Homeट्रैवलरांची स्टेशन से सिर्फ 4KM दूर हैं ये 5 खूबसूरत जगहें, ठंडी...

रांची स्टेशन से सिर्फ 4KM दूर हैं ये 5 खूबसूरत जगहें, ठंडी हवाएं जीत लेंगी दिल


Last Updated:

Ranchi Top Tourist Spot: रांची रेलवे स्टेशन से 4 किलोमीटर के भीतर धुरवा डैम, जगन्नाथ मंदिर, चुटिया का 300 साल पुराना राधा कृष्ण मंदिर और नौका विहार बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट हैं. अगर आपकी स्टेशन पर ट्रेन लेट हो तो ये जगह घूमने पर आपको बहुत ही मजा आएगा. आइये जानते हैं लोकेशन.

कभी ऐसा होता है कि आप रांची रेलवे स्टेशन आते हैं और ट्रेन 2-3 घंटे लेट होती है. ऐसे में स्टेशन बैठने से ऊब जाते हैं. ऐसे में यहां बैठे वक्त बिताने से अच्छा है आप स्टेशन से 4 किलोमीटर के दरमियान में ही एक से बढ़कर एक जगह घूम सकते हैं. इसमें सबसे पहला नाम धुरवा डैम से लेकर जगन्नाथ मंदिर का आता है.

HYP 5849433 img 20260604 081510 watermark 04062026 081648 3

रांची रेलवे स्टेशन के चार किलोमीटर के दायरे में आपको सबसे पहले धुरवा मिलेगा. यहां पर अब जगन्नाथ मंदिर के साथ खूबसूरत सड़क और हरियाली का एक्सप्लोर कर सकते हैं. यह रांची के सबसे खूबसूरत सड़कों में से एक है. इसके अलावा आप चुटिया के 300 साल पुराना राधा-कृष्ण मंदिर को भी देख सकते हैं, जो अंग्रेजों के जमाने का है.

HYP 5849433 img 20260604 081548 watermark 04062026 081712 4

यहां पर आपको राजा महाराजाओं की गुफाओं तक देखने को मिलेगी. चैतन्य महाप्रभु यहां पर पुरी जाने के क्रम में रुके थे. इसलिए इसे बहुत ही पवित्र और पावन माना जाता है. इसके अलावा ध्रुवा डैम की खूबसूरती देख सकते हैं. साथ में नौका विहार का भी आनंद ले सकते हैं. वह भी महज 100 रुपये में आप जा सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

HYP 5849433 img 20260604 081429 watermark 04062026 081749 5

यहीं से थोड़ी दूर पर जगन्नाथ मंदिर जा सकते हैं. यहां के सुकून और शांति आपको दूसरे जगह देखने को नहीं मिलेगी. अगर आप यहां पर शाम को यहां आते हैं तो फिर रांची का मनमोहक नजारा एक झलक में ही देखने को मिल जाएगा. यहां पर लोग घंटों बैठते हैं और इसी के नीचे धुरवा के सड़कों में घुमिये. सड़क के दोनों तरफ लैंप लगी हुई है और खूबसूरत पेड़ जिसकी फूल सड़कों पर बिछी रहती है. यह नजारा देखना अपने आप में मंत्रमुग्ध करने वाला होता है.

HYP 5849433 img 20260604 081814 watermark 04062026 081823 6

यहां से 2-3 घंटे में आप आराम से यह जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं. इतने में ही आपका मूड फ्रेश हो जाएगा और आपका समय भी यूटिलाइज हो जाएगा. ऐसे में अगर आप रांची रेलवे स्टेशन आते हैं तो ट्रेन तो 3 घंटे लेट होती है या फिर आप कहीं बाहर से रांची आते हैं और अगली ट्रेन अगर तीन-चार घंटे लेट है तो बीच का समय यहां पर जरूर व्यतीत कीजिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments