Last Updated:
Ranchi Top 5 Picnic Spots: रांची में मानसून शुरू हो गया है. ऐसे में आप दसम फॉल, होरहाप जंगल, अंगढा गांव का हुंडरू फॉल और तैमारा घाटी पिकनिक के लिए आ सकते हैं. यहां की सुंदरता स्वीटरलैंड को टक्कर देती है.
रांची में अब बारिश शुरू हो चुकी है. अब बरसात का मौसम भी आ चुका है. ऐसे इस मौसम में अगर आप पिकनिक बनाने की सोच रहे हैं तो आप आ सकते हैं रांची के सबसे दसम फॉल में. जो कि बारिश के मौसम में इतना पानी होता है कि आपको नाइजीरिया फॉल की याद आ जाएगी.

इसके अलावा आप होरहाप जंगल के अंदर आ सकते हैं. जहां पर आप रिसोर्ट में रहने का भी मजा ले सकते हैं. यहां पर बारिश के मौसम में लोग नदी में नहाते हैं और यहीं पर आप अपना फेवरेट डिश बनाकर भी खा सकते हैं. बरसात के मौसम में लोग यहां पर रेनकोट पहनकर जंगल को एक्सप्लोर करते हैं. यहां आसपास स्थानीय निवासी भी रहते हैं. इसलिए आपको बहुत अधिक डरने की भी जरूरत नहीं है.

दरअसल, इस जंगल की खूबसूरती बारिश में और भी बढ़ जाती है. इसके अलावा आप आ सकते हैं रांची के अंगढा गांव में जो की बारिश के मौसम में स्विट्जरलैंड से कम नहीं लगती है. यहां पर बड़े-बड़े पहाड़ हैं. जहां पहाड़ के बीच से निकली हुई एक छोटी सी सड़क है. इसके चारों तरफ हरियाली, नदी तालाब झरना हर एक चीज देखने को मिलती है. इसी गांव में हुंडरू फॉल भी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस खूबसूरत गांव में लोग आकर पिकनिक मनाते हैं. बरसात के मौसम का नजारा देखकर आप डर जाएंगे, ऐसा विकराल रूप की लोग अपना हाथ तक पानी में डालने से कतराते हैं, कहते हैं कि पानी में करंट की धार बहती है. इसीलिए यहां बड़े-बड़े साइन बोर्ड भी लगे होते हैं. आप दूर से ही खूबसूरती को निहारे पास जाने की कोशिश बिल्कुल भी ना करें.

इसके अलावा बारिश के मौसम में आप तैमारा घाटी आ सकते हैं. दरअसल, यह इतना घनघोर घाटी है और उसके बीच में बड़ा ही खूबसूरत सड़क है, चारों तरफ हरियाली. यहां पर आपको डैम से लेकर झरना हर एक चीज देखने को मिलेगा. बारिश के मौसम में तो हर जगह पानी एकदम लबालब होता है. इसलिए खुबसूरती भी बढ़ जाती है. यह टाटा रांची रोड पर स्थित है. यह 10 किलोमीटर लंबा ड्राइव अगर आप कर लें तो आपका खराब से खराब मूड फ्रेश हो जाएगा.



