नई दिल्ली15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओले गिरने की भी आशंका जताई है। लखनऊ लगातार 15वें दिन भी बाढ़ की चपेट में है। कॉलोनियों में तीन-तीन फीट तक पानी भरा हुआ है।
राजस्थान के 16 जिलों में तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट है। वहीं, हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस कल से दोबारा एक्टिव हो रहा है। प्रदेश में इससे अगले चार दिन तक बारिश के आसार हैं। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा की अधिक ऊंची चोटियों पर इस दौरान बर्फबारी हो सकती है।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में छिपलाकोट की ऊंची चोटियां अक्टूबर में ही बर्फ से ढक गई हैं। करीब एक दशक बाद अक्टूबर महीने में यहां बर्फबारी हो रही है। आमतौर पर इन चोटियों पर दिसंबर-जनवरी में बर्फबारी होती है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

लखनऊ लगातार 15वें दिन भी बाढ़ की चपेट में है। कॉलोनियों में तीन-तीन फीट तक पानी भरा हुआ है।

गुरुग्राम में सोमवार को बिना मौसम के तेज बारिश होने से पुराने शहर से लेकर न्यू गुरुग्राम तक जलभराव हो गया।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में छिपलाकोट की ऊंची चोटियां पर बर्फबारी हो रही है।

गुरुग्राम में सोमवार को गरज-चमक के साथ देर शाम तक बारिश हुई।
राज्यों के मौसम की खबर
उत्तराखंड: 7 जिलों में बारिश के आसार

उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। इनमें देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…
बेगूसराय में कुहासा, बिहार में आज बारिश के आसार कम

बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज यानी मंगलवार को राज्य के किसी भी जिले में मौसम को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में बीते दिनों हुई आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की बरसात की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा 2: जिलों में बारिश का अलर्ट

हरियाणा में मौसम ने फिर करवट ली है। सोमवार को जींद, सोनीपत, गुरुग्राम और रेवाड़ी के कई हिस्सों में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब-चंडीगढ़: 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ में तीन दिन आंधी, बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। आज कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल: अगले 72 घंटे बारिश-बर्फबारी

हिमाचल की राजधानी समेत राज्य के ज्यादातर भागों में आज सुबह से धूप खिली हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
