाम के फेसबुक अकाउंट से लिखा गया, ‘स्टेडियम की छत कार्यक्रम के दौरान बंद रहनी चाहिए, नहीं तो वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आएगा।’ धमकी सामने आते ही जानकारी ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस को दे दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर

01:02 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत को परमाणु ऊर्जा के लिए यूरेनियम चाहिए, ऑस्ट्रेलिया के पास पर्याप्त भंडार

भारत परमाणु ऊर्जा उत्पादन बढ़ाना चाहता है। घरेलू यूरेनियम भंडार सीमित हैं और सभी रिएक्टरों की जरूरत पूरी नहीं कर पाते। 2070 के नेट-जीरो लक्ष्य और स्वच्छ ऊर्जा के लिए परमाणु ऊर्जा का हिस्सा बढ़ाना भारत की रणनीति का हिस्सा है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया के सबसे बड़े यूरेनियम भंडार वाले देशों में है।

12 1783527402

12:56 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया में विदेशी राष्ट्रअध्यक्षों से जुड़े 4 किस्से

13 1783527422

12:54 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे थे पीएम

पीएम मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो एकसाथ मंदिर पहुंचे।

पीएम मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो एकसाथ मंदिर पहुंचे।

इससे पहले पीएम मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ गए। दोनों ने मंदिर के संरक्षण-जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन किया। पीएम ने मंदिर में दर्शन भी किए।

उन्होंने मंदिर परिसर में अपने संबोधन में कहा- मुझे किसी न किसी रूप में हमेशा भगवान शिव से जुड़ने का मौका मिला है। सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ धाम और उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाद प्रम्बानन मंदिर के विकास का मौका मिलना मेरा सौभाग्य है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments