Homeटेक्नोलॉजीयूपी डिप्टी CM के चार्टर्ड प्लेन का एक इंजन बंद: स्टार्ट...

यूपी डिप्टी CM के चार्टर्ड प्लेन का एक इंजन बंद: स्टार्ट करते ही धुआं निकला; मुरादाबाद में उड़ान भरने जा रहा था – Moradabad News


यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सरकारी चार्टर्ड प्लेन का मुरादाबाद में सोमवार शाम 4:10 बजे एक इंजन फेल हो गया। उड़ान भरने के लिए पायलट ने जैसे ही इंजन स्टार्ट किया, उसमें से धुआं निकलने लगा। उस वक्त ब्रजेश पाठक और उनकी टीम विमान के अंदर ही थी।

.

घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं। एहतियात के तौर पर विमान को रोक दिया गया और ब्रजेश पाठक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इंजन क्यों बंद हुआ, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। लखनऊ से एक टीम भेजी गई है। ब्रजेश पाठक जिस विमान में सवार थे, उसका नाम बीचक्रॉफ्ट किंग एअर बी-200 है। यह सरकार के तीन चार्टर्ड प्लेन में से एक है।

ब्रजेश पाठक ने दैनिक भास्कर को बताया,

मुरादाबाद से टेकऑफ के समय चार्टर्ड प्लेन का एक इंजन बंद हो गया। उसमें से धुआं निकलने लगा। विमान रनवे पर उड़ने को तैयार था, इसी बीच उसे रोककर मुझे सुरक्षित उतारा गया।

QuoteImage

डिप्टी सीएम की ये तस्वीर रविवार की है। वे मुरादाबाद पहुंचे थे। सोमवार को अमरोहा और संभल का दौरा कर दोबारा मुरादाबाद पहुंचे थे।

डिप्टी सीएम की ये तस्वीर रविवार की है। वे मुरादाबाद पहुंचे थे। सोमवार को अमरोहा और संभल का दौरा कर दोबारा मुरादाबाद पहुंचे थे।

20 मिनट इंतजार किया, फिर कार से लखनऊ के लिए रवाना हुए

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को मुरादाबाद पहुंचे थे। दिन में संगठन और सरकारी कामकाज की समीक्षा की। इसके बाद गजरौला चले गए। यहां जुबिलेंट फैक्ट्री के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। सोमवार को ब्रजेश पाठक ने अमरोहा और संभल जिले का दौरा किया। शाम 4.05 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचे थे।

4.10 बजे विमान रनवे पर उड़ान भरने जा रहा था, लेकिन चालू करते ही बाएं इंजन से धुआं निकलने लगा। इसके बाद डिप्टी सीएम को वीआइपी लाउंज ले जाया गया। जहां वह करीब 20 मिनट तक बैठे रहे। टेक्निकल डिपार्टमेंट ने बताया कि विमान अब नहीं उड़ सकता है।

घटना के समय ब्रजेश पाठक के साथ मौजूद उनके पीए राहुल सारस्वत ने दैनिक भास्कर को बताया कि सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। डिप्टी सीएम अब कार से लखनऊ जा रहे हैं। प्रशासन ने इंतजाम किया है। संबंधित जिलों के अफसरों को अलर्ट किया गया है।

इसी विमान में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सवार थे। विमान की ये पुरानी तस्वीर है।

इसी विमान में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सवार थे। विमान की ये पुरानी तस्वीर है।

लखनऊ से भेजी इंजीनियर की टीम

नागरिक उड्‌डयन विभाग के डायरेक्टर निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया, डिप्टी सीएम जिस विमान में सवार थे, उसमें कुछ तकनीकी खराबी हुई है। लखनऊ से विमान को ठीक करने और ईंजन में हुई खराबी की जांच के लिए इंजीनियरों की टीम भेजी जा रही है।

उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया अत्यधिक गर्मी के कारण विमान में धुआं निकलना माना जा रहा है। पायलट ने टैक्सी-वे पर ही विमान को स्टार्ट करते ही पता कर लिया था कि कुछ खामी है। प्लेन को रनवे पर लेकर नहीं जाया गया था।

एयरपोर्ट मैनेजर अनुराग ने बताया कि रविवार को डिप्टी सीएम को छोड़ने के बाद प्लेन वापस लखनऊ चला गया था। सोमवार शाम को लखनऊ से दोबारा विमान आया था।

एयरपोर्ट मैनेजर अनुराग ने बताया कि रविवार को डिप्टी सीएम को छोड़ने के बाद प्लेन वापस लखनऊ चला गया था। सोमवार शाम को लखनऊ से दोबारा विमान आया था।

यूपी सरकार के पास 3 चार्टर्ड प्लेन उत्तर प्रदेश सरकार के पर 3 चार्टर्ड प्लेन हैं। इन विमानों का रखरखाव लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर राज्य नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा किया जाता है।

सरकारी बेड़े में Hawker 900XP कॉर्पोरेट जेट, Super King Air B-200 और Super King Air B-300 विमान शामिल हैं, जिनका उपयोग वीआईपी यात्रा और सरकारी कार्यों के लिए किया जाता है।

b200 1779716717
helicopter 31773061939 1779714229

—————-

यह खबरें भी पढ़िए…

केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 2000 फीट ऊंचाई पर डिस्प्ले बंद, धुआं भरा

comp 4 41772866750 1779714015

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उन्होंने सुबह 10.45 बजे लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी। थोड़ी ही देर में हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। अंदर धुआं भरने लगा।

पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दी। इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। विमान तब तक 50 किमी दूर बछरावां तक पहुंच गया था। अनुमति मिलते ही पायलट ने वापस लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…

कानपुर में CM योगी का हेलिकॉप्टर डगमगाया था, 15-20 फीट ऊपर हवा में घूम गया था

comp 1311745149700 1772870284

अप्रैल 2025 में सीएम योगी का हेलिकॉप्टर कानपुर में डगमगा गया था। हवा में हेलिकॉप्टर ने अचानक डायरेक्शन बदल दी थी। पायलट ने हालात को भांपते हुए तुरंत हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराई थी। फिर से टेकऑफ किया था। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ग्राउंड में हेलीपैड से करीब 4-35 बजे योगी हेलिकॉप्टर में सवार हुए। पायलट ने लखनऊ के लिए उड़ान भरी। इसके लिए 90 डिग्री में हेलिकॉप्टर घुमाया। लेकिन वो इससे ज्यादा घूम गया। जमीन से करीब 15-20 फीट ऊंचाई पर हेलिकॉप्टर डगमगाने लगा था। पूरी खबर पढ़िए



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments