लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। मैजिक में दो महिलाओं समेत 10 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक घिसटते हुए 10 फीट दूर जाकर रुकी। आगे और पीछे की सीटों पर बैठे लोगों के सिर फट गए। एक शख्स का पूरा चेहरा फट गया। लोग सीट के बीच में ही फंस गए। दो लोग उछलकर बाहर रोड पर गिरे। मैजिक और सड़क पर खून ही खून फैल गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- लखीमपुर से सिसैया की तरफ से जा रहा था, जिसे बहराइच से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। ट्रक तेज रफ्तार में था। अचानक बेकाबू हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, घायल जिला अस्पताल रेफर खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया- पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया- हादसे के बाद 10 लोग यहां लाए गए थे। इनमें से 9 की मौत हो चुकी थी। कई लोगों की बॉडी बुरी तरह कुचल गई थी। एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 की मौत: ट्रक ने मैजिक को टक्कर मारी, कई लोग सीट के बीच में ही फंस गए – Lakhimpur-Kheri News
RELATED ARTICLES



