Homeटेक्नोलॉजीयोगी बोले-राहुल अर्बन-नक्सलियों के हाथों देश बर्बाद करना चाहते हैं: अजय...

योगी बोले-राहुल अर्बन-नक्सलियों के हाथों देश बर्बाद करना चाहते हैं: अजय राय की बेशर्मी देखिए, हनुमानगढ़ी में दंडवत हुए, राम-राम चिल्लाए, बाहर मछली की दावत उड़ाई – Raebareli News




रायबरेली में सीएम योगी ने सोमवार को राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा- राहुल जी, राहुल गांधी के रूप में देश आपसे बहुत अपेक्षा नहीं करता है, लेकिन भारत की संसद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको लोकतंत्र के प्रति जवाबदेह बनाता है। आपको देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा- संविधान की शपथ लेकर आप भारत की परंपरा और विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। देश के भविष्य को अर्बन नक्सलियों के हाथों बर्बाद करना चाहते हैं। आप मनु और भारत की विरासत पर टिप्पणी करते हैं। मनु को जानना है तो अथर्ववेद पढ़िए, आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। दरअसल, राहुल गांधी ने 2 दिन पहले मनुस्मृति का जिक्र करते हुए महिलाओं को पिता, पति और बच्चों की संपत्ति मानने वाली सोच को शर्मनाक बताया था। कहा था- महिला की पहचान उसके पिता, पति या बेटे से नहीं होती, बल्कि उसकी अपनी पहचान होती है। महिलाओं को शिक्षा, नौकरी, संपत्ति और अपने फैसले लेने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। सीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव बख्श सिंह की स्मृति में 21 करोड़ रुपए की लागत से बने सभागार का लोकार्पण किया। माधव सिंह 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी थे। उन्हें ‘अवध केसरी’ भी कहा जाता है। आज उनकी 222वीं जयंती है। अजय राय की मछली की दावत पर सीएम बोले- इनसे गिरगिट भी शरमा जाए सीएम ने अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मछली की दावत पर कहा, “कांग्रेस के लोग विरासत का अपमान करते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जिस तरह का आचरण किया है, वह इसका उदाहरण है। हनुमानगढ़ी में दर्शन करते हैं, फिर बाहर जाकर मछली की दावत उड़ाते हैं। ये राम-राम चिल्लाते हैं। बेशर्मी की भी एक सीमा होती है। खाना ही था तो मंदिर क्यों गए? जो खाना था, बाहर खा लेते। इनका दोहरा आचरण देखकर तो गिरगिट भी इनसे शरमा जाता होगा। वह कहता होगा कि मनुष्य के रूप में हमारी कौन-सी प्रजाति पैदा हो गई है। मंदिर में राम-राम चिल्ला रहे हैं, बजरंगबली के सामने दंडवत होने का ढोंग कर रहे हैं और बाहर जाकर मछली की दावत उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा- इनके (अजय) भाई की एक माफिया (मुख्तार अंसारी) ने हत्या की है। लेकिन यह व्यक्ति उसके खिलाफ बयान देने नहीं गया, बल्कि उसके सामने घुटने टेक दिए और नतमस्तक हो गया। यह व्यक्ति दुर्दांत माफिया के सामने घुटने टेक चुका था। भाजपा की सरकार आई तो उस माफिया को रगड़कर भूसी निकाल दी। दरअसल, अजय राय रविवार को अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा का पाठ किया। फिर रामलला के दर्शन किए। इसके बाद अजय राय गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के तारुन बाजार में हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। यह हनुमानगढ़ी से करीब 38 किलोमीटर दूर है। इस सम्मेलन में मछली भोज कराया गया था। सीएम योगी की बड़ी बातें- 1- राहुल ने अपनी जिम्मेदारियों से पूरी तरह किनारा कर लिया सीएम कहा कि देश को नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपकी सकारात्मक भूमिका की अपेक्षा थी, लेकिन आपने अपनी जिम्मेदारियों से पूरी तरह किनारा कर लिया। अमेठी-रायबरेली इस परिवार को ढोता तो रहा, लेकिन इस परिवार ने हमेशा इस क्षेत्र के सामने संकट खड़ा किया। आप चाहते हैं कि यहां के स्मारकों और संस्थानों के नाम एक परिवार के नाम पर हों। सीएम ने कहा- कौन ऐसा व्यक्ति है, जिसके जीवन में मां, बहन, पत्नी या बेटी के रूप में किसी महिला का संरक्षण नहीं है? क्या कोई बेटी पिता के बिना है? क्या कोई बहन भाई के बिना है? क्या पत्नी पति के बगैर अपने अस्तित्व को पूर्ण मानती है? क्या कोई मां अपने बेटे के बगैर अपने अस्तित्व को पूर्ण मानती है? मनुस्मृति में इन संबंधों का जिक्र किया गया है। 2- कांग्रेस और गांधी परिवार ने देश का विभाजन कराया सीएम योगी ने काकोरी ट्रेन एक्शन को ‘काकोरी ट्रेन लूट’ कहे जाने पर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने काकोरी की घटना को लूट का नाम दिया, जबकि क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के खजाने का इस्तेमाल देश की आजादी के लिए किया था। कांग्रेस यह स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उनका मानना है कि कांग्रेस के एक परिवार के उदय के बाद ही भारत बना है। भारत आपने नहीं बनाया है। आपके परिवार ने भारत का विभाजन जरूर करवाया है और इसके लिए दोषी है। भारत के नागरिकों के कत्लेआम और लोकतंत्र को तोड़ने और उसका गला घोंटने के लिए भी आपका परिवार जिम्मेदार है। 4- कांग्रेस को सावरकर, बोस और सरदार पटेल स्वीकार नहीं सीएम ने कहा- कांग्रेस को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। आपके परिवार ने हमेशा स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों का अपमान किया है। वीर सावरकर को एक ही जन्म में दो बार आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उस समय उनकी उम्र महज 28 साल थी। दोनों भाई सेलुलर जेल में बंद थे। करीब 10 साल तक वीर सावरकर अपने भाई को नहीं देख पाए। एक दिन जब सावरकर को कोल्हू में तेल पेरने के लिए ले जाया गया, तब उन्होंने अपने भाई को देखा और उन्हें पता चला कि वह भी उसी जेल में बंद हैं। जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट का नाम वीर सावरकर के नाम पर किया था, तब कांग्रेस ने उनका नाम हटा दिया। कांग्रेस को सुभाष चंद्र बोस और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल भी स्वीकार नहीं हैं। 5- प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं, संस्था होता है योगी ने कहा- जब आप भारत की संस्थाओं का अपमान करते हैं और प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हैं तो आप सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भारत की संस्था का अपमान करते हैं। प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं, संस्था होता है। ऐसी हरकतों का विरोध करना होगा। 1975 के आपातकाल की काली छाया देश देख चुका है। उन्होंने कहा कि आप यूपी के बाहर जाते हैं तो यूपी को लांछित और अपमानित करते हैं और भारत के बाहर जाते हैं तो भारत का अपमान करते हैं। भारत की सेना जब सीमाओं पर दुश्मनों के खिलाफ लड़ती है, तब आप सेना के जवानों से प्रमाण मांगते हैं। आप देशविरोधी तत्वों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करते हैं। अयोध्या में राम के अस्तित्व पर आपकी पार्टी सवाल खड़ा करती है। 6- पूरी दुनिया जिसकी पूजा करती, उसी अयोध्या पर प्रश्न खड़े कर रहे सीएम ने कहा- आप कहीं भी जाएं, देश भी अंदर है। आपने यूपी का नाम लिया है। आप 10 कदम दूर भी हैं तो वह आपसे गले मिलना चाहता है। अगर आपने बोल दिया कि अवध क्षेत्र के हैं, तो पूरी दुनिया आपकी पूजा करने को तैयार हो जाती है। लेकिन उसी अयोध्या पर अब ये प्रश्न खड़े कर रहे हैं। ———————- ये खबर भी पढ़िए राहुल बोले- महिलाओं के खिलाफ 3 तरह से हिंसा:पहली- पैदा होते ही हत्या, दूसरी- शारीरिक अत्याचार, तीसरी- आर्थिक बंदिशें
राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में महिलाओं की आजादी और पितृसत्ता के मुद्दे पर एक घंटा 16 मिनट बात की। मनुस्मृति का जिक्र करते हुए महिलाओं को पिता, पति और बच्चों की संपत्ति मानने वाली सोच को शर्मनाक बताया। राहुल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ 3 तरह से हिंसा होती है। पहली- पैदा होते ही हत्या, दूसरी- शारीरिक अत्याचार, तीसरी- आर्थिक बंदिशें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, नौकरी, संपत्ति और अपने फैसले लेने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments