Homeटेक्नोलॉजीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज: सुबह में...

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज: सुबह में मंगला आरती हुई, दोपहर में 56 भोग लगेगा, शाम को सरयू की महाआरती होगी – Ayodhya News


राम दरबार में भगवान राम और माता सीता की आरती उतारते पुजारी।

अयोध्या में राम परिवार यानी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मंगलवार को मनाई जा रही है। आज पूरे दिन सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग आयोजन होंगे।

.

इस दौरान राम दरबार का विशेष श्रृंगार होगा। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया जाएगा। भगवान को 56 भोग लगाया जाएगा।

मां सरयू की 5051 बत्ती की महाआरती उतारी जाएगी। शाम को पांच से सात बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा। साथ ही मां सरयू की फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य शामिल होंगे।

राम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार बनाया गया है।

सुबह 4 बजे मंगला आरती से हुई कार्यक्रमों की शुरुआत

सुबह 4 बजे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया गया। इस दौरान कई संत और महंत परिसर में मौजूद रहे।

मंदिर परिसर जय श्री राम, जय हनुमान और जय सीता मैया के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालु से लेकर संत और महंत सभी हाथ जोड़े नजर आए। माहौल भक्तिमय हो गया। इस समय शंख, घंटे और घड़ियाल के स्वर मंदिर के चारों ओर सुनाई पड़ रहे हैं।

ram11764045323 1779723954

दोपहर में लगेगा 56 भोग

भगवान श्रीराम के अभिषेक के बाद उन्हें पीतांबर वस्त्र धारण कराए गए। इस समय मंदिर परिसर में भजन कीर्तन चल रहा है। भक्त और संत -महंत भजनों पर झूम रहे हैं।

दोपहर में भगवान को 56 भोग लगाया जाएगा। मंदिर परिसर में कथा व्यास सत्यनारायण दास और शिवम पांडेय भगवान श्रीराम की लीलाओं का वर्णन करेंगे। वहीं दक्षिण भारत से आए कलाकार विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

ram1764043041 1779723965

5051 बत्ती की होगी महाआरती

आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर राम दरबार की वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया गया था। इस मौके पर आज मां सरयू की 5051 बत्ती की महाआरती उतारी जाएगी। शाम को पांच से सात बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा। साथ ही मां सरयू की फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी।

5 जून 2025 को हुई थी राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा

राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, इस साल गंगा दशहरा और ज्येष्ठ शुक्ल दशमी की तिथि को लेकर अलग-अलग पंचांगों में मतभेद की स्थिति थी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस बार ज्येष्ठ मास 30 दिनों के बजाय 60 दिनों का माना जा रहा है।

ऐसे में निर्णय सिंधु के आधार पर ट्रस्ट ने गंगा दशहरा पर ही राम दरबार की पहली वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया गया। पिछले साल 5 जून 2025 को ज्येष्ठ शुक्ल दशमी और गंगा दशहरा के दिन राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी। रामलला के गर्भगृह के ऊपर यानी फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार बनाया गया है। इसमें श्रीराम, मां सीता, तीनों भाई- लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ हनुमानजी की मूर्तियां हैं।

29 मई को दुर्गा मंदिर पर होगा ध्वजारोहण

राम मंदिर परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर के शिखर पर 29 मई को ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में साध्वी ऋतम्भरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके साथ ही दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जुड़ी पदाधिकारी भी आयोजन में उपस्थित रहेंगी।

ये खबर भी पढ़ें-

कानपुर में बाप-बेटे की बीच सड़क हत्या:बाइकों की टक्कर के बाद दबंगों ने चाकू से गोदा, एक बेटे की हालत गंभीर

gifmagicsite 701779644489 1779678979

कानपुर में दबंगों ने रविवार रात पिता और उनके दो बेटों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें पिता और एक बेटे की मौत हो गई। एक बेटे की हालत गंभीर बनी है। मौके पर मौजूद भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ कर जमकर पीटा। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दो आरोपी मौके से भाग निकले। घटना यशोदा नगर बाईपास की है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments