Homeटेक्नोलॉजीरणथंभौर एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकला: रतलाम में बचने के...

रणथंभौर एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकला: रतलाम में बचने के लिए यात्री दूसरे ट्रैक में कूदे; ट्रेन पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए थे – Ratlam News




रतलाम जिले के आलोट स्थित लूणी-रीछा स्टेशन पर गुरुवार सुबह पौने 10 बजे के आसपास रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से अचानक धुआं निकलने लगा। ट्रेन इंदौर से जोधपुर जा रही थी। स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही आग लगने की आशंका से यात्री दहशत में आ गए और सामान लेकर पटरियों पर कूद गए। मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर से स्थिति पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, लूणी-रीछा स्टेशन पर रणथंभौर एक्सप्रेस का कोई आधिकारिक स्टॉपेज नहीं है। इसके बावजूद ट्रेन पायलट ने यहां अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाए थे। ब्रेक लगने के तुरंत बाद इंजन के पास लगे जनरल कोच के पहियों से धुआं उठने लगा। हालांकि, इमरजेंसी ब्रेक क्यों लगाए गए और धुआं निकलने का तकनीकी कारण क्या था, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। बता दें, हाल ही में मुरैना ट्रेन हादसे में आग लगने की अफवाह के कारण इसी तरह यात्री पटरियों पर उतर गए थे। हादसे में 4 की दूसरी ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए… आग लगने की अफवाह से मची अफरा-तफरी पहियों से धुआं निकलता देख किसी ने आग लगने की बात कह दी, जिससे कोच में हड़कंप मच गया। घबराहट में यात्री अपना सामान लेकर कोच से बाहर निकलने लगे। जान बचाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पटरियों के बीच जाकर खड़े हो गए। इस दौरान दूसरी लाइन पर भी एक ट्रेन खड़ी थी और यात्री दोनों ट्रेनों के बीच पटरियों पर जमा रहे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यात्री हड़बड़ी में ट्रेन से नीचे उतरते नजर आ रहे हैं। फायर एक्सटिंग्विशर से आग को काबू किया गया रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जिस लूणी-रीछा स्टेशन पर यह पूरा घटनाक्रम हुआ है, वह राजस्थान के कोटा रेल मंडल के अधिकार क्षेत्र में आता है। सूचना मिलने के बाद रेल कर्मचारी तत्काल अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) लेकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। हालात सामान्य होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। ये खबर भी पढ़ें… मुरैना ट्रेन हादसे का वीडियो, लोग कटते दिखे:500 मीटर तक फैले मांस के लोथड़े खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल फटने से आग लगने की अफवाह ने 4 जानें ले लीं। मृतकों के शरीर के हिस्से करीब 500 मीटर तक बिखर गए। इनको पोस्टमॉर्टम के लिए पोटली में समेटना पड़ा। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments