Last Updated:
Green Highways: जर्मनी में ग्रीनरी बहुत है. यहां ऐसी कई सड़के और हाइवे हैं जहां आपको गाड़ी चलाते वक्त अहसास होगा कि मंजिल से ज्यादा रास्ते खूबसूरत हैं. ऐसे में यदि आप नेचर, स्पीड और सुकून को एक साथ एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो जिंदगी में एक बार जरूर यहां जाएं.
ऐसा रोड आपने जिंदगी में नहीं देखा होगा. जब आप दिल्ली-मुंबई गए होंगे या वहां रह रहे होंगे तो चारो और कंक्रीट वाली इमारतों और तंग सड़कों के बीच घंटों के ट्रैफिक जाम और फिर शोर-शराबे से अंदर तक इरीटेट हो चुके होंगे. लेकिन, एक ऐसी सड़क जहां इंजन की आवाज से ज्यादा पत्तों की सरसराहट सुनाई दे, जहां हर मोड़ पर प्रदूषण नहीं बल्कि दूर तक फैली मखमली हरियाली आपका स्वागत करे. सबसे बड़ी बात कि आपको पूरी सड़क पर ऐसा लगेगा कि आप अकेले घूम रहे हैं. क्या आप ऐसी सड़कों पर घूमना पसंद नहीं करेंगे.
जर्मनी का फ्रेंकफर्ट में आप ऐसा कर सकते हैं. हालांकि जर्मनी का ये शहर में आमतौर पर अपने ऊंचे-ऊंचे बिल्डिंग्स और फाइनेंशियल हब के लिए जाना जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह शहर “ग्रीन हाईवे” यानी हरियाली से भरे रास्तों और नेचर ट्रैवल के लिए भी उतना ही खास है. अगर आप प्रकृति के बीच सुकून ढूंढ रहे हैं, तो फ्रैंकफर्ट आपको चौंका सकता है.
इसे भी पढ़ें-
सुबह के समय जब हल्की धूप पेड़ों के बीच से छनकर आती है, तो यहां टहलना किसी थेरेपी से कम नहीं लगता. साइकिल किराए पर लेकर आप आराम से पूरे इलाके को एक्सप्लोर कर सकते हैं. रास्ते में आपको छोटे-छोटे पार्क, गार्डन और खुले मैदान मिलेंगे, जहां लोग योग, पिकनिक या सिर्फ रिलैक्स करने आते हैं.
फ्रैंकफर्ट का एक और खूबसूरत ग्रीन स्पॉट है पामेंगार्टन. यह एक बड़ा बॉटनिकल गार्डन है, जहां दुनिया भर के पौधे और फूल देखने को मिलते हैं. यहां की हरियाली और शांत माहौल आपको शहर की भागदौड़ से दूर ले जाता है.
अगर आप थोड़ा और एडवेंचर चाहते हैं, तो फ्रैंकफर्ट सिटी फॉरेस्ट जरूर जाएं. यह यूरोप के सबसे बड़े अर्बन फॉरेस्ट में से एक है. यहां पैदल चलने के लिए खास ट्रेल्स बने हैं, जहां आप पेड़ों के बीच लंबी वॉक कर सकते हैं और पक्षियों की आवाज़ का आनंद ले सकते हैं.
ऐसे में अगर आप जर्मनी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फ्रैंकफर्ट को सिर्फ एक ट्रांजिट सिटी समझकर नजरअंदाज न करें. यहां के ग्रीन हाईवे, पार्क और जंगल आपको एक अलग ही अनुभव देंगे, जहां शहर और प्रकृति का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है.
About the Author

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें



