मध्यप्रदेश में बुधवार को 15 से ज्यादा जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, प्रदेश के उत्तरी हिस्से में 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। इससे कई जिलों में जोरदार बारिश की संभावना है। यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को प्रयागराज, कानपुर और नोएडा समेत 20 से ज्यादा शहरों में तेज बारिश हुई। बिजनौर और फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। 45 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। झारखंड में बारिश के बीच बिजली गिरने से पिछले 24 घंटों में 20 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 11 मौतें गिरिडीह में दर्ज की गईं। मौसम विभाग ने 8 अगस्त तक अलग-अलग जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। केरल में बुधवार को भी कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। इससे पथानामथिट्टा, अलप्पुझा और कोट्टायम जिलों में बाढ़ के हालात बन गए। करीब 150 लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया। IMD ने गुरुवार को पांच जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नेपाल के तराई वाले इलाके में हो रही बारिश से बिहार के अररिया में बाढ़ जैसे हालात हैं। निचले इलाकों में पानी भर गया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें
Source link
यूपी में 45 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में: झारखंड में 24 घंटे में बिजली गिरने से 20 की मौत, केरल के 5 जिलों में रेड अलर्ट
RELATED ARTICLES



