Last Updated:
Girlfriend Killed Boyfriend: मोहब्बत में अलगाव और उसके इंतकाम में जलती एक महिला की खौफनाक कहानी ने सबको डरा दिया है. जो मुश्किल बातों से हल हो सकती थी, उसे निपटाने के लिए ऐसा खौफनाक कदम उठाया गया, जिससे पुलिसवाले भी हैरान हैं.
बेंगलुरु में एक क्रूर प्रेमिका की बेहद की क्रूर कहानी सामने आई है. (फाइल फोटो)
Girlfriend Killed Boyfriend: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद भयावह और दिल दहला देने वाला मर्डर केस सामने आया है, जहां एक 27 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी को फॉरेन स्टाइल प्रपोजल का झांसा देकर उसे जिंदा जला दिया. पुलिस के अनुसार, यह वारदात पूरी तरह से सुनियोजित थी और इसके पीछे रिश्ते में चल रहे तनाव और उपेक्षा का गुस्सा मुख्य वजह बताया जा रहा है.
पुलिस जांच के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बेंगलुरु के अजानपुरा इलाके में आरोपी प्ररेणा के घर पर हुई. उस समय घर में उसकी मां और भाई मौजूद नहीं थे. इसी दौरान उसने अपने प्रेमी किरण को घर बुलाया. शुरुआती बातचीत के बाद प्ररेणा ने किरण की आंखों पर पट्टी बांध दी और उसके हाथ-पैर कुर्सी से कसकर बांध दिए. जब किरण ने इस पर सवाल किया, तो उसने इसे फॉरेन-स्टाइल प्रपोजल बताते हुए उसे शांत रहने के लिए कहा. विश्वास में आए किरण को अंदाजा भी नहीं था कि आगे क्या होने वाला है. पुलिस के अनुसार, प्ररेणा ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. बंधे होने के कारण किरण भाग नहीं सका और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.
एक साल का रिलेशनशिप
जांच में सामने आया है कि दोनों करीब एक साल से रिश्ते में थे और एक ही टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे. पुलिस का कहना है कि पिछले कुछ समय से उनके रिश्ते में तनाव चल रहा था. प्ररेणा कथित तौर पर इस बात से नाराज थी कि किरण उसे नजरअंदाज कर रहा था और शादी के लिए तैयार नहीं था. आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में दावा किया कि वह बाथरूम में थी और बाहर आने पर उसने किरण को आग में जलता हुआ पाया. हालांकि, यह कहानी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी. पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज और शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि किरण अपने साथ कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं लाया था.
घर में पहले से था पेट्रोल
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस बात के पुख्ता संकेत मिले हैं कि पेट्रोल पहले से ही घर में मौजूद था, जिससे यह साफ होता है कि हत्या की साजिश पहले ही रच ली गई थी. मामले को और भयावह बनाता है यह खुलासा कि आरोपी ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी की. अधिकारियों का कहना है कि जब पीड़ित जल रहा था, तब भी वह वीडियो बनाती रही, जो अपराध की क्रूरता को दर्शाता है. फिलहाल प्ररेणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि यह स्पष्ट हो चुका है कि उसी ने अपने प्रेमी को आग लगाई. अब जांच एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने और हत्या के पीछे के सटीक कारणों को समझने में जुटी हैं.
About the Author

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



