Homeटेक्नोलॉजीरजनीकांत-कमल हासन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वोट डाला: 2 सीटों...

रजनीकांत-कमल हासन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वोट डाला: 2 सीटों से चुनाव लड़ रहे विजय ने भी दिया वोट; तृषा कृष्णन, अरविंद स्वामी भी पहुंचे


1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर साउथ की कई बड़ी हस्तियां वोट डालने पहुंच रही हैं। रजनीकांत ने चेन्नई में वोट डाला है।

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कझगम (TVK), तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सभी 234 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। विजय स्वयं पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व से चुनाव लड़ने के उम्मीदवार हैं।

देखें वोट डालने पहुंचे सेलेब्स की झलक-

विजय तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 2 सीटों से उम्मीदवार हैं।

विजय तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 2 सीटों से उम्मीदवार हैं।

चेन्नई में रजनीकांत पोएस गार्डन स्थित अपने घर से निकलकर स्टेला मैरिस स्कूल के पोलिंग बूथ पहुंचे और मतदान किया।

चेन्नई में रजनीकांत पोएस गार्डन स्थित अपने घर से निकलकर स्टेला मैरिस स्कूल के पोलिंग बूथ पहुंचे और मतदान किया।

कमल हासन चेन्नई के अलवरपेट स्कूल में अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने पहुंचे।

कमल हासन चेन्नई के अलवरपेट स्कूल में अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने पहुंचे।

अभिनेता अजीत ने चेन्नई के तिरुवनमियूर स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला।

अभिनेता अजीत ने चेन्नई के तिरुवनमियूर स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला।

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने चेन्नई के पोलिंग स्टेशन में वोट डाला।

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने चेन्नई के पोलिंग स्टेशन में वोट डाला।

एक्टर धनुष अपना वोट डालने के लिए चेन्नई के एक पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे।

एक्टर धनुष अपना वोट डालने के लिए चेन्नई के एक पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे।

एक्टर प्रभु ने चेन्नई के टी. नगर में ठक्कर बापा विद्यालय मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

एक्टर प्रभु ने चेन्नई के टी. नगर में ठक्कर बापा विद्यालय मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

वोटिंग के बाद एक्टर प्रभु बेटे विक्रम प्रभु और परिवार के साथ पोज देते हुए।

वोटिंग के बाद एक्टर प्रभु बेटे विक्रम प्रभु और परिवार के साथ पोज देते हुए।

एक्टर-सिंगर ध्रुव विक्रम ने चेन्नई के एक पोलिंग स्टेशन पर अपना वोट डाला।

एक्टर-सिंगर ध्रुव विक्रम ने चेन्नई के एक पोलिंग स्टेशन पर अपना वोट डाला।

विजय सेतुपति बोले- प्लीज आकर वोट दें

चेन्नई में वोट देने के बाद साउथ एक्टर विजय सेतुपति ने मीडिया से बातचीत में जनता से बढ़-चढ़कर वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा, प्लीज, आइए और वोट डालिए, ये हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

पोलिंग स्टेशन में वोट डालते हुए विजय सेतुपति।

पोलिंग स्टेशन में वोट डालते हुए विजय सेतुपति।

विक्रम प्रभु ने युवाओं से वोट डालने की अपील की

एक्टर विक्रम प्रभु ने मतदान के बाद लोगों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वोट डालना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और सभी को इसमें भाग लेना चाहिए।

विक्रम प्रभु ने कहा कि युवाओं के बीच राजनीति को लेकर चर्चा बढ़ना सकारात्मक संकेत है। उनके मुताबिक, यह जरूरी है कि युवा देश के भविष्य को लेकर सोचें और समझें कि उन्हें किस तरह का देश चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी और वे जिम्मेदार फैसले लेने के लिए प्रेरित होंगे।

tamil1776687433 1776928575

चुनाव से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

बंगाल के मुर्शिदाबाद में पथराव, लाठीचार्ज:हुमायूं कबीर समर्थक TMC कार्यकर्ताओं से भिड़े; सिलीगुड़ी में BJP और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प

comp 16 11776927381 1776928426

पश्चिम बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 11 बजे तक बंगाल में 41.11% और तमिलनाडु में 37.56% वोटिंग हुई।बंगाल में कई जगह BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं। कई जगह EVM खराब होने की शिकायत भी आई हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments