- Hindi News
- National
- IMD Rainfall Flood Crisis; Bihar UP Gandak Gomti River | MP Rajasthan Weather
14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
यूपी में बारिश रुक गई है, लेकिन नदियां अब भी उफान पर हैं। 11 जिलों में 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से 40 हजार से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। 10 हजार लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। गलियों में नावें चल रही हैं।
बिहार में बाढ़ से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सारण में बाढ़ के पानी में डूबने से 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग लापता हैं। सीवान में बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत हो गई।
राजस्थान से करीब 3 दिन की देरी से शनिवार को मानसून पूरी तरह विदा हो गया। मानसून की विदाई के साथ ही राज्य में गर्मी भी बढ़ने लगी है। पिलानी (झुंझुनूं) में शनिवार को दिन का तापमान 41°C के पार पहुंच गया।
मध्य प्रदेश से भी शनिवार को मानसून की विदाई हो गई। हालांकि, अक्टूबर में हल्की-फुल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। 7 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से भी शनिवार को मानसून पूरी तरह विदा हो गया। उत्तराखंड में 5 अक्टूबर से पहाड़ी जिलों में मौसम बदलने लगेगा। 6 और 7 अक्टूबर को कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

बिहार का 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित
बिहार सरकार के मुताबिक, राज्य का करीब 68.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र यानी लगभग 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित है। राज्य के 38 में से 28 जिले बाढ़ की चपेट में आने वाले माने जाते हैं। सरकार हर साल बाढ़ से निपटने और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कामों पर करीब ₹6.4 हजार करोड़ खर्च करती है।
सैटेलाइट
देशभर से मौसम की तस्वीरें

बिहार के बेतिया में बाढ़ के पानी के दबाव के कारण शुक्रवार को मुख्य सड़क टूट गया।

ओडिशा के पुरुषोत्तमपुर दोपहर बाद अचानक मौसम पलटा और शाम तक तेज बारिश होती रही।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हो रही बर्फबारी से सब्जियों और जड़ी-बूटियों की फसलें खराब हो गई हैं।
राज्यों से मौसम की खबरें…
राजस्थान: राज्य में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा, मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ

राजस्थान में करीब 3 दिन की देरी से मानसून शनिवार को पूरी तरह विदा हो गया। इस सीजन करीब 22 फीसदी कम बारिश हुई है। मानसून के जाने के साथ ही राज्य में गर्मी भी तेज होने लगी। पिलानी (झुंझुनूं) में शनिवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। पूरी खबर पढ़ें…
मध्य प्रदेश: राज्य से मानसून की विदाई, 100 दिन सक्रिय रहा

मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई की घोषणा हो गई है। 24 जून को इसकी एंट्री हुई थी और 3 अक्टूबर को विदाई। इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में 100 दिन सक्रिय रहा। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में बाढ़, 10 हजार लोगों का पलायन, गलियों में नाव चल रही

यूपी में बारिश थम गई है, लेकिन नदियां अब भी उफान पर हैं। 11 जिलों में 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से 40 हजार से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। 10 हजार लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर पलायन कर गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार: 6 जिलों में बाढ़, 27 मौतें..20 से ज्यादा लापता, 466 गांव डूबे

बिहार में बाढ़ की स्थिति विकराल हो गई है। गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से 6 जिलों के करीब 466 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 92,730 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
झारखंड: 7 अक्टूबर से गरज-चमक-तेज हवा के आसार, 5 से बादल छाएंगे

झारखंड में अगले दो दिनों तक मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा। इसके बाद 5 अक्टूबर से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल: 96 दिन बाद मानसून लौटा, नॉर्मल डेट से 8 दिन की देर

हिमाचल प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की शनिवार को पूरी तरह विदाई हो गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 3 अक्टूबर को मानसून ने पूरे प्रदेश से विदाई ले ली है। प्रदेश में मानसून की सामान्य विदाई की नॉर्मल डेट 25 सितंबर है। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तराखंड: राज्य से मानसून की विदाई, मौसम साफ, कल से पहाड़ों में बारिश

उत्तराखंड में करीब चार महीने तक बारिश और आपदा की स्थिति बनाने के बाद मानसून ने शनिवार को राज्य से पूरी तरह विदाई ले ली। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…
