Homeअपराधरात देर से घर लौटा पति तो पत्नी उठा लिया ये कदम,...

रात देर से घर लौटा पति तो पत्नी उठा लिया ये कदम, बेटा ओम चीखता हुआ आया बाहर, हालत देख फट गई सबकी आंखें


Last Updated:

ग्वालियर के सुरेश नगर में पति-पत्नी के बीच हुआ घरेलू विवाद दर्दनाक घटना में बदल गया. देर रात घर लौटने को लेकर पति रामचंद्र आदिवासी और उसकी पत्नी सोनम के बीच जमकर बहस हुई. विवाद के बाद पति घर के बाहर चला गया. इसी दौरान बेटे ओम ने पिता को बताया कि मां कमरे में फंदे से लटकी हुई है. दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों की मदद से दीवार तोड़कर सोनम को नीचे उतारा गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

Zoom

मामले जानकारी देते हुए पुलिस

ग्वालियर. ग्वालियर के सुरेश नगर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस होती है और बहस इतनी बढ़ जाती है कि घर में मातम पसर जाता है. पति रात को घर पर लेट लौटा इस बात पर पति-पत्नी की बीच जमकर लड़ाई हुई. पति परेशान होकर फिर घर के बाहर चला गया. जिसके बाद पत्नी ने कमरा बंद करके ऐसा कदम उठाया जिसने सबको हिलाकर रख दिया.

सुरेश नगर में रहने वाली सोनम का पति रामचंद्र आदिवासी रात करीब 11 बजे के बाद घर पहुंचा था. इस बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. विवाद के बाद रामचंद्र घर से बाहर निकलकर खड़ा हो गया. तभी बेटा ओम चीखता हुआ बाहर आया और पिता को बताया कि मां कमरे में फंदे से लटकी है. रामचंद्र ने पड़ोसियों की मदद से कमरे का गेट नहीं खुलने पर दूसरी तरफ से दीवार तोड़कर पत्नी को फंदे से नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस ने बताया पूरा मामला
जहां अस्पताल में इलाज के दौरान सोनम ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है. पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है. पुलिस ने बताया कि पति के देर से घर आने पर विवाद हुआ था. इसके बाद महिला ने यह कदम उठा लिया. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया. बेटे की आंखों के सामने मां ने दुनिया छोड़ दी. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments